समसामयिकी घटनाक्रम अप्रैल 2019 (Current Affairs April 2019)

समसामयिकी घटनाक्रम अप्रैल 2019 (Current Affairs April 2019) – वर्ष 2019 के अप्रैल माह में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा करंट अफेयर्स क्विज –

समसामयिकी घटनाक्रम अप्रैल 2019 निःशुल्क पीडीएफ डाउनलोड (Current Affairs April 2019 Free pdf Download)

अमेरिका में अप्रैल को सिख जागरूकता महीना घोषित किया गया

अमेरिका के डेलावेयर प्रान्त में इस साल के अप्रैल माह को सिख जागरूकता महीने के रूप में मनाया जायेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा वहां के गवर्नर जॉन कार्नेय ने की।

नए वित्त वर्ष के शुरू होने वाले दिन ही सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल –

1 अप्रैल को वित्त वर्ष की शुरुवात होते ही सेंसेक्स 39000 को पार कर गया। वहीं निफ्टी 11700 को पार कर गया।

1 अप्रैल 2019 को इसरो ने पहली बार तीन अलग-अलग कक्षाओं के लिए एक साथ 29 सैटेलाइट लॉन्च किये –

PSLV-C 45 राकेट से इन्हे लांच किया गया।  PSLV की 47 वीं उड़ान है। इन 29 उपग्रहों में से एक भारत का एमीसेट, 24 अमेरिका के, दो लिथुआनिया के, एक स्पेन और एक स्विजरलैंड का है। एमीसेट का उपयोग इलेक्ट्रोमेग्नेटिक स्पेक्ट्रप की माप करने हेतु किया जायेगा। इन्हे श्रीहरिकोटा द्वीप स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। भेजे गए सभी उपग्रहों का कुल भार 656 किलो ग्राम है। जिसमे अकेले एमीसेट का बजन ही 436 किलो ग्राम और बाकी 28 का 220 किलो ग्राम है। एमीसेट को इसरो और DRDO द्वारा मिलकर बनाया गया है।

इससे पूर्व 15 फरवरी 2017 को इसरो ने 104 उपग्रह भेजकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

दक्षिण अफ्रीका की खान में मिला 425 कैरेट का हीरा –

यह कीमती हीरा दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान से प्राप्त हुआ है। खान के मालिक पीटर ने इस सफ़ेद हीरे की पुष्टि की। इसी खान से सन् 1905 में 3106 कैरेट का विश्व का सबसे बड़ा हीरा कलिनन प्राप्त हुआ था।

स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं जुजाना केपुतोवा –

जुजाना वहां की उदारवादी प्रोग्रेसिव स्लोवाकिया पार्टी की सदस्य हैं। स्लोवाकिया की संसद में इस पार्टी की एक भी सीट नहीं है।

विजया बैंक और देना बैंक का बैंक ऑफ़ बड़ौदा में विलय –

सरकार ने इस विलय की घोषणा सितंबर 2018 में की थी। अब यह स्टेट बैंक और इंडिया और HDFC बैंक के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।

मनु साहनी बने ICC के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) –

ICC ने आज मनु सहनी को अपना CEO नियुक्त किया। इससे पूर्व ये ESPN स्टार स्पोर्ट्स के प्रबंधक निर्देशक (MD) थे। इनसे पूर्व ICC के CEO डेविड रिचर्डसन थे। ICC (International Cricket Council) की स्थापना 1909 में हुयी थी। इसका मुख्यालय दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में है। वर्तमान में ICC के चेयरमैन शशांक मनोहर हैं। इस बार 2019 में ICC विश्वकप इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई तक संपन्न होगा। ये ICC विश्वकप का 12 संस्करण होगा।

1 अप्रैल को ओडिसा राज्य ने अपना स्थापना दिवस मनाया

आज ईरान-इराक सीमा पर आया 5.2 तीव्रता का भूकंप –

सीमा से लगे ईरान के कर्मनाशा प्रान्त में आज 5.2 तीव्रता का भूकंप को अंकित किया गया है। यह क्षेत्र पहले से ही बाढ़ से प्रभावित था। बाढ़ के कारण यहाँ 40 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। कर्मनाशा के गवर्नर जनरल होशांग बाजवंद ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शुक्र है कि अभी तक इसके कारण किसी की जान को खतरा नहीं हुआ है।

