3 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

3 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 3 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

ICC रैंकिंग 2019 –

इस बार ICC द्वारा जारी क्रिकेट की विश्व रैंकिंग में भारत को टेस्ट मैच में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है। वहीं वनडे क्रिकेट में शीर्ष स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। वनडे में भी मात्र 02 अंक की कमी से भारत शीर्ष पर पहुंचने से चूक गया।

2018 में एशियाई विकास बैंक से सर्वाधिक कर्ज लेने वाला देश बना भारत –

यह जानकारी ADB के प्रेसीडेंट ताकेहिको नकाओ ने दी। इनके अनुसार भारत ने एशियाई विकास बैंक से सन् 2018 में कुल 3 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज लिया।

बजरंग पूनिया ने जीता स्वर्ण पदक –

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने यह पदक रूस में खेले गए अली अलीयेब टूर्नामेंट में जीता। इन्होने 65 किलो ग्राम वर्ग में यह पदक जीता। इन्होने स्थानीय खिलाड़ी विक्टर रासाडिन को हराकर यह पदक हासिल किया। एक हफ्ते में उनका यह दूसरा पदक है।

किरण कुमार को मिला फ़्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

इसरो के पूर्व चेयरमैन किरण कुमार को फ़्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार शेवेलियर डी एल आर्डर नेशनल डी ला लीजेंड ऑनर से सम्मानित किया। इन्हे यह सम्मान फ़्रांस के राष्ट्रपति की ओर से भारत में फ़्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर द्वारा प्रदान किया गया।

ओडिशा तट पर पहुंचा चक्रवाती तूफ़ान ‘फानी’ –

आज 03 मई को चक्रवाती तूफ़ान फानी ओडिशा के पुरी के दक्षिण में अवस्थित गोपालपुर और चांदबाली के बीच तट पर पहुंचा। इसमें हवा की गति को 175-185 किमी/घंटे से 205 किमी/घंटे तक होने की संभावना है। ओडिशा सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से लगभग 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?