4 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

4 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 4 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

सन् 2018 में 3.1 % बढ़ा भारत का सैन्य खर्च –

इसकी जानकारी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट द्वारा जारी सैन्य खर्चे से संबंधित एक रिपोर्ट से प्राप्त हुयी। सेना के खर्च के मामले में भारत विश्व में चौथे स्थान पर है। अमेरिका इस मामले में विश्व में शीर्ष स्थान पर है। इस लिस्ट में टॉप-5 देश अमेरिका>चीन>सऊदी अरब>भारत>फ़्रांस हैं। यह रिपोर्ट विश्व शांति के खतरों के स्त्रोतों को पहचानने और समझने के उद्देश्य से बनाई जाती है। इस रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर होने वाले सैन्य खर्चों का उल्लेख किया गया है।

आईएनएस रंजीत होगा सेवामुक्त –

भारतीय नौसेना का मिसाइल विध्वंसक पोत आईएनएस रंजीत सेवामुक्त होने जा रहा है। इसे विशाखापट्टनम के नौसेना डॉकयार्ड में समारोह का आयोजन कर सेवामुक्त किया जायेगा। इसे 06 मई को नौसेना डॉकयार्ड में भेज दिया जायेगा। इसे भारतीय नौसेना से 36 वर्ष सेवा के बाद सेवामुक्त किया जा रहा है। इस पोत की नींव 19 जून 1977 को रखी गयी और 16 जून 1979 को इसे लॉन्च किया गया था। इसके बाद 15 सितंबर 1983 को इसे भारतीय नौसेना में सम्मिलित किया गया था।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (03 मई) –

03 मई को विश्व भर में  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस वर्ष इसका विषय ‘मीडिया फॉर डेमोक्रेसी’ है। यह दिवस मीडिया की स्वंत्रता पर होने वाले हमलो से सुरक्षा और मरने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को आतंकी घोषित किया –

UN ने पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया है। यह भारत के प्रयासों का नतीजा है कि उसे UN ने आतंकियों की ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। इससे पहले भी इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी परन्तु चीन द्वारा लगाई रोक के कारण ऐसा नहीं हो सका था। अब चीन द्वारा अपनी रोक हटा लेने के बाद उसे अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया गया है।

कांगो में फिर इबोला वायरस का कहर –

कांगों में एक बार फिर इबोला वायरस ने अपना काम शुरू कर दिया है। इससे अब तक वहां कुल 1000 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पूर्व 2014 से 2016 के बीच पश्चिम अफ्रीका में 11300 से अधिक लोगो की जान जा चुकी है।

आठ साल बाद पृथ्वी से टकराएगा खगोलीय पिण्ड –

NASA के वैज्ञानिक पॉल चडस ने यह जानकारी एक सम्मलेन के दौरान दी। उन्होंने कहा की एक खगोलीय पिण्ड 2019-PDC अगले आठ सालों में धरती से टकरा सकता है। हालाँकि उसके टकराने की आशंका 10% ही है। परन्तु बाद में उन्होंने बोला डरने की आवश्यकता नहीं है यह एक अभ्यास मात्र था। अगली सदी में मानवों के अस्तित्व के समाप्त होने की मात्र 1% ही संभावना है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?