स्वदेश निर्मित धनुष तोप भारतीय सेना में –

इसके 90% से अधिक पार्ट्स स्वदेशी हैं। यह स्वीडिश टॉप बोफोर्स का स्वदेशी संस्करण है। यह भारत में निर्मित लम्बी दूरी की पहली तोप है। गन कैरेज फैक्टरी जबलपुर में हुए कार्यक्रम में 6 धनुष तोपें भारतीय सेना को सौंपी गयीं। 2022-23 तक 114 तोपें भारतीय सेना को सौंपी जाने की योजना है।

2018 में सर्वाधिक मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनी सऊदी अरैमको –

यह विश्व की सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनी है। इस कंपनी ने पहली बार अपने मुनाफे की घोषणा की है। कंपनी ने सन् 2018 में 111 अरब डॉलर (7.66 लाख करोड़ रूपये) का मुनाफा कमाया। इसका मुनाफा एप्पल जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनी से भी 46 % अधिक है। यह कंपनी सऊदी सरकार के मुनाफे का प्रमुख स्त्रोत है। सरकार की कुल आय का लगभग 50 % इसी से प्राप्त होता है। इस कंपनी को आज से पहले बहुत ही कम देशों के आम लोग जानते थे। इसकी वजह है कि यह कंपनी किसी स्टॉक एक्सचेंज मार्केट में रजिस्टर्ड नहीं है।

वेनेजुएला में भारी बिजली संकट के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इसके संरक्षण की घोषणा की –

वेनेजुएला में राजनीतिक अस्थिरता के चलते कुछ महीनो से बिजली का भारी संकट आ गया है। जिसकी कमी के चलते मोटर, पंप इत्यादि उपकरण ठप्प पड़े हैं। जिससे जनता में पानी तक की भारी किल्लत हो गयी है। वेनेजुएला एक तेल संपन्न देश है और यह विश्व के बड़े तेल उत्पादकों में से एक है। अब आलम ये है कि वहाँ तेल सस्ता होता जा रहा है और पानी महंगा। देश के 85 % से अधिक क्षेत्र में बिजली की समस्या है। जिसके चलते स्कूल, अस्पताल, कारखाने व दफ्तर इत्यादि सभी ठप पड़े हैं।

रूस की चौथी सबसे अमीर महिला और S7 एयरलाइंस की को-ऑनर नतालिया फिलेवा की प्लेन क्रैश में मौत –

यह हादसा एजेलवाश शहर (दक्षिण जर्मनी) के ऊपर हुआ। ये 6 सीटों वाले एक प्लेन से अपने बीमार पिता को फ़्रांस से जर्मनी इलाज के लिए ले जा रही थीं। हादसे में इनके साथ इनके पिता और एक पायलेट की भी मृत्यु हो गयी। रुसी एविएशन इंडस्ट्री में फिलेवा को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था। S7 (साइबेरिया एयरलाइंस) रूस की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है। एरोफ्लोट रूस की सबसे बड़ी एयरलाइंस है।

चीन ने न्यू जनरेशन के डाटा सेटेलाइट का सफल परीक्षण किया –

इस राकेट को चीन एयरो स्पेस साइंस एन्ड टेकनोलॉजी कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित किया गया है। चीन ने अपना पहला डाटा रिले उपग्रह 2008 में लांच किया था।

UAE ने विश्व का सबसे महंगा इत्र बनाने का दावा किया –

आज संयुक्त अरब अमीरात ने विश्व का सबसे महंगा इत्र बनाने का दावा किया है। इसके तीन लीटर इत्र की कीमत 8.93 करोड़ रूपये बताई गयी है।

आज 2 अप्रैल 2019 को विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस मनाया गया

आज ही के दिन भारत ने दूसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता था –

आज ही के दिन 2 अप्रैल 2011 को भारतीय टीम ने 28 साल बाद दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप जीत कर इतिहास रचा था। इससे पूर्व सन् 1983 में कपिलदेव की कप्तानी में भारत ने पहली बार क्रिकेट विश्वकप जीता था।

आज भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ का जन्मदिवस है।

संयुक्त अरब अमीरात ने निसार अहमद तांत्रे को भारत को सौंपा –

आज UAE ने आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के सदस्य निसार को भारत को सौंप दिया। निसार जम्मू कश्मीर में 2017 में CRPF कैंप पर हुए हमले का आरोपी है। यह हमला जम्मू कश्मीर के लेथपोरा में स्थित CRPF के कैंप पर हुआ था। 30-31 दिसंबर को इसने जिन तीन आतंकियों से हमला कराया था उन तीनों को हमारे जवानो ने मार गिराया था। इसमें हमारे 5 जवान भी शहीद हो गए थे। इससे पहले भी UAE बहुत से भगौड़ों को भारत को सौंप चुका है।

