दैनिक समसामयिकी 4 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 4 दिसंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 4 दिसंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

मुम्बई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर –

भारतीय रेल को मुम्बई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। इसकी लम्बाई 508 किलोमीटर है।

आंध्र प्रदेश ने पास किया ऑनलाइन गेमिंग को प्रतिबंधित करने वाला बिल –

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को प्रतिबंधित करने वाले एक बिल को हाल ही में पास किया है। इस बिल को ध्वनि मत से पारित किया गया। इसके बाद राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी हैं।

भारत व सूरीनाम की संयुक्त आयोग की 7वीं बैठक –

भारत व सूरीनाम के संयुक्त आयोग की 7वीं आभासी बैठक का हाल ही में आयोजन किया गया।

सहकार प्रज्ञा पहल –

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की सहकार प्रज्ञा पहल का अनावरण किया। इसके तहत 45 प्रशिक्षण माड्यूल और 18 क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र शुरु किये गए हैं।

बौद्धिक सम्पदा परीक्षा व संरक्षण समझौता –

भारत व अमेरिका के बीच हाल ही में बौद्धिक संपदा परीक्षा और संरक्षण को लेकर एक द्विपक्षीय समझौता हुआ है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?