28 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

28 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 28 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अब भारतीयों को ब्राजील जाने के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं –

ब्राजील के राष्ट्रपति बनने के बाद जेयर बोलसोनारो ने कई विकसित देशों के नागरिकों को ब्राजील आने के लिए वीजा की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया था। इसके बाद भारतीय नागरिकों के लिए भी वीजा की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया। राष्ट्रपति की इस घोषणा के साथ ही भारत व चीन के नागरिकों को अब ब्राजील जाने के लिए वीजा नहीं लेना होगा। उन्होंने यह घोषणा चीन के आधिकारिक दौरे के दौरान की।

किन किन देशों में जाने के लिए भारतीयों को वीजा लेने की आवश्यकता नहीं होती –

विश्व के कई ऐसे देश हैं जहां जाने के लिए भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती। ये देश हैं – नेपाल, भूटान, फिजी, इंडोनेशिया, मॉरीशस, इक्वाडोर, मकाऊ, सेनेगल, फलस्तीन, माइक्रोनेसिया, त्रिनिदाद एंड टोबैको, सेंट विंसेट एंड द् ग्रनैडिनेस, सल्वाडोर, जमैका, हैती, ग्रेनेडा, डोमेनिका, ब्राजील। परंतु वहां अस्थाई रूप से रहने व भ्रमण करने की समय सीमा सभी देशों ने अलग – अलग निर्धारित कर रखी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?