अमेरिका ने भारत को MH-60 रोमियो सीहॉक हेलीकॉप्टर बेचने की मंजूरी दी –

यह जानकारी अमेरिका के विदेश मंत्रालय के माध्यम से प्राप्त हुयी है। इन 24 हेलीकॉप्टरों की अनुमानित कीमत लगभग 2.6 अरब डॉलर हो सकती है। इन हेलीकॉप्टरों का निर्माण लॉकहीड मार्टिन द्वारा किया गया है। ये हेलीकॉप्टर पोतों और पनडुब्बियों पर अचूक निशाना साधने में सक्षम हैं। ये हेलीकॉप्टर भारत में सी-किंग हेलीकॉप्टरों की जगह लेंगे। सी-किंग हेलीकॉप्टर ब्रिटेन में निर्मित थे।

जेट एयरवेज के खेमे में बचे मात्र 15 हवाई जहाज –

जेट एयरवेज इस समय आर्थिक समस्या से गुजर रही है। वर्तमान में मात्र 15 विमान ही सेवा में संचालित हैं। ये सभी घरेलू उड़ानों में कार्यरत हैं। भारत में नियमानुसार अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भरने के लिए किसी एयरलाइन के पास 20 एयरक्राफ्ट और 120 डेली फ्लाइट होना अनिवार्य हैं। इस तरह अब ये भारत की सबसे छोटी एयरलाइन बन गयी है।

सन् 2060 में भारत विश्व का सर्वाधिक मुस्लिम आवादी वाला देश होगा –

एक रिपोर्ट के अनुसार अब से 40 साल बाद भारत विश्व में सर्वाधिक मुस्लिम आवादी वाला देश होगा। वर्तमान में इंडोनेशिया विश्व में सर्वाधिक मुस्लिम आवादी वाला देश है। मुस्लिम आवादी के मामले में अभी भारत दूसरे नंबर पर है।

व्यापक विरोध के बाद अल्जीरिया के राष्ट्रपति का इस्तीफ़ा –

अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देल अजीज बोटेफ्लिका ने 20 साल तक सत्ता संभालने के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है। गत 22 फरवरी से चल रहे व्यापक विरोध के बाद उन्होंने ये कदम उठाया। 2013 में पड़े ह्रदय घात के बाद ये सार्वजनिक तौर पर कम ही दिखते थे। ये 82 वर्ष के हैं और व्हील चेयर पर हैं। वहां की सेना भी इन्हे अयोग्य मानाने लगी थी। ये सन् 1999 में पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे।

सन् 2017 में वायु प्रदुषण से विश्व में 50 लाख लोगों की जान गयी –

वायु प्रदुषण विश्व भर में चिंता का विषय है। परन्तु भारत और चीन में यह स्थिति अत्यंत भयावह है। स्टेट ऑफ़ ग्लोबल एयर 2019 के अनुसार सिर्फ भारत की बात करें तो 2017 में इसके कारण यहाँ 12 लाख लोगों की मौत हो गयी।

ब्रुनेई में आज से सख्त इस्लामिक कानून लागू –

ब्रुनेई एक इस्लामिक बहुल आवादी वाला देश है। यहाँ  आवादी 4 लाख 20 हजार है, इसमें दो तिहाई जनसंख्या मुस्लिम है। आज से यहाँ सख्त इस्लामिक कानूनों को लागू कर दिया गया है। यहाँ के सुल्तान हसनल बोल्किया ने इसे लागू किया। इसके तहत पत्थर मार-मार कर हत्या करना, हाथ, पैर काट देना इत्यादि क्रूर सजाएं सम्मिलित हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर ब्रूनेई के इन क्रूर कानूनों की निंदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे क्रूर, अपमानजनक और अमानवीय करार दिया है। वहीं इस तरह धार्मिक कानून लागू करने के विरोध में बहुत से हॉलीवुड कलाकारों ने सुल्तान के आलीशान होटलों के बहिष्कार की अपील की। ध्यातव्य है कि सन् 1957 से ब्रुनेई में किसी को मौत की सजा नहीं सुनाई गयी है।

दक्षिण कोरिया ने शुरू की 5G सेवा –

दक्षिण कोरिया ने आज 5G सेवा शुरू कर बाजी मार ली है। उन्होंने यह सेवा निर्धारित तिथि से 2 दिन पूर्व ही शुरू कर दी। परन्तु आम नागरिकों को यह सेवा 5 अप्रैल से ही प्राप्त होगी। इस दौड़ में अमेरिका, चीन व जापान भी शामिल थे। इन सबको पछाड़ कर साउथ कोरिया ने आज 5G सेवा शुरू कर दी। इस तरह दक्षिण कोरिया 5G सेवा शुरू करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। दक्षिण कोरिया का दावा है कि यह सेवा 4G से 20 गुना ज्यादा स्पीड देगी। इस तरह पूरी मूवी एक सेकेंड से भी कम समय में डाउनलोड हो जाया करेगी।

