दैनिक समसामयिकी 1 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 1 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 1 फरवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

राष्ट्रमंडल में शामिल हुआ मालदीव –

मालदीव राष्ट्रमण्डल में आधिकारिक रूप से 1 फरवरी 2020 को शामिल हो गया है। यह करीब तीन साल पहले मानवाधिकार के मसले पर राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था। बाद में दिसंबर 2018 में मालदीव ने फिर से राष्ट्रमंडल से जुड़ने का अनुरोध किया।

LIC में सरकारी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा –

हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2020 को वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट पेश किया है। इसमें जीवन वीमा क्षेत्र की भारत की सबसे बड़ी कंपनी भारतीय जीवन वीमा निगम की बड़ी हिस्सेदारी को बेचने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही आईडीबीआई बैंक में भी अपनी हिस्सेदारी को बेचने की घोषणा की है। निर्मला सीतारमण का यह दूसरा आम बजट है।

पांच बड़े पुरातात्विक स्थलों को विकसित करेगी सरकार –

इस साल के बजट में केंद्र सरकार द्वारा देश के पांच प्रमुख पुरातात्विक स्थलों को विकसित करने की भी घोषणा की है। इन स्थलों को संग्रहालय के साथ विकसित किया जाएगा। सरकार द्वारा संस्कृति मंत्रालय को 3150 करोड़ और पर्यटन के विकास को 2500 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।

पांच पुरातात्विक स्थल –

  • धौलावीरा ( गुजरात ) – यह गुजरात के धौलावीरा गांव में अस्थित है।
  • राखीगढ़ी ( हरियाणा ) – यह हरियाणा के हिसार जिले में अवस्थित भारतीय पुरातात्विक स्थल है।
  • हस्तिनापुर ( उत्तर प्रदेश ) – यह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अवस्थि है। इसका इतिहास महाभारत काल से चला आ रहा है।
  • शिवसागर ( असम ) – यह असम की राजधानी गुवाहटी से 360 किलोमीटर उत्तर पूर्व में अवस्थित है।
  • आदिचनल्लूर ( तमिलनाडु ) – यह तमिलनाडु के थुथूकुडी जिले में अस्थित है।

एसपीजी का बजट 600 करोड़ –

भारतीय प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (एसपीजी) के लिए 600 करोड़ के बजट का आवंटन किया गया है। यह देश की सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा एजेंसी है, इसमें तकनीक से लैस बेहद पेशेवर सुरक्षा कर्मी लगे होते हैं। पहले इसका बजट 540 करोड़ था।

अजय विसारिया कनाडा में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त –

केंद्र सरकार ने हाल ही में 1987 बैच के आईएफएस आफिसर अजय विसारिया को कनाडा में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। ये अब तक पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त थे। ये 1999 से 2004 तक तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निजी सचिव रह चुके हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?