मासिक समसामयिकी जनवरी 2020 (Monthly Current Affairs)

मासिक समसामयिकी जनवरी 2020 (Monthly Current Affairs December 2020) – वर्ष 2020 के जनवरी माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा मंथली करंट अफेयर्स –

CAA के विरुद्ध केरल विधानसभा ने पास किया बिल –

31 दिसंबर 2019 को केरल विधानसभा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरुद्ध एक प्रस्ताव पास किया है। ऐसा करने वाला केरल देश का पहला राज्य है। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने इस प्रस्ताव को पेश करते हुए केंद्र सरकार से सीएए को बापस लेने की मांग की है। इससे पहले ही पी. विजयन सरकार अपने राज्य में सीएए और एनपीआर को लागू करने से इनकार कर चुकी है।

सतत विकास लक्ष्य इंडिया इंडेक्स – 2019

हाल ही में नीति आयोग द्वारा सतत विकास लक्ष्य इंडेक्स के दूसरे संस्करण को लांच किया है। यह साल 2030 सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए देश के राज्यों द्वारा किए गए विकास को दर्शाता है।

तमिलनाडु में बनेगा दूसरा उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र –

01 जनवरी 2020 को इसरो प्रमुख के. सिवान ने छोटे उपग्रहों को लांच करने हेतु तमिलनाडु में एक नए प्रक्षेपण केंद्र बनाए जाने की घोषणा की है। इस केंद्र को तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के थुटुकुडी में 2300 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा। के. सिवान ने बताया कि चंद्रयान – 3 और गगन यान को इसरो द्वारा साल 2020 में लांच किया जाएगा।

मनी मोबाइल एप –

भारतीय रिजर्व बैंक ने दृष्टिबाधितों हेतु मनी मोबाइल एप को लांच किया है। यह एप दृष्टिबाधित लोगों को नोट पहचानने में मदद करेगी। 1 जनवरी 2020 को आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मोबाइल एडेड नोट आईडेंटीफायर (MANI) मोबाइल एप को लांच किया है। यह एप किसी भी एंगल से रखे गए नोट के मूल्य को आसानी से जांच सकती है। यह एप गाँधी सीरीज के किसी भी नोट के मूल्य को आंकने में सक्षम है, परंतु यह असली या नकली नोट में फर्क करने में सक्षम नहीं हैं। इस एप को डाउनलोड कर ऑफलाइन भी यूज किया जा सकता है।

भारतीय विज्ञान कांग्रेस –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंग्लुरु में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107 वें सत्र का शुभारंभ कर दिया है। बेंग्लुरु में नौवीं बार यह कार्यक्रम हो रहा है। इससे पहले साल 2016 में कर्नाटक के मैसूर में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के सत्र का आयोजन हो चुका है। इस बार 2020 के इस पांच दिवसीय कार्यक्रम की थीम ‘ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ रखी गई है। भारतीय विज्ञान का्ंग्रेस भारतीय वैज्ञानिकों की शीर्ष संस्था है। भारत में विज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस संस्था की स्थापना साल 1914 में की गई थी। साल 1914 में इसके पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति आशुतोष मुखर्जी की अध्यक्षता में किया गया था। इसके बाद साल 2013 में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के शताब्दी समारोह का आयोजन कोलकाता में तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया था।

भारतीय रेलवे ने आरपीएफ के नाम में किया परिवर्तन –

भारतीय रेलवे ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) का नाम बदलकर ‘भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा’ कर दिया है। इससे पहले भी साल 1965 में इसका नाम परिवर्तित कर ‘रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स’ (RPSF) किया जा चुका है। रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम – 1957 के तहत रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना की गई थी।

‘दामिनी’ हेल्पलाइन –

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन कॉरपोरेशन ने हाल ही में महिला सुरक्षा हेतु दामिनी नाम से हेल्पलाइन की शुरुवात की है।

अमेरिकी हमले में मारे गए ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी –

03 जनवरी 2020 को अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि विदेश में अमेरिकी नागरिकों की रक्षार्थ किए गए ड्रोन हमलें में ईरान के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई है। इनकी मौत पर ईरान ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। अमेरिका द्वारा की गई इस कार्यवाही के चलते दोनों देशों में वेहद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने उनकी मौत का बदला लेने की बात कही है। ईरान के मेजर जनरल कासिम सुलेमानी का काफिला जब बगदाद एयरपोर्ट की ओर जा रहा था तभी अमेरिकी सेना ने रॉकेट लांचर से हमला कर दिया। इस हमले में कासिम सुलेमानी के साथ डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अल मुहादिस भी मारे गए।

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग –

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी हिस्से के जंगलों में लगी यह आग इतिहास में दर्ज अब तक की सबसे भयंकर आग है। इसमें करीब 50 करोड़ जानवरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।

ईरान में नए कमांडर की तैनाती –

अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में ईरान की सेना के सबसे प्रमुख कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद उनका पद रिक्त हो गया। अयातुल्ला खामनेई द्वारा अब ईरान ने जनरल इस्माइल काआनी को कुद्स सेना के अंतरिम प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है। ये अब तक कुद्स आर्मी में ही डिप्टी कमांडर के पद पर तैनात थे। साल 1980 से 1988 तक चले इराक युद्ध में स्माइल काआनी की प्रमुख भूमिका रही। इन्होंने सद्दाम हुसैन की सेना से डटकर लोहा लिया।

विश्व का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल –

इंडोनेशिया के जंगलों में वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल (रेफलिशिया) खोज निकाला है। सुमात्रा के पश्चिम मध्य भाग के जंगलों में पाए जाने वाले 4 वर्ग फीट के इस फूल ने अब तक के रेफलिसिया फूलों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बिना पत्तियों व जड़ों वाला यह फूल एक परजीवी पौधा है। इसके संपर्क में आने से कीट मर जाते हैं, इसी कारण स्थानीय लोग इसे लाशों के फूल के नाम से भी जानते हैं। यह फूल अक्टूबर माह में खिलना शुरु होता है औऱ मार्च तक खिलता रहता है। इस पुष्प की आयु मात्र 65 दिन होती है।

