फ्रांस सामान्य ज्ञान (France General Knowledge)

फ्रांस सामान्य ज्ञान (France General Knowledge) – फ्रांस यूरोप महाद्वीप पर अवस्थित देश है, इसकी राजधानी पेरिस है। पेरिस में ही विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर स्थित है, जिसे देखने के लिए पर्यटक विश्व भर से फ्रांस जाते हैं। फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस 14 जुलाई को मनाया जाता है। ये सबसे बड़ी वैश्विक संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ के पांच स्थाई सदस्यों में से एक है। फ्रांस की राज्य क्रांति में रुसो, मांटेस्क्यू और वाल्टेयर का महत्वपूर्ण योगदान था। समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की अवधारणा विश्व को फ्रांस की क्रांति से ही मिली। मापतौल की दशमलव प्रणाली फ्रांस की ही देन है।

फ्रांस के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • 14 जुलाई 1789 को फ्रांस के क्रांतिकारियों ने वास्तील के दुर्ग या कारागृह के फाटक को तोड़ कर कैदियों को आजाद करा लिया। तभी से इस तिथि को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • मैं ही राज्य हूं और मेरे शब्द ही कानून‘ यह बाद लुई 14वें ने कही थी।
  • लुई 14वें ने वर्साय को राज्य की राजधानी बनाया और वर्साय के शीशमहल का निर्माण कराया था।
  • लुई 16वां 1774 में फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
  • लुई 16वां का विवाह आस्ट्रिया की राजकुमारी मेरी अंतायनेत से हुआ।
  • फ्रांस की राज्य क्रांति 1789 में लुई 16वें के शासनकाल में हुई। इस समय फ्रांस में सामंती व्यवस्था विद्यमान थी।
  • बाद में लुई 16वां को देशद्रोह के जुर्म में फांसी दी गई।
  • वाल्टेयर चर्च का विरोधी था। ‘सौ चूहों की अपेक्षा एक सिंह का शासन कहीं वेहतर है’ यह कथन वाल्टेयर का है।
  • रुसो फ्रांस में लोकतांत्रिक व्यवस्था का समर्थक था। इसने अपने विचार प्रसिद्ध पुस्तक सोशल कांट्रेक्ट में दिये।
  • ‘कानून की आत्मा’ मांटेस्क्यू की रचना है।

नेपोलियन बोनापार्ट

नेपोलियन को आधुनिक फ्रांस का जन्मदाता कहा जाता है। इसे लिट्ल कॉरपोरल के नाम से भी जाना जाता है। इसका जन्म कोर्सिका द्वीप की राजधानी अजासियो में 15 अगस्त 1769 को हुआ था। इसके पिता का नाम कार्लो बोनापार्ट था। नेपोलियन ने ब्रिटेन के सैनिक अकादमी स्कूल में शिक्षा पायी। वर्ष 1796 में इसने इटली में ऑस्ट्रिया के प्रमुख को समाप्त किया। इसके बाद साल 1799 में फ्रांस से डायरेक्टरी के शासन को समाप्त किया। नेपोलियन ने बैंक ऑफ फ्रांस की स्थापना 1800 ई0 में की। 1804 ई0 में नेपोलियन फ्रांस का सम्राट बना। इसी ने सबसे पहले इंग्लैंड को बनियों का देश कहा। इसने अपनी पत्नी जोजेफाइन को तलाक देकर ऑस्ट्रिया की राजकुमारी मोरिया लुइसा से शादी की। 21 अक्टूबर 1805 को फ्रांस का इंग्लैंड से ट्राल्फगर का युद्ध हुआ।

नेपोलियन का पतन

नील नदी के युद्ध में नेपोलियन को इंग्लैंड के जहाजी बेड़े के नायक नेल्सन के हाथों बेहद भयंकर पराजय का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1813 ई0 में यूरोप के अन्य राष्ट्रों ने मिलकर नेपोलियन को लिपजिग नामक स्थान पर हरा दिया। इसके बाद इसे बंदी बनाकर एल्बा द्वीप पर भेजा गया जहां से ये भागने में कामयाब हुआ। इसके बाद 18 जून 1815 को मित्रराष्ट्रों ने वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन को पराजित किया। इसके बाद इसे बंदी बनाकर सेंट हेनेना द्वीप पर भेज दिया गया। यहां पर 1821 ई0 में इसकी मृत्यु हो गई।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?