रूस सामान्य ज्ञान (Russia General Knowledge)

रूस सामान्य ज्ञान (Russia GK) – रूस क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी मॉस्को देश का सबसे बड़ा नगर है। यह देश कुल 11 टाइमजोन में विभाजित हैं।

भौगोलिक विस्तार

यह दो महाद्वीपों एशिया औऱ यूरोप में फैला हुआ है। यह पूर्व में प्रशांत महासागर से पश्चिम में बाल्टिक सागर तक 9000 किलोमीटर की लंबाई में विस्तृत है। यह उत्तर में आर्कटिक महासागर से दक्षिण में काकेशश पर्वत तक 4500 किलोमीटर की लंबाई में विस्तृत है। देश के दक्षिण-पश्चिम भाग में काकेशश पर्वत, काला सागर औऱ कैस्पियन सागर विस्तृत हैं।इसके एशिया वाले भाग को साइबेरिया कहा जाता है। रूस का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर एल्ब्रुश है, जो काकेशश पर्वत का भाग है। साइबेरिया में गर्मी में वर्षा होती है औऱ यूरोपीय भाग में सर्दियों में। यहां सर्वाधिक वर्षा काकेशश पर्वत पर होती है।

देश की प्रमुख नदियां

डॉन, वोल्गा, अमूर, लीना, येनेसी, ओब देश की प्रमुख नदियां हैं। अमूर नदी रूस व चीन की सीमा बनाती है।

देश की प्रमुख झीलें

कैस्पियन सागर, लैडोगा, औऱ ओनेगा रूस के यूरोपीय भाग में स्थित प्रमुख झीलें औऱ बैकाल एशियाई भाग में स्थित प्रमुख झील है। कैस्पियन सागर विश्व की सबसे बड़ी झील है। वोल्गा औऱ यूराल जैसी प्रमुख नदियां कैस्पियन सागर में गिरती हैं। बैकाल विश्व की सबसे गहरी झील है। कैस्पियन सागर खारे पानी की औऱ बैकाल मीठे पानी की झील है।

एशिया औऱ यूरोप के बीच विभाजन-

यूराल पर्वत, यूराल नदी औऱ कैस्पियन सागर इसके एशिया औऱ यूरोप के हिस्सों को विभाजित करते हैं।

सोवियत संघ के विघटन के बाद अस्तित्व में आए देश

साल 1991 में भूतपूर्व सोवियत संघ का विघटन हुआ और 15 नए राष्ट्र अस्तित्व में आए। रूस, बेलारुस, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, आर्मेनिया, जॉर्जिया, अजरबैजान, मालेदोविया, यूक्रेन, लिथुआनिया, लाटविया, एस्तोनिया। इनमें से जॉर्जिया, अर्मेनिया, अजरबैजान को संयुक्त रूप से कॉकेशस राज्य कहा जाता है। पूर्व सोवियत संघ का लगभग 76 प्रतिशत भाग अब भी रूस के पास ही है।

ट्रांस साइबेरिया रेल मार्ग

ट्रांस साइबेरिया रेल मार्ग विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग है। यह सेंटपीटर्सबर्ग (लेनिनग्राद) से व्लादिवोस्टक तक फैला हुआ है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?