गोल्डन ग्लोबल अवार्ड – 2020

इस साल गोल्डन ग्लोबल अवार्ड के 77 वें संस्करण का आयोजन कैलिफोर्निया में किया गया है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020 के विजेताओं के नामों की घोषणा की जा चुकी है। ये पुरस्कार हर साल जनवरी माह में हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा प्रदान किये जाते हैं। पहले गोल्डन ग्लोबल पुरस्कार साल 1944 में प्रदान किए गए थे। इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘1917‘ को चुना गया है। इस साल सर्वक्षेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जॉकिन फोनिक्स को फिल्म जोकर के लिए प्रदान किया गया। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड रेनी जेल्वेगर को प्रदान किया गया। ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवार्ड ही सिनेमी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार है।

काला पानी विवाद –

हाल ही में नेपाल की सर्वोच्च अदालत न नेपाल की सरकार को साल 1816 मे की गई सुगौली की संधि के दौरान भारत को सौंपे गए नक्शें की मूल प्रति को सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य के लिए नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को 15 दिन का समय भी दिया है। 15 दिन के अंदर नेपाल की सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। नेपाल और भारत के बीच काला पानी विवाद 1816 में का गई सुगौली की संधि पर आधारित है। एक बार फिर ये सुर्खियों में आ गया है। दरअसल जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद भारत सरकार द्वारा जारी भारत के नए नक्शे पर नेपाल सरकार ने आपत्ति जताई थी। नेपाल का कहना है कि भारत ने कालापानी, लिपुलेख औऱ लिम्पियाधुरा क्षेत्रों की अपना हिस्सा दिखाया है जो कि नेपाल के क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। परंतु भारत सरकार द्वारा कहा गया कि नेपाल से लगने वाली भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किए गए हैं। कालापानी 376 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र है जिसपर भारत और चीन के साथ-साथ नेपाल की भी सीमा लगती है। भारत इसे अपना हिस्सा मानता है और नेपाल इसे अपने नक्शें में दिखाता है।

कर्नाटक में होगी अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना –

कर्नाटक के चित्रदुर्गा स्थित चल्लकेरे में इसरो द्वारा एक अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस केंद्र को आने वाले तीन वर्षों में तैयार किए जाने की योजना है। इस योजना के लिए इसरो द्वारा 2700 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव बनाया गया है।

रुस से एक लाख AK-203 असाल्ट राइफलें खरीदेगा भारत –

रुस से एख लाख राइफलें खरीदने के बाद अमेठी के आयुध कारखानें में साढ़े छः लाख राइफलों का निर्माण किया जाएगा। 3 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक आयुध कारखाने का उद्घाटन किया था। इसी योजना के तहत पहले चरण में रुस से एक लाख राइफलें खरीदने के बाद 6.5 लाख राइफलें भारत में बनाने की योजना है। 3.25 फीट लंबी इस राफल को लोड करने के बाद इसका कुल भार चार किलोग्राम होगा। यह राइफल मात्र एक मिनट में 600 गोलियां दाग सकती है।

रवींद्रनाथ महतो बने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष –

रवींद्रनाथ महतो को प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इनके नाम को प्रस्तावित किया था। बाद में सर्व सम्मति से इनके नाम को सहमति प्रदान की गई। महतो जी नाला विधानसभा सीट से तीसरी बार चुने गए हैं।

कर्मयोद्धा ग्रंथ का विमोचन –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक कर्मयोद्धा ग्रंथ का विमोचन गृहमंत्री द्वारा किया गया। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया गया है।

‘अम्मा वोडी’ योजना –

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन ने हाल ही में राज्य के लिए अम्मा वोडी योजना की शुरुवात की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब बच्चों को शिक्षित करने हेतु उनकी माताओ को सहायता प्रदान करना है। इसके तहत राज्य की 43 लाख गरीब माताओं को 15 हजार रुपये की मौद्रिक राशि प्रदान की जाएगी।

मिलन झांसा नौसैनिक अभ्यास –

मिलन झांसा नौसेना अभ्यास का आयोजन मार्च 2020 में विशाखापट्टनम में किया जाएगा। इसका आयोजन प्रत्येक दो साल बाद किया जाता है। इस आयोजन के लिए कुल 41 देशों की नौसेनाओं को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 30 देशों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

ओमान के सुल्तान काबूस का निधन –

ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद का हाल ही में 79 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। वे साल 1970 से देश में शासन कर रहे थे। इन्होंने साल 1970 में मात्र 29 वर्ष की अवस्था में अपने पिता का तखता पलट कर सत्ता हथिया ली थी। देश पर 50 वर्षों तक शासन करने वाले काबूस आजीवन अविवाहित रहे औऱ इनका कोई उत्तराधिकारी भी नहीं है। इनकी मौत पर भारत सरकार ने देश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सुल्तान पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। इनकी मृत्यु के बाद इनके चचेरे भाई हैसम बिन तारिक ओमान के नए शासक बने हैं। ये अब तक ओमान के संस्कृति मंत्रालय का कार्य संभाल रहे थे।

महाराष्ट्र विधानसभा ने पारित किया जाति आधारित जनगणना का प्रस्ताव –

हाल ही में महाराष्ट्र की विधानसभा ने साल 2021 की जनगणना के लिए जाति आधारित गणना करने संबंधी एक प्रस्ताव को पारित किया है। इस प्रस्ताव में देश में ओबीसी जनसंख्या को जानने के लिए केंद्र सरकार से जाति आधारित जनगणना कराने का अनुरोध किया गया है।

चीन ने शुरु किया विश्व का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप –

हाल ही में चीन ने विश्व के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप को लांच किया है। इसे चीन में स्काई आई के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2016 में ही पूरा किया जा चुका है तब से इसमें टेस्ट चल रहे थे। अब जाकर इसे शुरु करने की अनुमति प्राप्त हुई। चीन ने इसे अंतिरक्ष से संबंधित खोजों के लिए शुरु किया है। इसे चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत गुइझोऊ के एक पहाड़ पर बनाया गया है।

