भारत की जनसंख्या व जनगणना 2011 (India Census 2011)

भारतीय जनसंख्या व जनगणना से सम्बंधित सामान्य प्रश्न उत्तर –

  • भारत में पहली बार जनगणना कब हुयी – 1872 
  • भारत में पहली बार जनगणना किस वायसराय के समय हुयी – लॉर्ड मेयो 
  • भारत में नियमित जनगणना की शुरुवात किस वर्ष हुयी – 1881 
  • भारत में नियमित जनगणना की शुरुवात किस वायसराय के काल में हुयी – लॉर्ड रिपन
  • विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है – 11 जुलाई 
  • जनगणना 2011 देश की जनगणना है – 15 वीं (स्वतंत्र भारत की 7 वीं)
  • भारत की बढ़ती जनसँख्या का प्रमुख कारण  क्या है – मृत्यु दर में कमी 
  • भारत की जनसँख्या नीति 2000 के अनुसार किस वर्ष तक जनसँख्या नियंत्रण का हमारा दीर्घकालीन लक्ष्य है – 2045 
  • भारत में जन्म लेने वाले एक अरब वें शिशु कन्या का नाम क्या रखा गया – आस्था 
  • किस वर्ष को भारतीय जनसँख्या के इतिहास में महा विभाजक वर्ष के रूप में जाना जाता है –1921 
  • किस वर्ष को भारतीय जनसँख्या के इतिहास में लघु विभाजक वर्ष के रूप में जाना जाता है – 1951 
  • भारत की जनसँख्या कब 100 करोड़ हो गयी – मई 2000 में 
  • जनसँख्या नियंत्रण हेतु देवी रूपक योजना किस राज्य में शुरू की गयी – हरियाणा 

धार्मिक आधार पर भारत की जनसंख्या :-

  • हिंदू –     79.80 %
  • मुस्लिम –  14.23 %
  • ईसाई –   2.3 %
  • सिख –   1.72 %
  • बौद्ध –   0.7 %
  • जैन –   0.37 %
  • अन्य –  0.66 %

जनगणना 2011 से संबंधित प्रश्न उत्तर :-

  • जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल जनसँख्या – 1210854977
  • भारत में विश्व की जनसँख्या का कितना % है – 17.5
  • भारत में पुरुषों की जनसँख्या – 62.31 करोड़ 
  • भारत में महिलाओं की जनसँख्या – 58.74  करोड़ 
  • साक्षरता दर – 73%
  • पुरुष साक्षरता दर – 80.09%
  • महिला साक्षरता दर – 64.6 %
  • जनसँख्या घनत्व – 382 
  • लिंगानुपात – 943 
  • सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य – उत्तर प्रदेश > महाराष्ट्र > बिहार > प. बंगाल 
  • सबसे कम जनसँख्या वाला राज्य – सिक्किम 
  • सर्वाधिक जनसँख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश – दिल्ली 
  • सबसे कम जनसँख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश – लक्षद्वीप 
  • सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला राज्य – बिहार 
  • न्यूनतम जन घनत्व वाला राज्य – अरुणाचल प्रदेश 
  • सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य – केरल 
  • सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य – हरियाणा 
  • सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला – माहे (पांडुचेरी)
  • सर्वाधिक साक्षरता वाला राज्य – केरल (93.91 %)
  • सर्वाधिक साक्षरता दर वाला केंद्र शासित राज्य – लक्षद्वीप (92.28 %)
  • सबसे कम साक्षरता वाला राज्य – बिहार (61.8 %)
  • सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला – सरचीप (मिजोरम) 98.76 %
  • न्यूनतम साक्षरता वाला जिला – अलीराजपुर (मध्यप्रदेश) 37.22 %
  • जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला – ठाणे 
  • जनसँख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला – दिबांग ( अरुणाचल प्रदेश)

भारत में भाषा-भाषी जनसँख्या का प्रतिशत –

हिंदी – 43.63 %

बंगला – 8.30 %

मराठी – 7.09 %

तेलुगु – 6.93 %

तमिल – 5.89 %

गुजरती – 4.74 %

उर्दू – 4.34 %

पंजाबी – 2.83 %

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?