1 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

1 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 1 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

अमेरिका में अप्रैल को सिख जागरूकता महीना घोषित किया गया

अमेरिका के डेलावेयर प्रान्त में इस साल के अप्रैल माह को सिख जागरूकता महीने के रूप में मनाया जायेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा वहां के गवर्नर जॉन कार्नेय ने की।

नए वित्त वर्ष के शुरू होने वाले दिन ही सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल –

1 अप्रैल को वित्त वर्ष की शुरुवात होते ही सेंसेक्स 39000 को पार कर गया। वहीं निफ्टी 11700 को पार कर गया।

1 अप्रैल 2019 को इसरो ने पहली बार तीन अलग-अलग कक्षाओं के लिए एक साथ 29 सैटेलाइट लॉन्च किये –

PSLV-C 45 राकेट से इन्हे लांच किया गया।  PSLV की 47 वीं उड़ान है। इन 29 उपग्रहों में से एक भारत का एमीसेट, 24 अमेरिका के, दो लिथुआनिया के, एक स्पेन और एक स्विजरलैंड का है। एमीसेट का उपयोग इलेक्ट्रोमेग्नेटिक स्पेक्ट्रप की माप करने हेतु किया जायेगा। इन्हे श्रीहरिकोटा द्वीप स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। भेजे गए सभी उपग्रहों का कुल भार 656 किलो ग्राम है। जिसमे अकेले एमीसेट का बजन ही 436 किलो ग्राम और बाकी 28 का 220 किलो ग्राम है। एमीसेट को इसरो और DRDO द्वारा मिलकर बनाया गया है।

इससे पूर्व 15 फरवरी 2017 को इसरो ने 104 उपग्रह भेजकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

नेपाल में भारी बारिश और तूफ़ान के कारण 35 लोगों की मौत हो गयी और 400 से अधिक लोग घायल हो गए –

यह आपदा दक्षिणी नेपाल के बारा और परसा जिले में आयी। इनके बचाव के लिए सेना को बुलाया गया। नेपाल के PM के पी शर्मा ओली ने आपदा प्रभावित इलाके का जायजा लिया।

दक्षिण अफ्रीका की खान में मिला 425 कैरेट का हीरा –

यह कीमती हीरा दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से प्राप्त हुआ है। खान के मालिक पीटर ने इस सफ़ेद हीरे की पुष्टि की। इसी खान से सन् 1905 में 3106 कैरेट का विश्व का सबसे बड़ा हीरा कलिनन प्राप्त हुआ था।

स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं जुजाना केपुतोवा –

जुजाना वहां की उदारवादी प्रोग्रेसिव स्लोवाकिया पार्टी की सदस्य हैं। स्लोवाकिया की संसद में इस पार्टी की एक भी सीट नहीं है।

विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ़ बड़ौदा में विलय –

सरकार ने इस विलय की घोषणा सितंबर 2018 में की थी। अब यह स्टेट बैंक और इंडिया और HDFC बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।

मनु साहनी बने ICC के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) –

ICC ने आज मनु सहनी को अपना CEO नियुक्त किया। इससे पूर्व ये ESPN स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंधक निर्देशक (MD) थे। इनसे पूर्व ICC के CEO डेविड रिचर्डसन थे। ICC (International Cricket Council) की स्थापना 1909 में हुयी थी। इसका मुख्यालय दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में है। वर्तमान में ICC के चेयरमैन शशांक मनोहर हैं। इस बार 2019 में ICC विश्वकप इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक संपन्न होगा। ये ICC विश्वकप का 12 संस्करण होगा।

1 अप्रैल को ओडिसा राज्य ने अपना स्थापना दिवस मनाया

आज ईरान-इराक सीमा पर आया 5.2 तीव्रता का भूकंप –

सीमा से लगे ईरान के कर्मनाशा प्रान्त में आज 5.2 तीव्रता का भूकंप को अंकित किया गया है। यह क्षेत्र पहले से ही बाढ़ से प्रभावित था। बाढ़ के कारण यहाँ 40 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। कर्मनाशा के गवर्नर जनरल होशांग बाजवंद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शुक्र है कि अभी तक इसके कारण किसी की जान को खतरा नहीं हुआ है।

स्वदेश निर्मित धनुष तोप भारतीय सेना में –

इसके 90% से अधिक पार्ट्स स्वदेशी हैं। यह स्वीडिश टॉप बोफोर्स का स्वदेशी संस्करण है। यह भारत में निर्मित लम्बी दूरी की पहली तोप है। गन कैरेज फैक्टरी जबलपुर में हुए कार्यक्रम में 6 धनुष तोपें भारतीय सेना को सौंपी गयीं। 2022-23 तक 114 तोपें भारतीय सेना को सौंपी जाने की योजना है।

2 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी के लिए यहाँ पर क्लिक करें 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?