ताइवान में हुए राष्ट्रपति चुनाव –

ताइवान में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में साई इंग वेन को जीत हासिल हुई है। इनकी जीत पर अमेरिका द्वारा बधाई दिए जाने पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई है। चीन ने कहा कि अमेरिका या किसी अन्य देश द्वारा साई इंग वेन को बधाई देना ‘एक चीन सिद्धांत’ का खुला उल्लंघन है।

माइकल देवव्रत पात्रा बने आरबीआई के नए डिप्डी गवर्नर –

केंद्र सरकार द्वारा देवव्रत को आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। इस पद पर देवव्रत का कार्यकाल तीन साल का होगा। ये इस पद से इस्तीफा देने वाले विरल आचार्य का स्थान लेंगे। विरल आचार्य ने जून 2019 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह पद रिक्त था। भारतीय रिजर्ब बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। वर्तमान में आरबीआई के चार डिप्टी गवर्नर – एनएस विश्वनाथन, एमके जैन, बीपी कानूनगो और, देवव्रत पात्रा हैं।

सीएए को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने वाला पहला राज्य बना केरल

केरल राज्य ने नागरिकता संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। केरल ने यह याचिका भारतीय संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत दायर की है। केरल विधानसभा पहले ही सीएए के विरुद्ध प्रस्ताव पास कर चुकी है। केरल ने इस कानून को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 औऱ 25 के साथ-साथ धर्मनिरपेक्षता के मूल सिद्धांत के विरुद्ध बताया है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के नाम से जाना जाएगा कोलकाता पोर्ट-

केंद्र सरकार ने कोलकाता पोर्ट का नाम बदलकर श्यामाप्रसाद मुखर्जी पोर्ट करने का फैसला किया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर साल 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी।

आनंद प्रकाश माहेश्वरी बने सीआरपीएफ महानिदेशक –

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी आनंद माहेश्वरी को 15 जनवरी 2020 को विश्व के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ का नया महानिदेशक (डीजी) नियुक्त कर दिया गया है। ये उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आर. आर. भटनागर 31 दिसंबर 2019 को सीआरपीएफ प्रमुख के पद से रिटायर हो चुके थे। तब से आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल के पास सीआऱपीएफ का अतिरिक्त प्रभार था। देसवाल के हाथों आज आनंद प्रकाश ने सीआरपीएफ के डीजी का पदभार संभाला।

रुस के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा –

हाल ही में रुस के प्रधानमंत्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति पुतिन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ये 2008 से 2012 तक रुस के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। इसके बाद साल 2012 से प्रधानमंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे।

गोल्डन ग्लोबल अवार्ड – 2020

इस साल गोल्डन ग्लोबल अवार्ड के 77 वें संस्करण का आयोजन कैलिफोर्निया में किया गया है। गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020 के विजेताओं के नामों की घोषणा की जा चुकी है। ये पुरस्कार हर साल जनवरी माह में हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन द्वारा प्रदान किये जाते हैं। पहले गोल्डन ग्लोबल पुरस्कार साल 1944 में प्रदान किए गए थे। इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म ‘1917′ को चुना गया है। इस साल सर्वक्षेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जॉकिन फोनिक्स को फिल्म जोकर के लिए प्रदान किया गया। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड रेनी जेल्वेगर को प्रदान किया गया। ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवार्ड ही सिनेमी जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव – 2020

निर्वाचन आयोग द्वारा साल 2020 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की जा चुकी है। इसी के साथ दिल्ली में 06 जनवरी 2020 से आचार संहिता को लागू कर दिया गया है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना 14 जनवरी को जारी की जाएगी। चुनाव में खड़े होने के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2020 घोषित की गई है। नामांकन बापस लेने की तारीख 24 जनवरी तय की गई है। इसके लिए मतदान 08 फरवरी से आरंभ होंगे और 11 फरवरी को इसके लिए मतगणना की जाएगी। इस चुनाव में 2689 स्थानों पर 13750 बूथ बनाए जाएंगे। इस बार के इस चुनाव में दिल्ली के 1,46,92,136 मतदाता भाग लेंगे। इस बार पोलिंग स्टेशनों पर मोबाइल लॉकर की सुविधा प्रदान की जाएगी।

काला पानी विवाद –

हाल ही में नेपाल की सर्वोच्च अदालत न नेपाल की सरकार को साल 1816 मे की गई सुगौली की संधि के दौरान भारत को सौंपे गए नक्शें की मूल प्रति को सौंपने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य के लिए नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को 15 दिन का समय भी दिया है। 15 दिन के अंदर नेपाल की सरकार को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। नेपाल और भारत के बीच काला पानी विवाद 1816 में का गई सुगौली की संधि पर आधारित है। एक बार फिर ये सुर्खियों में आ गया है। दरअसल जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद भारत सरकार द्वारा जारी भारत के नए नक्शे पर नेपाल सरकार ने आपत्ति जताई थी। नेपाल का कहना है कि भारत ने कालापानी, लिपुलेख औऱ लिम्पियाधुरा क्षेत्रों की अपना हिस्सा दिखाया है जो कि नेपाल के क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। परंतु भारत सरकार द्वारा कहा गया कि नेपाल से लगने वाली भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किए गए हैं। कालापानी 376 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र है जिसपर भारत और चीन के साथ-साथ नेपाल की भी सीमा लगती है। भारत इसे अपना हिस्सा मानता है और नेपाल इसे अपने नक्शें में दिखाता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान –

भारत सरकार ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान को शुरु करने की घोषणा की है। यह अवार्ड रेडियो, अखबार और टीवी से जुड़े लोगों को देश विदेश में योग की भूमिका का प्रचार व प्रसार करने के लिए प्रदान किया जाएगा। इस बार ये पुरस्कार सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा प्रदान किए गए। इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका, ट्राफी और एक विशेष पदक प्रदान किया जाएगा।

कर्नाटक में होगी अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना –

कर्नाटक के चित्रदुर्गा स्थित चल्लकेरे में इसरो द्वारा एक अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस केंद्र को आने वाले तीन वर्षों में तैयार किए जाने की योजना है। इस योजना के लिए इसरो द्वारा 2700 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव बनाया गया है।