आज म्यांमार के सिविल अफसरों ने चंडीगढ़ का दौरा किया –

आज म्यांमार से आये अधिकारीयों ने यहाँ भारतीय विरासत को करीब से देखा। इन्होने रॉक गार्डन, केपिटल काम्प्लेक्स और PGI का दौरा किया।

जापान में नए राजा की ताजपोशी –

नारुहितो आज जापान के नए राजा बने। जापान में शुरू हुयी यह राजशाही “रीवा” के नाम से जानी जाएगी। इस उपलक्ष्य में जापान में देश के कर्मचारियों के लिए 10 दिन के अवकाश की घोषणा की गई। जापान के सभी सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। किसी भी देश के कर्मियों के लिए इतने दिन की छुट्टी मिलना ख़ुशी की वजह हो सकता है। लेकिन जापान में इससे उल्टा ही देखने को मिला। जापान के नागरिक इस छुट्टी से नाराज हैं। जापान के नागरिकों की यही सोच उसके इतने विकसित होने की वजह है।

VIDEOCON पर 90 हजार करोड़ का कर्ज –

वीडियोकॉन ग्रुप की कंपनियों VIL और VTL पर SBI और अन्य बैंकों का 90000 करोड़ का कर्ज है। यह लोन चुकाने में डिफ़ॉल्ट करने के कारण SBI ने पिछले साल दिवालिया प्रिक्रिया शुरू कराई थी।

सऊदी अरब के परमाणु रिएक्टर का कार्य पूर्ण होने की कगार पर –

यह परमाणु रिएक्टर रियाद में स्थित किंग अब्दुल अजीज सिटी के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित है। आज पहली बार इसकी सेटेलाइट इमेज जारी की गयी है। उम्मीद की जा सकती है कि अरब इसका प्रयोग परमाणु हथियारों के निर्माण हेतु नहीं करेगा। क्योंकि उसने अभी तक इससे संबंधित अंतर्राष्ट्रीय कानूनों पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं।

रूस से 21 मिग-29 खरीदेगा भारत –

भारत में फाइटर प्लेन्स की कमी के चलते भारत अब रूस से मिग-29 खरीदने जा रहा है।

मदर डे पर चीन में प्रदर्शित होगी श्रीदेवी की अंतिम फिल्म “मॉम” –

नरेंद्र मोदी को मिला UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान –

आज भारत के प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक अवार्ड “जायद” से सम्मानित करने की घोषणा की गयी। यह सम्मान इन्हे भारत और संयुक्त अरब अमीरात के आपसी रिश्तों को मजबूत करने हेतु दिया गया। UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान ने उन्हें यह पुरस्कार देने की घोषणा की। यह सम्मान देश के प्रमुख, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राजाओं को दिया जाता है।

आज ईराक में हुए IS के हमले में वहां के 5 पुलिसकर्मियों की मौत –

यह हमला इराक के उत्तरी प्रान्त किरकुक में दाकुक के नजदीक हुआ। इस हमले में एक अधिकारी समेत 5 पुलिसकर्मी मारे गए।

आज FIFA ने जारी की फुटबॉल टीम्स की विश्व रैंकिंग –

आज फीफा द्वारा जारी विश्व रैंकिंग में सबसे ऊपर बेल्जियम, दूसरे नंबर पर फ्रांस और तीसरे नंबर पर ब्राजील है। इस रैंकिंग में भारत को 101 वां स्थान प्राप्त हुआ। भारत को एशिया में 18 वां स्थान प्राप्त हुआ। एशियाई रैंकिंग में ईरान सबसे ऊपर है, वहीं यह विश्व रैंकिंग में 21 वें स्थान पर है। भारत की अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग सन् 1996 में थी जब भारत 94वें स्थान पर था।

शाहरुख़ खान को लंदन युनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि –

आज शाहरूख खान ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी साझा की। लंदन विश्वविद्यालय ने उन्हें यह उपाधि फिलांथ्रोफी विषय में दी है।

द्वितीय विश्व युद्ध में प्रयोग किये गए अमेरिका के विमान का मलबा भारत में मिला –

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के रोइंग जिले से इस मलबे को प्राप्त किया। यह विमान अमेरिकी वायुसेना का है। सेना के 12 सदस्यीय गश्ती दल ने पुलिस के साथ मिलकर इस मलबे को खोजा। यह मलबा बर्फ के नाचे दबा मिला, उस इलाके में किसी की आवाजाही नहीं है। भारतीय सेना ने आज Twitter के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

