29 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

29 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 29 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

जस्टिस एस. ए. बोबड़े होंगे भारत के अगले प्रमुख न्यायाधीश (CJI) –

एस. ए. बोबड़े ( शरद अरविंद बोबड़े ) भारतीय उच्चतम न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 अक्टूबर 2019 को अगले मुख्य न्यायाथीश के तौर पर इनके नाम पर मुहर लगा दी है। उच्चतम न्यायलय के 47 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में इनका कार्यकाल 18 नवंबर 2019 को प्रारंभ होगा और ये इस पद पर 23 अप्रैल 2021 तक कार्यरत रहेंगे। इस पद पर ये वर्तमान न्यायाधीश रंजन गोगोई का स्थान लेंगे जो 17 नवंबर 2019 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ध्यातव्य है कि अयोध्या भूमि विवाद में सुनवाई कर रहे 5 जजों में एस. ए. बोबड़े भी शामिल हैं।

जस्टिस एस. ए. बोबड़े के बारे में –

इनका जन्म 24 अप्रैल 1956 को नागपुर ( महाराष्ट्र ) में हुआ था। इन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से स्नातक और एल. एल. बी. की डिग्री प्राप्त की। साल 2000 में इन्होंने बाम्बे हाईकोर्ट में एडिशनल जज के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद ये 16 अक्टूबर 2012 से 11 अप्रैल 2013 तक जबलपुर उच्च न्यायालय ( मध्य प्रदेश ) के मुख्य न्यायाधीश रहे। इसके बाद 2013 मे ये उच्चतम न्यायालय में जज बने।

गिरीश चंद्र मुर्मू बने जम्मू – कश्मीर के पहले उप-राज्यपाल –

केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू – कश्मीर का पहला उप राज्यपाल गिरीशचंद्र मुर्मू को नियुक्त किया गया है। ये 31 अक्टूबर 2019 को पदभार ग्रहण करेंगे। ये 1985 बैच के गुजरात कैडर के आई.ए.एस. ऑफिसर हैं। इससे पहले जम्मू कश्मीर के वर्तमान ( 13 वें व अंतिम ) राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। मुर्मू ने नरेंद्र मोदी के सचिव के रूप में तब कार्य किया था जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ध्यातव्य है कि कश्मीर से धारा – 370 हटने के बाद जम्मू – कश्मीर राज्य के स्थान पर दो नए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू – कश्मीर व लद्दाख अस्तित्व में आए।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?