रुस से एक लाख AK-203 असाल्ट राइफलें खरीदेगा भारत –

रुस से एख लाख राइफलें खरीदने के बाद अमेठी के आयुध कारखानें में साढ़े छः लाख राइफलों का निर्माण किया जाएगा। 3 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक आयुध कारखाने का उद्घाटन किया था।

रवींद्रनाथ महतो बने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष –

रवींद्रनाथ महतो को प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इनके नाम को प्रस्तावित किया था। बाद में सर्व सम्मति से इनके नाम को सहमति प्रदान की गई। महतो जी नाला विधानसभा सीट से तीसरी बार चुने गए हैं।

कर्मयोद्धा ग्रंथ का विमोचन –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक कर्मयोद्धा ग्रंथ का विमोचन गृहमंत्री द्वारा किया गया। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया गया है।

प्रवासी भारतीय दिवस (09 जनवरी) –

भारत में हर साल 09 जनवरी को भारत सरकार द्वारा भारतीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारत के विकास में भारतीय प्रवासियों के योगदान को पहचान दिलाना है। यह दिवस विदेश में रहकर देश का नाम रौशन करने वाले भारतीयों को समर्पित है। इसकी शुरुवात साल 2003 में हुई थी। इस दिवस को 09 जनवरी को मनाए जाने का कारण यह है कि महात्मा गाँधी जी 09 जनवरी 1915 को ही दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।

फोर्ब्स ने विश्व के टॉप-20 व्यक्तियों की लिस्ट जारी की –

फोर्ब्स ने हाल ही में विश्व के 20 प्रतिभाशाली लोगों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें भारत के कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को जगह दी गई। इस लिस्ट में कन्हैया कुमार को 12 वां स्थान और प्रशांत किशोर को 16 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में भारतीय मूल के अमेरिकी हसन मिन्हाज को शीर्ष स्थान दिया गया है।

विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) –

वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा की गरिमा को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था। तभी से हर साल विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 10 जनवरी 1975 को तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा नागपुर में किया गया था। जिसमें विश्व के तीस देशों के  122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। विश्व में हिंदी भाषी लोगों की संख्या करोड़ो में है। भारत, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश इत्यादि देशों में बड़ी मात्रा में हिंदी भाषा का प्रयोग होता है। भारत के बाहर फिजी देश की आधिकारिक भाषा हिंदी है। ध्यातव्य है कि ‘हिंदी दिवस’ (राष्ट्रीय) 14 सितंबर को मनाया जाता है। क्योंकि 14 सिंतबर 1949 को ही संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

‘अम्मा वोडी’ योजना –

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन ने हाल ही में राज्य के लिए अम्मा वोडी योजना की शुरुवात की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब बच्चों को शिक्षित करने हेतु उनकी माताओ को सहायता प्रदान करना है। इसके तहत राज्य की 43 लाख गरीब माताओं को 15 हजार रुपये की मौद्रिक राशि प्रदान की जाएगी।

मिलन झांसा नौसैनिक अभ्यास –

मिलन झांसा नौसेना अभ्यास का आयोजन मार्च 2020 में विशाखापट्टनम में किया जाएगा। इसका आयोजन प्रत्येक दो साल बाद किया जाता है। इस आयोजन के लिए कुल 41 देशों की नौसेनाओं को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 30 देशों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) देश भर में लागू –

भारत सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू किये जाने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ इसमें किए गए उपबंध अब देश भर में लागू हो गए हैं। अब भारत के पड़ोसी देश से आए वे लोग अवैध प्रवासी नहीं माने जाएंगे जिनका जिक्र इस अधिनियम में किया गया है। अब उन प्रवासियों को भी भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। इसके अनुसार 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध व पारसी धर्म के अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। नियमानुसार अब इन्हें भारत में पांच साल रहने के बाद नागरिकता प्रदान की जा रही है। पहले यह समय सीमा 11 वर्ष थी। यह कानून असम, त्रिपुरा, मिजोरम व मेघालय के आदिवासी क्षेत्रों में लीगू नहीं होगा।

ओमान के सुल्तान काबूस का निधन –

ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद का हाल ही में 79 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। वे साल 1970 से देश में शासन कर रहे थे। इन्होंने साल 1970 में मात्र 29 वर्ष की अवस्था में अपने पिता का तखता पलट कर सत्ता हथिया ली थी। देश पर 50 वर्षों तक शासन करने वाले काबूस आजीवन अविवाहित रहे औऱ इनका कोई उत्तराधिकारी भी नहीं है।

जनगणना 2021 –

साल 2021 में होने वाली जनगणना की प्रक्रिया की शुरुवात 1 अप्रैल 2020 से होने जा रही है। इस जनगणना में लोगों से कुल 31 सवाल पूंछे जाएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा ने पारित किया जाति आधारित जनगणना का प्रस्ताव –

हाल ही में महाराष्ट्र की विधानसभा ने साल 2021 की जनगणना के लिए जाति आधारित गणना करने संबंधी एक प्रस्ताव को पारित किया है। इस प्रस्ताव में देश में ओबीसी जनसंख्या को जानने के लिए केंद्र सरकार से जाति आधारित जनगणना कराने का अनुरोध किया गया है।

ओमान के शासक की मृत्यु पर भारत में एक दिन का राजकीय शोक –

हाल ही में ओमान के सुल्तान काबूस का निधन हो गया इसके चलते भारत सरकार ने देश में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सुल्तान पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। इनकी मृत्यु के बाद इनके चचेरे भाई हैसम बिन तारिक ओमान के नए शासक बने हैं। ये अब तक ओमान के संस्कृति मंत्रालय का कार्य संभाल रहे थे।

चीन ने शुरु किया विश्व का सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप –

हाल ही में चीन ने विश्व के सबसे बड़े रेडियो टेलीस्कोप को लांच किया है। इसे चीन में स्काई आई के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2016 में ही पूरा किया जा चुका है तब से इसमें टेस्ट चल रहे थे। अब जाकर इसे शुरु करने की अनुमति प्राप्त हुई। चीन ने इसे अंतिरक्ष से संबंधित खोजों के लिए शुरु किया है। इसे चीन के दक्षिण पश्चिम प्रांत गुइझोऊ के एक पहाड़ पर बनाया गया है।