डेविड मालपास बने विश्व बैंक के नए अध्यक्ष –

ट्रम्प सरकार ने आज विश्व बैंक के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। डेविड मालपास world bank के नए अध्यक्ष होंगे। इनका कार्यकाल 9 अप्रैल से प्रारंभ होगा और अध्यक्ष के तौर पर इनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। 63 वर्षीय डेविड विश्व बैंक के 13 वें अध्यक्ष होंगे।ध्यातव्य है कि आज तक विश्व बैंक के सभी अध्यक्ष अमेरिकी ही हुए हैं।

अंबाला में बनाया जा रहा है माता-पिता को समर्पित मंदिर –

यह अपने तरीके का विश्व का पहला मंदिर होगा। आज “माता-पिता गौधाम” नाम के इस मंदिर की आधारशिला रखी गयी। लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने इसे मान्यता दी है। इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं होगी।

लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन का इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार –

भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने ये निर्णय इंदौर सीट पर असमंजस के चलते लिया है। सुमित्रा महाजन इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी हैं।

मारुती सुजुकी ने OMNI का प्रोडक्शन किया बंद –

भारत में मारुती सुजुकी के मॉडल OMNI को 1984 में लांच किया गया था।

भारत-ब्राजील के बीच सजा प्राप्त कैदियों को स्वदेश भेजने हेतु सहमति –

आज भारत और ब्राजील के बीच एक समझौता संपन्न हुआ। इसके तहत एक दूसरे की जेलों के सजा काट रहे कैदियों को भेजने का प्रावधान किया गया है। इसके बाद वे कैदी अपनी बची हुयी सजा अपने देख में काटेंगे।

आज पाकिस्तान के एक प्रवक्ता ने भारत के 360 कैदियों को रिहा करने का ऐलान किया –

इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए आज ये ऐलान किया कि पकिस्तान भारत के 360 कैदियों को चार बार में रिहा करेगा।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ़ बेजोस का हुआ तलाक –

आज विश्व के सबसे अमीर आदमी व अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस का उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस का तलाक हो गया। इस तलाक के बाद उनकी संपत्तियों का बंटवारा होने के बाद मैकेंजी बेजोस विश्व की तीसरी सबसे अमीर महिला बन गयी हैं। फ़ोर्ब्स के अनुसार वे विश्व की 23वीं सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गयी हैं। तलाक से पहले बेजोस दंपत्ति के पास अमेजन के कुल 16 % शेयर थे। तलाक के बाद 4 % शेयर मेकेंजी बेजोस के पास पहुंच गए। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि पत्नी को शेयर देने के बाद भी जेफ़ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

नेपोलियन द्वारा पत्नी को लिखे गए 200 साल पुराने 3 लव लेटर नीलाम –

फ्रांस के शासक नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 1796 से 1804 के बीच इटली अभियान के दौरान अपनी पत्नी जोसेफाइन को लिखे गए 3 प्रेम पत्र लगभग 4 करोड़ रुपयों में नीलाम किये गए।

बोइंग ने 737 मैक्स का उत्पादन २०% घटाया –

बोईंग ने ऐसा हाल ही में इंडोनेशिया और इथोपिया में हुए विमान दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए किया है। कंपनी की इस घोषणा के बाद अब साल में सिर्फ 42 विमान ही बनाएगी। पहले ये साल में 52 विमानों का निर्माण करती थी।

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का बयान : दोबारा PM बने तो करेंगे वेस्ट बैंक पर कब्ज़ा –

इजराइल में मंगलवार को चुनाव हैं। आज इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस बार चुनाव में यदि फिर उनकी सरकार बनती है तो वे वेस्ट बैंक की यहूदी बस्तियों पर कब्ज़ा करेंगे। उनके इस बयान के बाद फिलस्तीन के साथ इजराइल के समझौते की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव –

आज मालदीव में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का पहला चरण है। इस बार मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यमीन और पूर्व निष्कासित राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के बीच मुकाबला है।

फेक न्यूज़ के खिलाफ कानून लाएगी सिंगापर सरकार –

आज कल फेक न्यूज़ का दायरा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। परन्तु इस ओर सिंगापुर सरकार का खासा ध्यान गया और अब इसके विरुद्ध एक कानून लाने का निर्णय लिया है। कानून बनने के बाद इसका उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर जुरमाना लगाया जायेगा। इसकी प्रतिक्रिया स्वरुप बड़ी-बड़ी सुचना प्रौद्योगिकी कंपनियों ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी की स्वतंत्रता के विरुद्ध बताया है।

