जर्मनी सामान्य ज्ञान ( Germany General Knowledge )

जर्मनी सामान्य ज्ञान ( Germany General Knowledge ) – जर्मनी यूरोप महाद्वीप पर अवस्थित देश है। इसकी राजधानी बर्लिन है।

जर्मनी की भौगोलिक दशा

जर्मनी बाल्टिक सागर के दक्षिण-पश्चिम में और उत्तर सागर के दक्षिण-पूर्व में अवस्थित है। इन दोनों सागरों को मिलाने के लिए 99 किलोमीटर लंबी कील नहर का निर्माण किया गया है। बाल्टिक सागर पर स्थित रॉस्टोक एक प्रमुख पत्तन है।

जर्मनी की नदियां

जर्मनी के पश्चिम में राइन नदी कुछ दूरी तक फ्रांस की सीमा के समानांतर बहती है। पूर्व मे ओडर नदी पोलैंड की सीमा बनाती हुई बहती है। डेन्यूब राइन, रुर, मेन, हम्स, एल्ब, वेसर आदि देश की अन्य नदियां हैं। निम्न में से डेन्यूब को छोड़कर अन्य सभी नदियां उत्तरवाहिनी हैं। राइन औऱ रुर के बीच का क्षेत्र कोयला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

कोयला उत्पादन

यहां का रूर बेसिन कोयला उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। रूर बेसिन को ही जर्मनी का काला प्रदेश और यूरोप का औद्योगिक हृदय स्थल कहा जाता है। जर्मनी का अन्य कोयला उत्पादन क्षेत्र सार बेसिन है।

जर्मनी के सीमावर्ती देश

जर्मनी के सीमावर्ती देश डेनमार्क, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस, स्विजरलैंड, ऑस्ट्रिया, पराग्वे, और पोलैंड हैं।

जर्मनी का एकीकरण

1815 से 1850 तक जर्मन साम्राज्य पर ऑस्ट्रिया का आधिपत्य था। ऑस्ट्रिया का चांसलर मेटरनिख था। जर्मनी के एकीकरण का श्रेय बिस्मार्क को दिया जाता है। इसका जन्म 1 अप्रैल 1815 को ब्रेडनबर्ग में हुआ था। बिस्मार्क प्रशा के शासक विलियम प्रथम का प्रधानमंत्री था। प्रशा जर्मनी का सबसे शक्तिशाली राज्य था, यहां का रक्षामंत्री वानरून औऱ सेनापति वान माल्टेक था। इसीलिए बिस्मार्क जर्मनी का एकीकरण प्रशा के नेतृत्व में चाहता था। बिस्मार्क को सबसे ज्यादा भय फ्रांस का था। 23 सितंबर 1862 को बिस्मार्क जर्मनी का चांसलर बना। 1866 में सेरेजोवा के युद्ध में आस्ट्रिया ने प्रशा के आगे घुटने टेक दिये। 23 अगस्त 1866 को हुई प्राग संधि के तहत आस्ट्रिया जर्मनी संघ में शामिल हो गया। विलियम को जर्मन संघ के प्रमुख का ताज 8 फरवरी 1871 में पहनाया गया। सूडान के युद्ध के बाद जर्मनी का एकीकरण संभव हो सका।

जर्मनी सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रमुख तथ्य

  • जर्मनी के आर्थिक राष्ट्रवाद का पिता फ्रेडरिक लिस्ट को माना जाता है।
  • जर्मनी राष्ट्रीय सभा को डायट के नाम से जाना जाता था, जो फ्रैंकफर्ट में होती थी।
  • एकीकृत जर्मनी के निर्माण में रॉके, बोमर, लसर जैसे महान दार्शनिकों का महत्वपूर्ण योगदान था।
  • फ्रैंकफर्ट संविधान सभा का गठन मई 1848 में किया गया।
  • 15 जुलाई 1870 को फ्रांस औऱ प्रशा के बीच सेडान का युद्ध हुआ।
  • 10 मई 1871 को फ्रांस औऱ प्रशा के बीच फ्रैंकफर्ट की संधि हुई।

जर्मनी में नाजीवाद का उदय

जर्मन में नाजीवाद का उदय हिटलर के नेत़त्व में हुआ। हिटलर का जन्म 20 अप्रैल 1889 को वॉन शहर में हुआ था। 10 नवंबर 1918 को जर्मनी के शासक कैंसर विलियम द्विताय ने पद से इस्तीफा दे दिया। वर्ष 1920 में हिटलर ने नेशनल शोसलिस्ट पार्टी या नाजी दल की स्थापना की। जर्मन वर्क्स पार्टी की स्थापना भी हिटलर ने ही की थी। 1933 में हिटलर जर्मनी का प्रधानमंत्री बना, उस समय देश का राष्ट्रपति हिंडेनबर्ग था। हिटलर ने ‘एक राष्ट्र एक नेता‘ का नारा दिया। हिटलर ने अपनी आत्मकथा My Kemf (मेरा संघर्ष) लिखी। हिटलर ने 16 मार्च 1935 को पुनः निशस्त्रीकरण की घोषणा की। 1 सितंबर 1939 को हिटलर ने पोलैंड पर आक्रमण किया औऱ इस तरह द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुवात हुई। हिटलर की विस्तारवादी नीति का पहला शिकार आस्ट्रिया हुआ। 30 अप्रैल 1945 को हिटलर ने आत्महत्या कर ली।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?