27 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

27 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 27 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

बेल्जियम को मिली देश की पहली महिला प्रधानमंत्री –

बेल्जियम की बजट मंत्री सोफी विलियम्स को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया है। इसकी घोषणा वर्तमान प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने की है। इस तरह इन्हें देस की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ है। दरअसल वर्तमान प्रधानमंत्री मिशेल को यूरोपियन काउंसिल के प्रमुख का पद प्राप्त हुआ है। इसी कारण देश को एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री की आवश्यकता पड़ी।

चिली में आपातकाल की घोषणा –

चिली की सड़कों पर लाखों लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए निकल आए। इसके चलते देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई।  चिली की राजधानी सैंटयागो में सरकार के विरुद्ध हुई एक रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। इस प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई। इसे 1990 के बाद चिली सरकार के खिलाफ यह सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। इसमें करीब 19 लोगों की मौत हो चुकी है। साल 1990 में चिली के तानाशाह अगुस्तो पिनोशे के खिलाफ लोगों ने ऐसा प्रदर्शन किया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?