भारत ने लीबिया में तैनात अपने CRPF के जवानों को हटाया –

आज यह जानकारी सुषमा स्वराज ने दी कि हमने लीबिया के ट्राइपोलि से कल अपने 15 CRPF जवानो की पूरी टुकड़ी को हटा लिया है। ये टुकड़ी लीबिया में शांति बहाली के लिए तैनात की गयी थी। लीबिया में अचानक बिगड़े हालात को लेकर यह फैसला लिया गया। लीबिया पर एक बार फिर गृह युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। यहाँ के बागी खलीफा हफ्तार की सेना राजधानी त्रिपोली की ओर बढ़ रही है। वर्तमान में लीबिया के प्रधानमंत्री फायेज अल सिराज हैं।

स्पेन के PM ने कहा कालातुनिया को नहीं मिलेगी स्वतंत्रता –

स्पेन में 28 अप्रैल को लोकसभा चुनाव हैं। आज वहां के PM पेड्रो सांचेज ने कहा कि यदि उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आती है तो कालातुनिया को स्वतंत्रता नहीं दी जाएगी और इस सवाल पर किसी भी प्रकार का जनमत संग्रह भी नहीं होगा।

न्यायमूर्ति नंदराजोग बने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश –

आज नंदराजोग ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेश पाटिल का स्थान लिया। नंदराजोग मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं। 22 वर्ष तक वकालत करने के बाद 14 साल तक दिल्ली हाई कोर्ट के जज रहे। उसके बाद जोधपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने आज इन्हे पद व गोपनीयता की शप दिलाई। मुख्य न्यायाधीश के तौर पर इनका कार्यकाल 23 फरवरी 2020 तक रहेगा।

8 अप्रैल 1857 को मंगल पांडे की फांसी दी गयी थी –

1857 की क्रांति की लौ जलाने वाले भारतीय क्रान्तिकारी मंगल पांडे को अंग्रेजो ने 8 अप्रैल को फांसी दे दी थी। मंगल पांडे बंगाल रेजिमेंट की 34 वीं नेटिव इन्फेंट्री के सिपाही थे। इन्होने गाय व सुअर की चर्बीयुक्त कारतूस का प्रयोग करने से मना कर दिया और 2 अंग्रेज अधिकारीयों को गोली मार दी। इसके लिए इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी दे दी गयी। इन्होने परतंत्र देश में क्रांति की वो चिंगारी लगाई जिसने आगे चलकर आग का रूप लिया और देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया।

ब्लूमबर्ग की सेहतमंद देशों की लिस्ट में भारत 120 वें नंबर पर –

कल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर जारी 169 देशों की इस लिस्ट में स्पेन को सबसे ऊपर स्थान मिला है। स्पेन की आवादी कुल साढ़े चार करोड़ है। स्पेन में प्रति व्यक्ति सेहत पर रोजाना 650 रूपये खर्च होता है। यदि भारत की तुलना इससे की जाए तो हम उनसे कोसों दूर हैं। क्योंकि भारत में प्रति दिन प्रति व्यक्ति मात्र 4.50 रूपये ही स्वास्थ्य के लिए खर्च किये जाते हैं। टॉप 5 देश – स्पेन > इटली > आइसलैंड > जापान > स्विजरलैंड हैं।

अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रेवोलुशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन घोषित किया –

काफी दिनों से अमेरिका के इस काम को किये जाने को लेकर चर्चा थी। आज अमेरिका ने इसे घोषित कर ही दिया। रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प ईरान की सेना का ही हिस्सा हैं इसका गठन ईरान ने 1979 में किया था।

साऊथ अफ्रीका की क्रिकेटर एलरीसा टी फोरी की सड़क दुर्घटना में मौत –

मात्र 25 वर्ष की अवस्था में उनके साथ यह हादसा हो गया जिसमे उनकी और उनके बच्चे की मौत हो गयी। एलरीसा 2013 का क्रिकेट विश्वकप भी खेल चुकी हैं। इन्होने साऊथ अफ्रीका के लिए तीन वनडे और एक T-20 मैच खेल चुकी हैं।

इंडोनेशिया का कोमोडो आयलैंड बंद होने वाला है –

यही पर सबसे बड़ी प्रजाति की छिपकली पायी जाती है। इंडोनेशिया के कोमोडो आयलैंड को सैलानियों के लिए अस्थाई रूप से एक वर्ष के लिए बंद किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारीयों के अनुसार इसकी वजह एक तस्कर गेंग का पकड़ा जाना है। यह तस्कर गैंग यहाँ से 41 कोमोडो छिपकली पकड़कर ले जा कर 35000 डॉलर प्रति छिपकली बेच चुका है।