ताइवान में हुए राष्ट्रपति चुनाव –

ताइवान में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में साई इंग वेन को जीत हासिल हुई है। इनकी जीत पर अमेरिका द्वारा बधाई दिए जाने पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई है। चीन ने कहा कि अमेरिका या किसी अन्य देश द्वारा साई इंग वेन को बधाई देना ‘एक चीन सिद्धांत’ का खुला उल्लंघन है।

माइकल देवव्रत पात्रा बने आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर –

केंद्र सरकार द्वारा देवव्रत को आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। इस पद पर देवव्रत का कार्यकाल तीन साल का होगा। ये इस पद से इस्तीफा देने वाले विरल आचार्य का स्थान लेंगे। विरल आचार्य ने जून 2019 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह पद रिक्त था। भारतीय रिजर्ब बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। वर्तमान में आरबीआई के चार डिप्टी गवर्नर – एनएस विश्वनाथन, एमके जैन, बीपी कानूनगो और, देवव्रत पात्रा हैं।

सीएए को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने वाला पहला राज्य बना केरल –

केरल राज्य ने नागरिकता संशोधन विधेयक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। केरल ने यह याचिका भारतीय संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत दायर की है। केरल विधानसभा पहले ही सीएए के विरुद्ध प्रस्ताव पास कर चुकी है। केरल ने इस कानून को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 21 औऱ 25 के साथ-साथ धर्मनिरपेक्षता के मूल सिद्धांत के विरुद्ध बताया है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के नाम से जाना जाएगा कोलकाता पोर्ट –

केंद्र सरकार ने कोलकाता पोर्ट का नाम बदलकर श्यामाप्रसाद मुखर्जी पोर्ट करने का फैसला किया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कांग्रेस से अलग होकर साल 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी।

जीसैट – 30

इसरो साल 2020 के अपने पहले उपग्रह का प्रक्षेपण 17 जनवरी को करने जा रहा है। संचार उपग्रह जीसैट – 30 का प्रक्षेपण यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी फ्रेंच गुयाना के एरियन-5 लांच व्हिकल से किया जाएगा। इस उपग्रह को पूरी तरह से इसरो द्वारा ही डिजाइन किया गया है। यह प्रक्षेपित किए जाने के बाद 15 वर्षों तक काम करेगा। वर्तमान में जीसैट सीरीज के कुल 14 सैटेलाइट काम कर रहे हैं। इनसैट उपग्रह काफी पुराना हो गया है, नया उपग्रह उसी की जगह काम करेगा। जीसैट – 30 का भार 3100 किलोग्राम है।

आनंद प्रकाश माहेश्वरी बने सीआरपीएफ महानिदेशक –

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी आनंद माहेश्वरी को 15 जनवरी 2020 को विश्व के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त कर दिया गया है। ये उत्तर प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आर. आर. भटनागर 31 दिसंबर 2019 को सीआरपीएफ प्रमुख के पद से रिटायर हो चुके थे। तब से आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल के पास सीआऱपीएफ का अतिरिक्त प्रभार था। देसवाल के हाथों आज आनंद प्रकाश ने सीआरपीएफ के डीजी का पदभार संभाला।

रुस के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा –

हाल ही में रुस के प्रधानमंत्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति पुतिन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ये 2008 से 2012 तक रुस के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। इसके बाद साल 2012 से प्रधानमंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे।

अभियान ‘सक्षम’ –

ईंधन के संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से देश में 16 जनवरी 2020 को सक्षम नामक अभियान की शुरुवात की गई है। इसका आयोजन केंद्रीय पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली एक संस्था पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (PCRA) द्वारा किया जा रहा है।

पासपोर्ट इंडेक्स – 2020

यह इंडेक्स हेनले एण्ड पार्टनर्स द्वारा जारी की गई है। इस लिस्ट में जापान का पासपोर्ट शीर्ष पर है। जापान के पासपोर्ट से विश्व के 191 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। भारत का पड़ोसी देश चीन इस सूची में 71 वें स्थान पर है। वहीं इस सूची मे भारत को 84 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

रोजगार संगी एप –

छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने हाल ही में रोजगार संगी मोबाइल एप की शुरुवात की है। इसकी सहायता से राज्य के तमाम बेरोजगार लोगाों को रोजगार मिलने में सहूलियत मिलेगी। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की सहायता से विकसित किया गया है।

ब्रू रियांग शरणार्थी संकट से निपटने हेतु समझौता –

केंद्रीय ग्रह मंत्री ने हाल ही में ब्रू रियांग शरणार्थी संकट से निपटने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही ग्रह मंत्री ने इसके लिए 600 करोड़ रुपये के फंड की भी घोषणा की है। इसके अनुसार अब ब्रू जनजाति के लोगों को अब मिजोरम से नहीं निकाला जाएगा वे त्रिपुरा में ही बस जाएंगे। इस समस्या से निपटने के लिए पहले भी साल 2018 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। तब उन्हें बापस भेजने की बात कही गई थी। परंतु भारी विरोध प्रदर्शन के कारण उसे लागू नहीं किया जा सका।

क्या है ब्रू रियांग शरणार्थी संकट –

ब्रू पूर्वोत्तर भारत की एक जनजाति है जिसके करीब 30 हजार लोग जातीय तनाव के कारण साल 1997 में मिजोरम से भागकर त्रिपुरा के शरणार्थी शिविरों में बस गए थे। ये लोग उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर में अस्थाई रूप से बसे हुए हैं।

