मेघालय सामान्य ज्ञान (Meghalaya General Knowledge) – मेघालय भारत के उत्तरपूर्वी सात राज्यों में एक है। इसकी राजधानी शिलांग है। मेघालय का शाब्दिक अर्थ होता है “बादलों का घर”। इस राज्य के उत्तर और पूर्व में असम और दक्षिण के बांग्लादेश की सीमा है। यह भारत का सर्वाधिक वर्षा वाला राज्य है। असम राज्य के दो जिलों जयंतिया हिल्स और यूनाइटेड खासी हिल्स को असम से अलग कर 21 जनवरी 1972 को मेघालय नामक नए राज्य का गठन किया गया था।

मेघालय : एक नजर में (Meghalaya at a Glance)
| राज्य | मेघालय |
|---|---|
| राजधानी | शिलांग |
| स्थापना दिवस | 21 जनवरी 1972 |
| राज्यपाल | सत्यपाल मलिक |
| मुख्यमंत्री | कोनराड संगमा |
| उच्च न्यायालय | शिलांग |
| क्षेत्रफल | 22,429 वर्ग किमी. |
| जनसँख्या | 29,64,007 |
| लोकसभा सीटें | 02 |
| राज्यसभा सीटें | 01 |
| विधानसभा सीटें | 60 |
| कुल जिले | 11 |
| राजकीय पुष्प | लेडी चप्पल आर्किड |
| राजकीय पक्षी | पहाड़ी मैना |
| राजकीय पशु | धूमिल तेंदुव |
| राजकीय वृक्ष | गमारी |
| जन घनत्व | 132 |
| लिंगानुपात | 986 |
| प्रथम मुख्यमंत्री | पी. शीलू. एओ |
| भाषा | खासी, गारो, हिंदी, अंग्रेजी, नेपाली, बंगाली |
| लोकनृत्य | लाहो, शाद, शाद वाइकिंग |
| नदियाँ | कालू, दारिंग, सांदा, सिमसांग |
| जनजातियाँ | खासी, गारो, मिकिर, जयंतिया, महार, बोरो |
मेघालय में कुल 11 जिले हैं –
पूर्व गारो हिल्स, पश्चिम गारो हिल्स, उत्तर गारो हिल्स, दक्षिण गारो हिल्स, दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स, पूर्व जयंतिया हिल्स, पश्चिम जयंतिया हिल्स, पूर्वी खासी हिल्स, दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स, री भोई।
नोट – पूर्वी खासी हिल्स जिले का मुख्यालय शिलांग में है जो की प्रदेश की राजधानी है।





