1 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

1 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 1 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

01 मई : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस –

इसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है। आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। भारत के साथ विश्व के लगभग 80 देशों में आज के दिन छुट्टी होती है। यह अंतर्राष्ट्रीय श्रम संघों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुवात 01 मई 1886 से हुयी। भारत में इसकी शुरुवात 1923 से मद्रास से हुयी। हालांकि उस समय इसे मद्रास दिवस के रूप में मनाया जाता था।

नारुहितो बने जापान के नए सम्राट –

आज 59 वर्षीय नारहितो ने जापान के 126वे सम्राट के रूप में शपथ ली। इन्होने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से पढाई की है। उन्होंने अपने पहले संबोधन में विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। अपने पिता अकाइहितो के पद त्यागने के बाद इन्होने सम्राट का पद सम्भाला। इम्पीरियल पैलेस में हुए राज्यारोहण में इन्हे तलवार, शाही आभूषण, राज्य की मुहर और व्यक्तिगत मुहर सौंपी गयी। नियमानुसार राजतिलक के दौरान राजपरिवार की कोई भी महिला मौजूद नहीं थी। यहाँ तक कि साम्राज्ञी मसाको को भी इसमें भाग लेने की अनुमति नहीं थी। पूरे समारोह के दौरान प्रधानमंत्री शिंजो अबे के मंत्रिमंडल की एक महिला ही मौजूद थीं। जापान में महिलाओं को राजसिंहासन नहीं मिलता। अतः नारुहितो की बेटी राजकुमारी अकियो देश की अगली शासिका नहीं बनेंगी। बल्कि नारुहितो के भतीजे जापान के अगले शासक बनेंगे।

इंडोनेशिया की राजधानी परिवर्तन की योजना –

इंडोनेशिया ने अपनी राजधानी जकार्ता से परिवर्तित करने की योजना बनाई है। हालाँकि अभी तक नई राजधानी के नाम की घोषणा नहीं हुयी है। परन्तु बोर्नियो द्वीप स्थित पलानकोराया को नई राजधानी बनाये जाने की चर्चा है। वर्तमान राजधानी जकार्ता में अधिक आवादी के कारण  संसाधनों पर दबाव बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। इसी के साथ यहाँ ट्रेफिक की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। साथ ही समुद्र के बढ़ते जल स्तर के कारण इसके डूबने का भी खतरा है। शोधकर्ताओं के अनुसार सन् 2050 तक शहर का एक बड़ा हिस्सा डूबने की संभावना है। उत्तरी जकार्ता हर साल 1-15 cm की दर से डूबता जा रहा है।

चक्रवाती तूफ़ान “फानी” –

इस साल बंगाल की खाड़ी से आये तूफान को फानी नाम दिया गया है। इस बार भारत में आये इस तूफ़ान का नाम बांग्लादेश द्वारा सुझाया गया था। भारत में तूफानों का नाम देने का चलन 2004 से शुरू हुआ।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?