उच्च शिक्षण संस्थानों की लिस्ट में IIT मद्रास शीर्ष पर –

आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मद्रास IIT को पहला स्थान दिया गया है। इसके बाद क्रमशः भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगुलुरू और उसके बाद IIT दिल्ली का नाम आता है। इस लिस्ट के टॉप 10 संस्थानों में से 7 IIT हैं।

EVM और वीवीपैट को लेकर उच्चतम न्यायालय का निर्देश –

अभी लोकसभा चुनाव के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में से सिर्फ एक बूथ पर ही पर्चियों का मिलान होता है। 21 विपक्षी दलों ने याचिका दायर कर के 50% EVM व VVPAT का मिलान करने की मांग की थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को EVM और VVPAT के मिलान का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सारी विधानसभाओं के 5 बूथों पर EVM और VVPAT की पर्चियों के मिलान करने को कहा। प्रतीकात्मक तौर पर आयोग ने इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से VVPAT के जरिये पूर्ण कराने का निर्णय लिया है।

ग्राहम रीड बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच –

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी व कोच रहे ग्राहम रीड को आज भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया। भारतीय हॉकी टीम के कोच का पद पिछले साल भुवनेश्वर में हुए हॉकी विश्व कप के कुछ समय बाद से ही खाली पड़ा था। इनसे पहले हरेंद्र सिंह भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थे, इन्हे पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

विदेश से धन भेजने में भारतीय सबसे आगे –

आज 8 अप्रैल 2019 को विश्व बैंक ने माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी। पिछले साल 2018 में प्रवासी भारतीयों ने कुल 79 अरब डॉलर भारत में भेजे। भारत के बाद चीन का नंबर आता है जिसके प्रवासियों ने पिछले साल 67 अरब डॉलर अपने देश भेजे। इनके बाद मेक्सिको > फिलीपींस > मिश्र का नाम आता है।

मित्र शक्ति – 6 का समापन –

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले संयुक्त युद्ध अभ्यासों का 6 वां संस्करण आज 8 अप्रैल को समाप्त हो गया। इन युद्ध अभ्यासों की शुरुवात 2012 में हुयी थी। इस बार युद्ध अभ्यास का प्रारंभ 26 मार्च को हुआ था। इस बार के युद्ध अभ्यास में भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट ने हिस्सा लिया था।

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर दिल्ली में दो दिवसीय सम्मलेन –

विश्व होम्योपैथी दिवस होम्योपैथी के जनक डॉ सैम्युल हैनीमैन के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है। डॉ सैम्युल का जन्म 1755 में हुआ था। वे जर्मन चिकित्सक थे, उनकी मृत्यु 1843 में हुयी थी। इस बार विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद् ने दिल्ली के डॉo आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 9 व 10 अप्रैल को दो दिवसीय सम्मलेन करने की घोषणा की।

रूस से 464 T-90 टैंक खरीदेगा भारत –

भारत के पास T-55 और T-72 जैसे टैंक पहले से ही मौजूद हैं। अब भारत रूस से T -90 टैंक खरीदने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 13500 करोड़ के इस रक्षा सौदे को आज हरी झंडी दे दी।

फ़्रांस ने लगाया GAFA टैक्स –

न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च हमले की लाइव स्ट्रीमिंग के बाद फ़्रांस ने विश्व की चार दिग्गज कंपनियों पर GAFA टैक्स लगाया है। इस टैक्स के अंतर्गत आने वाली कंपनियां Google, Apple, Facebook, Amazon हैं। आज फ़्रांस की संसद ने इन कंपनियों पर टैक्स को मंजूरी दे दी है। वहीं ब्रिटेन व आस्ट्रेलिया में इन कंपनियों पर लगाम लगाने के बिल पर बात चल रही है।

अमेरिका ने H-1 B वीजा की संख्या को किया सीमित –

अमेरिका ने अगले वित्त वर्ष के लिए विदेशियों के बीच लोकप्रिय इस वीजा की संख्या अब मात्र 65000 तक सीमित कर दी है।

दक्षिण अफ्रीका में गांधी वॉक –

महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर दक्षिण अफ्रीका के लेनसिया में गाँधी वॉक का आयोजन किया गया। गाँधी वॉक का ये 34वां संस्करण है। इस बार इसमें 5 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कल्याणकारी कार्यों के लिए चंदा जुटाया जाता है फिर उसे अनाथों व बुजुर्गों के हित के लिए खर्च किया जाता है।