ब्रिटिश महारानी के क्विन काउंसल बने हरीश साल्वे –

भारत के पूर्व सॉलिसीटर जनरल व वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे को हाल ही में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के क्विन काउंसल (सलाहकार) के तौर पर नियुक्त किया गया है। इन्हें औपचारिक रूप से यह नियुक्ति 16 मार्च 2020 को दी जाएगी। इन्होंने साल 1999 से 2002 के बीच भारत सरकार के अधीन सॉलिसीटर जनरल के तौर पर कार्य किया। इनका जन्म 1956 में महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुआ था। साल 1980 में इन्होने वकालत की शुरुवात की थी। वकालत के साथ साथ ये संगीत का औऱ पियानो बजाने का भी शौक रखते हैं। इनकी गिनती भारत ही नहीं बल्कि विश्व के बड़े वकीलों में की जाती है। इन्होंने पिछले साल कुलभूषण जाधव का केस लड़ा था।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर बापू नाडकर्णी का निधन –

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे नाडकर्णी का 86 वर्ष की अवस्था में मुंबई में निधन हो गया। इनके निधन पर देश की तमाम महान हस्तियों ने दुःख व्यक्त किया है। साल 1963-64 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में लगातार 21 ओवर मेडेन फेंकने का रिकार्ड इनके नाम दर्ज है जिसे आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया। इनका जन्म 04 अप्रैल 1933 को नासिक में हुआ था। इन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1955 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेला था। साल 1968 में इन्होंने अपना आखरी टेस्ट मैच भी न्यूजीलैंड के विरुद्ध ही आकलैंड में खेला था।

भारत ने किया के-4 परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण –

भारत ने 19 जनवरी 2020 को इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर तट से किया। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3500 किलोमीटर है। यह जमीन से हवा में अपने लक्ष्य को आसानी से भेदने में सक्षम हेै साथ ही इसे पनडुब्बी से भी दागा जा सकता है।

खगेंद्र थापा –

विश्व के सबसे कम हाइट के व्यक्ति का खिताब जीतने वाले नेपाल के खगेंद्र थापा मागर का 17 जनवरी 2020 को मात्र 27 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्हें साल 2010 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा विश्व के सबसे कम लंबाई के व्यक्ति के रूप में घोषित किया गया था। ये निमोनिया से पीड़ित चल रहे थे। इनकी लंबाई मात्र 67 सेंटीमीटर और बजन 6 किलोग्राम था। इनका जन्म 14 अक्टूबर 1992 को पोखरा में हुआ था।

जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष –

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने 20 जनवरी 2020 को जेपी नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। जेपी नड्डा भाजपा के 11 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इस पद पर वे अमित शाह की जगह लेंगे और इस पद पर तीन साल तक बने रहेंगे। इससे पहले 19 जून 2019 को जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

कौन हैं जेपी नड्डा –

इनका जन्म 02 दिसंबर 1960 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। ये साल 1993 में पहली बार हिमाचल प्रदेश में विधायक बने थे। वर्तमान में ये राज्यसभा सांसद हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपा गया था।

लोक गायिका सुनंदा पटनायक का निधन –

उड़िया (ओडिसा का संगीत) को विश्व भर में पहचान दिलाने वाली गायिका सुनंदा पटनायक का लंबी बीमारी के बाद 19 जनवरी 2020 को 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इन्होंने अपने गायन करियर की शुरुवात 14 वर्ष की आयु से ऑल इंडिया रेडियो से की थी।

नेहरू मेमोरियल की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष बने नृपेंद्र मिश्रा –

नेहरु मेमोरियल संग्रहालय एवं पुस्तकालय की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष बनने वाले नृपेंद्र मिश्रा पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव भी रह चुके हैं।

एस के सैनी भारतीय सेना के नए उप प्रमुख होंगे –

एस के सैनी वर्तमान में भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर कार्यरत हैं। ये भारतीय सेना के नए उप प्रमुख के रुप में 25 जनवरी 2020 को पदभार संभालेंगे।

रोम रैंकिंग सीरीज में विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड –

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रोम रैंकिंग सीरीज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इन्होंने फाइनल में इक्वाडोर की पहलवान लुईसा एलिजाबेथ  को हराकर स्वर्ण पदक और यह चैंपियनशिप अपने नाम की।

ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

हाल ही में किरण मजूमदार को आस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया’ से नवाजा गया है। यह सम्मान पाने वाली यह चौथी भारतीय हैं। इनसे पहले यह सम्मान मदर टेरेसा (1982), सचिन तेंदुलकर (2012) और, भारत के पूर्व अटार्नी जनरल जहांगीर सोराबजी (2016), को प्रदान किया जा चुका है।

तीन राजधानियों वाला राज्य होगा आंध्र प्रदेश –

हाल ही में आंध्र प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसकी तीन राजधानिया् होंगी। अब विशाखापट्टनम राज्य की कार्यकारी राजधानी, अमरावती विधाई राजधानी और कुर्नूल राज्य की न्यायिक राजधानी होगी। इसी के साथ हाई कोर्ट को अब कुर्नूल में स्थानांतरित किया जाएगा और विधानसभा अमरावती में रहेगी। राज्य की विधानसभा ने 20 जनवरी 2020 को राज्य की तीन राजधानियों से संबंधित बिल को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे पहले देश के किसी भी राज्य की अधिकतम दो ही राजधानियां थी।

ग्लोबल सोशल मोबिलिटी इंडेक्स –

वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम द्वारा जारी इस रिपोर्ट में 82 देशों को शामिल किया गया है। इसमें डेनमार्क को शीर्ष स्थान और भारत को 76वां स्थान दिया गया है। इस रिपोर्ट को वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम की 50 वीं वार्षिक बैठक से पहले जारी किया गया है। इस सूची में शीर्ष पर स्थित पांच देश डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फनलैंड, आइसलैंड हैं।

वन नेशन वन राशनकार्ड योजना –

केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना देश भर में 01 जून 2020 से लागू होने जा रही है। इसकी घोषणा केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान द्वारा की गई। इसके तहत देश भर में एक ही तरह का राशन कार्ड जारी किया जाएगा। इसका इस्तेमाल वे देश के किसी भी कोने में कर राशन ले सकते हैं। अभी यह योजना 01 जनवरी 2020 से देश के 12 राज्यों में लागू की जा चुकी है।

