30 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

30 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 30 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

संयुक्त सैन्याभ्यास ‘शक्ति – 2019’ –

भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति की शुरुवात साल 2011 में हुई थी। इस साल 2019 में इसका आयोजन 31 अक्टूबर से शुरु हो रहा है। इसका आयोजन राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में विदेशी प्रशिक्षण नोड में किया जाएगा। इस बार का आयोजन मुख्य रूप से आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित होगा। इसके लिए फ्रांस से सेना की एक टुकड़ी 26 अक्टूबर को ही भारत आ चुकी है। इस युद्धाभ्यास का समापन 13 नवंबर को होगा। यूुद्ध अभ्यास के माध्यम से दोनो देश की सेनाएं अपनी तकनीकी कुशलता को एक दूसरे के साथ साझा करते हैं।

उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद –

भारत सरकार और सऊदी अरब ने मिलकर उच्च स्तरीय रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना की है। 29 अक्टूबर को दोनो देशों के बीच इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इस परिषद की अगुआई दोनो देशों के प्रमुखों द्वारा की जाएगी। इसकी बैठक प्रत्येक दो सालों के बाद हुआ करेगी। इसके साथ ही रक्षा, तेल, गैस, चिकित्सा, अक्षय ऊर्जा, नागर विमानन इत्यादि से संबंधित समझौते भी हुए।

बेस्ट सीईओ – 2019

हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू ने विश्व में सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले सीईओ की एक सूची जारी की है। इस सूची में भारत के तीन सीईओ ( मुख्य कार्यकारी अधिकारी ) को जगह दी गई है।

बिस्कोमान –

बिहार की शीर्ष सहकारी संस्था बिस्कोमान मे कश्मीरी सेब उत्पादकों की मदद करने के लिए बिहार में कम मूल्य पर सेब बेचने की पहल की है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत –

नई दिल्ली में 31 अक्टूबर 2019 से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पर्व का आयोजन किया जाएगा।

मणिपुर

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए मणिपुर में नदी पर नया पुल बनाए जाने की घोषणा की गई।

लेबनान –

लेबनान की सरकार ने देश में वॉट्सअप औऱ फेसवुक मैसेंजर पर मैसेज व कॉल करने के लिए टैक्स लगाने का ऐलान किया था। इसके विरोध मे हुए प्रदर्शन के बाद वहां के प्रधानमंत्री को पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?