कर्नाटक सामान्य ज्ञान (Karnataka General Knowledge)

कर्नाटक सामान्य ज्ञान ( Karnataka General Knowledge ) – कर्नाटक, भारत के 28 राज्यों में से एक है तथा यहाँ का सबसे बड़ा शहर ‘बेंगलुरु’ कर्नाटक की राजधानी है। यह भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसे ‘कर्णाटक’ भी कहा जाता है। कर्णाटक को पहले ‘स्टेट ऑफ़ मैसूर’ कहा जाता था, सन् 1973 में इसका नाम बदलकर कर्नाटक किया गया। राज्य के नामकरण के समय बहुत सुझाव आये थे जिनमें से कर्नाटक को चुना गया जोकि दो शब्दों ‘कारु’ और ‘नारु’ से मिलकर बना है जिनका अर्थ होता है ‘ उन्नत भूमि’। इसकी सीमा पश्चिम में अरब सागर व लक्षद्वीप समुद्र से, उत्तर-पश्चिम में गोवा से, उत्तर में महाराष्ट्र से, पूर्व में तेलंगाना और आन्ध्र प्रदेश से, दक्षिण-पूर्व में तमिलनाडु और दक्षिण-पश्चिम में केरल से लगती है। राज्य का मुख्य धर्म हिन्दू धर्म है। इसके आलावा यहाँ अन्य धर्मों इस्लाम, ईसाई, जैन और तिब्बती बौद्ध धर्म के मानने वाले भी रहते हैं।

कर्नाटक एक नजर में  ( Karnataka At a Glance )

राज्य का नामकर्णाटक
स्थापना1 नवम्बर 1956
राजधानीबेंगलुरु ( बंगलौर )
उच्च न्यायालयकर्नाटक उच्च न्यायालय, बेंगलुरु
क्षेत्रफल1,91,791 वर्ग किमी. ( देश में 7 वां स्थान )
कुल जिले30
लोकसभा सदस्य28
राज्यसभा सदस्य12
विधानसभा सदस्य224
विधान परिषद सदस्य75
राजकीय पुष्पकमल
राजकीय वृक्षचन्दन
राजकीय पशुहाथी
राजकीय पक्षीनीलकंठ (कोरेशियस बेन्गालेन्सिस)
सर्वोच्च शिखरमुलयानगरी पर्वत (1929 मी.) {चिक्कमगलुर}
मुख्य नदियाँकृष्णा, कावेरी, तुंगभद्रा, अर्कावती, शरावती, मालाप्रभा, हेमावती
मुख्य झीलेंउल्सूर, पम्पा सरोवर
मुख्य त्यौहारदसरा, उगाडी
जनसंख्या6,11,30,704 ( देश में 9 वां स्थान, जनगणना 2011 के अनुसार )
जनसंख्या घनत्व320 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. ( जनगणना 2011 के अनुसार )
लिंगानुपात968 महिलायें प्रति 1000 पुरुष
साक्षरता75.36 % { जनगणना 2011 के अनुसार }
भाषाकन्नड़ ( राजभाषा ), संस्कृत, कोंकणी, हिन्दी, कोडव टक, तुल्लु, मह्ल, उर्दू
प्रमुख फसलेंचावल, गन्ना, ज्वार, रागी, इलाइची, काजू, अंगूर, चाय, कॉफ़ी, कपास, मूँगफली
राष्ट्रीय उद्यानबांदीपुर वन्यजीव अभयारण्य, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, मुदुमलई राष्ट्रीय उद्यान
वनाच्छादित क्षेत्र20 %
ISO 3166 कोडIN-KA
टाइम-ज़ोनIST ( UTC 05:30 )
वेबसाइटwww.karnataka.gov.in

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?