भारत व नेपाल के बीच एकीकृत चेकपोस्ट का उद्घाटन –

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मिलकर 21 जनवरी 2020 को जोगबनी – विराटनगर में एक एकीकृत चेकपोस्ट का उद्घाटन किया है। भारत व नेपाल के बीच यह दूसरी चेकपोस्ट है। ऐसी पहली चेकपोस्ट का उद्घाटन साल 2018 में बिहार के रक्सौल और बीरगंज बोर्डर पर हो चुका है।

कुलदीप सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार –

देश के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह को साल 2018 के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है। इस सम्मान के तहत 02 लाख रुपये की धनराशि, शाल, श्रीफल और सम्मान पट्टिका प्रदान की जाएगी।

चीन में फैला कोरोना वायरस –

चीन में फैले कोरोना वायरस से बचने के लिए कई देशों ने अपने हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले लोगों की जांच के इंतजाम किए हैं। इस वायरस से अब तक 300 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और कुल छः लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस सार्स वायरस फैमिली का ही एक वायरस है। पहली बार कोरोना वायरस की पहचान दिसंबर 2019 में चीन के हुवेई प्रांत के वुहान शहर में हुई थी। यह सी-फूड से संबंधित है और इसकी शुरुवात चीन के एक सीफूड मार्केट से हुई थी।

महाराष्ट्र के स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना अनिवार्य –

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में यह निर्णय लिया है कि राज्य के सभी स्कूलों में अब भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा जाए। इसकी शुरुवात गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाएगी। 26 जनवरी 2020 से राज्य के सभी स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी भाषा में अध्ययन को भी अनिवार्य किया जाएगा।

तेलंगाना के नगरपालिका चुनाव में होगा फेस रिकाग्नाइज एप का प्रयोग –

तेलंगाना के राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य के आगामी नगरपालिका चुनावों में चेहरा पहचानने वाली एप (फेस रिकाग्नाइज एप) का इस्तेमाल करने की घोषणा की है। अभी इसका प्रयोग सिर्फ 10 चयनित किए गए पोलिंग स्टेशनों पर ही किया जाएगा।

अमेरिका में सिखों की गणना होगी जातीय समूह के रुप में –

अमेरिका में होने वाली जनगणना में अब सिखों की भी एक जातीय समूह के रुप में गणना की जाएगी।

ग्लोबल डेमोक्रेसी इंडेक्स –

द् इकोनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक – 2019 को जारी किया गया है। इस इंडेक्स में शीर्ष पांच देश निम्नलिखित हैं – नॉर्वे, आइसलैंड, स्वीडन, न्यूजीलैंड, फिनलैंड। पिछले वर्ष की तुलना में भारत इस बार 10 अंक नीचे फिसलकर 51 वें स्थान पर आ गया है। दक्षिण कोरिया इस सूचकांक में सबसे निचले पायदान पर 167 वें स्थान पर है। द इकोनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट ने साल 2006 में इस सूचकांक को जारी करना शुरु किया था।

ब्रेग्जिट को संसद से मिली मंजूरी –

ब्रेग्जिट (ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की प्रक्रिया) को ब्रिटिश संसद से 22 जनवरी को मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। इसी के साथ ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से अलग होना निश्चित हो गया है। इसके लिए 31 जनवरी की तारीख तय की गई है। अब ब्रिटेन की महारानी की मंजूरी मिलने के बाद 31 जनवरी 2020 को ब्रिटेन यूरोपियन यूनियन से खुद को औपचारिक रूप से पृथक कर लेगा। ब्रिटेन ने साल 1973 में यूरोपियन यूनियन की सदस्यता ली थी।

वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्द्धात्मकता सूचकांक –

विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्द्धात्मकता सूचकांक – 2020 में शामिल विश्व के कुल 132 देशों में भारत को 72 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक में शी्र्ष स्थान प्राप्त देश क्रमशः स्विजरलैंड, अमेरिका, सिंगापुर, स्वीडन, डेनमार्क हैं।

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस –

अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसे 24 जनवरी को मनाए जाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 03 दिसंबर 2018 को की गई थी। इस दिवस को मनाने के लिए प्रस्ताव को विश्व के 58 देशों द्वारा तैयार किया गया था। ध्यातव्य है कि भारत में शिक्षा दिवस (राष्ट्रीय) 11 नवंबर को मनाया जाता है।

भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक –

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा हाल ही में जारी 180 देशों के भ्रष्टाचार सूचकांक में भारत को 80 वां स्थान प्राप्त हुआ है। दावोस में चल रही विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान संस्था द्वारा यह इंडेक्स जारी की गई। इस सूचकांक में डेनमार्क और न्यीजीलैंड को संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।

पाकिस्तान ने किया बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण –

गजनवी सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की एक हाइपरसोनिक मिसाइल है। परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। इसे पाकिस्तान के नेशनल डिफेंस परिसर द्वारा विकसित किया गया है।

भारत का पहला ई – कचरा क्लिनिक खुला भोपाल में –

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देश का पहला ई – कचरा क्लिनिक खुला है। यहां पर घरेलू व वाणिज्यिक इकाइयों से लाकर ई – कचरे को संसाधित किया जाएगा।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस –

मतदाताओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 25 जनवरी को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुवात साल 2011 में की गई थी। इसी दिन 25 जनवरी 1950 को भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी।

लद्दाख को जनजातीय क्षेत्र घोषित किए जाने की सिफारिश –

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने हाल ही में 6 वीं अनुसूची के तहत लद्दाख के क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने के लिए सिफारिश की है। मंत्रालय ने 24 जनवरी 2020 को केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजा।

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) –

भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के रुप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्णतः पारित/लागू किया गया था। इस बार साल 2020 में देश 71 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सनारो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने। यह बोल्सनोरो की पहली भारत यात्रा है। इससे पहले साल 1996 और 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो चुके हैं।

