5 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

5 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 5 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

ICC ने जारी की 80 देशों की 20-20 रैंकिंग –

ICC द्वारा जारी इस रैंकिंग में इस बार भारत को 5 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

लोकसभा चुनाव-2019लोकसभा चुनाव-2019 के 5 वे चरण का मतदान 06 मई को –

लोकसभा चुनाव के ववें चरण का मतदान 06 मई को होगा। इसके अंतर्गत सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान होना है।

नार्थ कोरिया ने किया रॉकेट लॉन्च टेस्ट –

किम जोंग उन की मौजूदगी में नार्थ कोरिया ने शनिवार को लम्बी दूरी वाले कई रॉकेट लॉन्चरों का परीक्षण किया। इसके बाद किम जोंग उन ने सेना को हाई अलर्ट घोषित कर दिया।

ताजमहल हो रहा है बदरंग –

शोधकर्ताओं के अनुसार ताजमहल जिस सफ़ेद रंग के  संगमरमर से बना है उसका रंग अब फीका पड़ने लगा है। इसकी वजह है गोल्डी काइरोनोमस नामक कीड़ा। यह काई के रंग जैसा ही हरा होता है और दलदली जगहों में पनपता है। जब गर्मियां बढ़ जाती हैं तो यमुना का पानी कम हो जाता है और आस पास दलदल हो जाती है। इसी में यह तेजी से पनप जाता है।

चक्रवाती तूफ़ान फोनी ने भारत के साथ बांग्लादेश में मचाई तबाही –

इस साल आये चक्रवाती तूफ़ान फोनी ने पहले भारत में उसके बाद बांग्लादेश में भारी तबाही मचाई। बांग्लादेश में इस तूफ़ान से अब तक कुल 14 लोगों की जान चली गयी। भारत के पूर्वी तट से टकराने के बाद ओडिशा होता हुआ यह पड़ोसी देश बांग्लादेश तक पहुचा। विशेषज्ञों ने इसे पिछले 20 वर्षों में आये तूफानों में सर्वाधिक शक्तिशाली बताया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?