2 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

2 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 2 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

चंद्रयान – 2

भारत के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान – 2 का प्रक्षेपण 09 से 16 जुलाई 2019 के बीच किया जायेगा। 06 सितंबर 2019 को चंद्रयान – 2 के चन्द्रमा की सतह पर उतरने की संभावना है। इस मिशन के तीन मॉड्यूल- ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर हैं। इसके सभी मॉड्यूल प्रक्षेपण के लिए तैयार किये जा रहे हैं।

द्विपक्षीय नौसेना युद्धाभ्यास ‘वरुण’ –

भारत और फ़्रांस की नौसेनाओं के बीच होने वाला युद्धाभ्यास ‘वरुण’ का पहला भाग 01 से 10 मई के बीच संपन्न होगा। यह युद्धाभ्यास गोवा तट के समीप आयोजित होगा।

चुनावी बॉण्ड योजना – 2018

SBI ने मई 2019 में 29 अधिकृत शाखाओं के माध्यम से चुनावी बॉण्ड को जारी करने व भुनाने के लिए अधिकृत किया है। ये बॉण्ड जारी की तारीख से 15 कैलेंडर दिनों तक मान्य होंगे।

ब्रिटेन के रक्षामंत्री बर्खास्त –

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेजा मेय ने वहां के रक्षामंत्री गैविन विलियम्सन को बर्खास्त कर दिया है। इनकी बर्खास्तगी का कारण उनके द्वारा लीक की गयी जानकारी है। इन्होने चीन की हुवावे कंपनी द्वारा देश में स्थापित नेटवर्क के बारे में जानकारी लीक कर दी। अब इनकी जगह पेनी मॉरडंट को नया रक्षामंत्री नियुक्त करने की घोषणा की।

कुमार संगकारा –

कुमार संगकारा को मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। ये इस क्लब के पहले नॉन-ब्रिटिश अध्यक्ष हैं। पिछले 233 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब इस पद पर किसी नॉन-ब्रिटिश व्यक्ति को नियुक्त किया गया हो। इस पद पर इन्हे अगले एक वर्ष के लिए नियुक्ति मिली है। कुमार संगकारा श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। इससे पूर्व इन्हे एमसीसी का आजीवन मानद सदस्य बनाया जा चुका है। इन्होने सन् 2002 में इस क्लब के लिए खेलना शुरू किया था। संगकारा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट करियर की शुरुवात पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर की थी।

मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी)-

इस क्लब की स्थापना सन् 1787 में सेंट जॉन्स वुड, लन्दन में हुयी थी। पहले यह क्लब लन्दन और वेल्स में क्रिकेट की प्रशासनिक इकाई था। बाद में सन् 1788 में क्लब ने क्रिकेट के नए नियमों की घोषणा की। वर्तमान में नियमों में बदलाव ICC द्वारा किया जाता है। परन्तु इसका कॉपीराइट अभी तक एमसीसी के पास ही है।

सलौनी में मिले 4000 साल पुराने कब्रगाह के अवशेष –

भारतीय पुरातत्व विभाग को सलौनी में मृत शरीर के साथ ताबूत, दाल व चावल से भरे बर्तन और जानवरों की हड्डियां भी प्राप्त हुयी हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत में अवस्थित सलौनी में पहली बार उत्खनन 2018 में शुरू हुआ था। इसे जनवरी 2019 में फिर शुरू किया गया। इस क्षेत्र में हड़प्पाकाल का सबसे बड़ा रथ भी पाया गया। 2018 की खुदाई में यहाँ से तीन रथ प्राप्त हुए। साथ ही यहाँ से तलवारें, हथियार और भोज्य पदार्थ भी प्राप्त हुए।

एयर मार्शल राकेश सिंह भदौरिया बने वायुसेना उप-प्रमुख –

कल 01 मई को राकेश सिंह ने वायुसेना उप-प्रमुख के रूप में अनिल खोसला का स्थान लिया। इससे पूर्व ये बहुत से महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। राकेश सिंह को 26 प्रकार के लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?