पद्म पुरस्कार – 2020

गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

शिव भोजन योजना –

हाल ही में महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस के मौके पर शिव भोजन योजना की शुरुवात की है। इस योजना के तहत मात्र 10 रुपये मे भोजन की थाली दी जाएगी। इस थाली में दो चपाती, एक सब्जी, दाल, चावल और एक मिठाई होगी। इसका उद्देश्य गरीबों को बहुत कम दाम में भोजन उपलब्ध कराना है। यह थाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना को पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ जिलों के चुनिंदा स्थानों पर शुरु किया गया है। इसके लिए 6.4 करोड़ रुपये के फंड की व्यवस्था की गई है।

भारत पर्व – 2020

भारत पर्व 2020 की शुरुवात नई दिल्ली में हो चुकी है। लालकिले में इसका आयोजन गणतंत्र दिवस के दौरान किया जाता है। इसका समापन 31 जनवरी 2020 को होगा।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सचिव बने बी. आनंद –

केंद्र सरकार ने हाल ही में बी. आनंद को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया है। आनंद तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी है।

भारत ने मालदीव को भेजे खसरे के टीके –

हाल ही में भारत ने मालदीव को खसरा और रुबेला टीके की तीस हजार खुराक भेजी हैं। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मालदीव को साल 2017 में ही खसरा मुक्त घोषित किया जा चुका है। परंतु हाल ही में एक बार फिर मालदीव में इसके तमाम मामले सामने आना शुरु हो गए।

आंध्र प्रदेश ने विधान परिषद को खत्म करने को दी मंजूरी –

हाल ही में आंध्र प्रदेश विधानसभा ने राज्य विधानपरिषद को समाप्त करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश की विधान परिषद की सदस्य संख्या 58 है। इस सदन को समाप्त करने के बाद देश के पांच राज्य (यूपी, महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक) ही रह जाएंगे जहां विधान परिषद हैं।

लाला लाजपतराय जयंती –

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और गर्म दल के नेता लाला लाजपतराय की जयंती प्रति वर्ष 28 जनवरी को मनाई जाती है।

राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में तेजी लाने हेतु GATI पोर्टल की शुरुवात –

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में ऑनलाइन वेब पोर्टल की शुरुवात की है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से इस पोर्टल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस पोर्टल को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ही तैयार किया गया है। इसके माध्यम से लोग राजमार्ग परियोजनाओं से संबंधित समस्याएं उठा सकते हैं। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस पोर्टल की निगरानी की जाएगी।

अग्नि प्रसाद सापकोटा –

लंबी जद्दोजहद के बाद हाल ही में अग्नि प्रसाद सापकोटा को नेपाल की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा का अध्यक्ष बनाया गया हैं।

अफ्रीकी चीते को भारत लाने की अनुमति –

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अफ्रीकी चीते को भारत में लाने की अनुमति प्रदान कर दी है। न्यायालय ने कहा कि केंद्र सरकार अपने किसी उचित प्राकृतिक वन्य जीव अभ्यारण्य में इस चीते को रख सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने यह अनुमति पूरी जाँच पड़ताल के बाद दी है। परंतु सुप्रीम कोर्ट की एक पीठ इस परियोजना की निगरानी करेगी और देखेगी कि अफ्रीकी चीता भारत की जलवायु में खुद को ढाल पाता है या नहीं। साल 1948 में भारत में सरगुजा कें जंगल में चीते को आखरी बार देखा गया था। इसके बाद साल 1950 में चीते को भारत सरकार द्वारा भारत में विलुप्त घोषित किया जा चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट में इसके लिए आवेदन किया था।

प. बंगाल ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास किया –

अब पश्चिम बंगाल ने नागरिकता कानून को जनविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास किया है। ऐसा करने वाला प. बंगाल देश का चौथा राज्य बन गया है।

गणतंत्र दिवस की परेड में असम की झांकी सर्वश्रेष्ठ –

गणतंत्र दिवस की परेड में तीनों सेनाओं की परेड के साथ राज्यों की फोर्स भी शामिल होती हैं। इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा असम की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी का अवार्ड प्रदान किया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश व ओडिशा की झांकियों को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस परेड में भारत के 16 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों ने भाग लिया। उसी तरह तीनों सेनाओं के दस्ते में भारतीय वायुसेना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी बिल –

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेडिकल टर्मिनेंशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट – 1971 में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत गर्भपात कराने की अधिकतम सीमा को 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह कर दिया जाएगा। इस संशोधन बिल को अब 1 फरवरी 2020 से शुरु होने वाले संसद सत्र में पेश किया जाएगा।

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन –

हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का 76 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये साल 1963 से 1966 तक भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रहीं।

उर्दू कवि अजमल सुल्तानपुरी का निधन –

जाने-माने उर्दू कवि अजमल सुल्तानपुरी का 29 जनवरी 2020 को 97 वर्ष की उम्र में सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) में निधन हो गया।

तरनजीत सिद्धू अमेरिका में बनाए गए भारत के राजदूत –

वर्तमान में कोलंबों भारतीय दूतावास में कार्यरत तरनजीत सिद्धू को अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। ये जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के उप प्रमुख रह चुके हैं। ये वाशिंगटन में हर्षवर्धन श्रंगला की जगह लेंगे। वहीं हर्षवर्धन श्रंगला को भारत का नया विदेश सचिव बनाया गया है।

तीसरा विश्व आलू सम्मेलन –

इस बार तीन दिवसीय विश्व आलू सम्मेलन का आयोजन गुजरात के गाँधीनगर में हो रहा है। ध्यातव्य है कि भारत में गुजरात आलू के उत्पादन में शीर्ष पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिये इस सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले के दो विश्व आलू सम्मेलनों का आयोजन साल 1999 में और 2008 में किया जा चुका है।

महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि –

महात्मा गाँधी जी की हत्या नाथूराम गोडसे द्वारा 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला हाउस में कर दी गई थी। इस दिन को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार इनकी 72 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है।

अरविन्द कृष्ण बने IBM के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी –

भारतीय मूल के अरविंद कृष्ण आई टी कम्पनी आई बी एम के सीईओ चुने गए हैं। इन्होंने IIT कानपुर से ग्रेजुएट किया है। वे IBM के वर्तमान CEO वर्जीनिया रोमेटी का स्थान लेंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?