मासिक समसामयिकी मार्च 2020 (Monthly Current Affairs)

मासिक समसामयिकी मार्च 2020 (Monthly Current Affairs March 2020) – वर्ष 2020 के मार्च माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा मंथली करंट अफेयर्स –

मारिया शारापोवा ने की संन्यास की घोषणा – 22 अगस्त 2005 को विश्व में नंबर वन रैंकिंग पाने वाली रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने 26 फरवरी 2020 को संन्यास लेने की घोषणा की है। ये अब तक बिम्बलडन ओपन (2004), यूएस ओपन (2006), ऑस्ट्रेलियन ओपन (2008), फ्रेच ओपन (2012 और 2014) का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

सुपोषित माँ अभियान – लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा हाल ही में सुपोषित माँ अभियान की शुरुवात की गई है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं व नवजात बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। इस अभियान की शुरुवात राजस्थान के कोटा से की गई है। इसके पहले चरण में 1000 गर्भवती महिलाओं को एक किट प्रदान की जाएगी। इस किट में 17 किलोग्राम संतुलित आहार होगा।

बलवीर सिंह कुलार का निधन – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलवीर सिंह कुलार का 77 वर्ष की अवस्था में हाल ही में निधन हो गया है। ये साल 1968 में ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। इन्हें साल 1999 में अर्जुन पुरस्कार से और साल 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?