भारत अब श्रीलंका की सेना को देगा प्रशिक्षण –

भारत और श्रीलंका के बीच हुए द्विपक्षीय रक्षा समझौते के तहत यह करार हुआ है। इसके तहत अब भारत श्रीलंका की सेना को प्रशिक्षण देगा। ध्यातव्य है कि श्रीलंकाई सेना को प्रशिक्षित करने का मुद्दा तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता के कार्यकाल में भी उठा था।

जीन एडिटिंग के जरिये पैदा की गयी विश्व की पहली छिपकली –

यह कारनामा अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कर दिखाया है। यह जीन में बदलाव करके जन्मा पहला रेप्टाइल है। अब तक यह प्रयोग चूहों, सूअरों, तितलियों, मुर्गियों व बकरियों पर किया जा चुका है। परन्तु यह पहली बार रेंगने वाले जीवों (रेप्टाइल) पर किया गया सफल परीक्षण है।

वेनेजुएला में सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर –

वेनेजुएला इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता के कारण भारी विद्युत् कटौती से गुजर रहा है। इसके कारण पानी, यातायात व दूरसंचार जैसी मूलभूत जरूरतें तक ठप्प पड़ी हैं। इस स्थिति का कोई समाधान न मिलने के बाद अब लोग सरकार के खिलाफ विरोध करने सड़कों पर निकल आये हैं।

प्रशांत महासागर में मिला जापान के विमान F-35 का मलबा –

कल विमान प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ते वक्त राडार से अचानक गायब हो गया था। आज उसका मलबा प्रशांत महासागर से मिला। पायलेट की खोज अभी भी जारी है।

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बनेगी दीवार –

अमेरिका में बढ़ते प्रवासियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह निर्णय लिया। ट्रम्प ने इसके लिए अमेरिकी विधायिका (कांग्रेस) में फंडिंग की मांग को रखा। दीवार बनाने तक सीमा की सुरक्षा का जिम्मा मिलिशिया ने लिया है।

रूस ने पिछले FIFA विश्वकप में इस्तेमाल हुयी बियर की बोतलों को रिसाइकिल कर बनाया फुटबॉल का मैदान –

यह कारनामा रूस ने कर दिखाया है। विश्वकप के बाद लगभग 50 हजार बोतलें स्टेडियम के बाहर पड़ी मिली थीं। हम जो बियर की बोतल पीने के बाद फेंक देते हैं रूस ने उसका बेहतरीन इस्तेमाल किया है। यह पहल बियर कंपनी प्रबंधक द्वारा ही की गयी।

ब्रिटेन में सोशल मीडिया कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए बिल संसद में पेश –

यह बिल पास होने के बाद यह कंपनियों के शीर्ष अधिकारीयों को गलत खबर के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराएगा।

बोल्ड कुरुक्षेत्र युद्ध अभ्यास –

बोल्ड कुरुक्षेत्र युद्ध अभ्यास भारत और सिंगापुर के बीच संपन्न होगा। इसका आयोजन 8 से 11 अप्रैल के बीच झांसी के बबीना में हो रहा है।

उच्चतम न्यायालय का नया आदेश : दहेज़ उत्पीड़न की शिकार महिलाऐं अब कहीं भी FIR लिखा सकती हैं –

कल सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय दिया कि अब महिलाऐं मायके के साथ-साथ उस जगह से भी FIR दर्ज करा सकती हैं जहाँ उन्होंने शरण ले रखी हो।

YouTube का सबसे बड़ा बाजार बना भारत –

इसकी घोषणा यूट्यूब की CEO सुसैन वोजसिकी ने यूट्यूब के सालाना कार्यक्रम ब्रॉडकास्ट इंडिया में की। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में किया गया था।

ब्लैक होल की घटना की पहली तस्वीर जारी –

आज खगोलिकी के क्षेत्र में वैज्ञानिको ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व में पहली बार आज दुनिया ने ब्लैक हॉल की घटना की तस्वीर को देखा है। इस तस्वीर को एक साथ वाशिंगटन, शंघाई, ताइपे, ब्रसेल्स, टोक्यो व सेंटियागो से वैज्ञानिकों ने जारी किया। यह तस्वीर पृथ्वी से 5.4 करोड़ प्रकाशवर्ष (9.5 लाख करोड़ किलो मीटर) दूरी पर स्थित तारे की है। यह तारा M-87 गैलेक्सी में स्थित था। ब्लैक होल ब्रह्माण्ड में होने वाली वह घटना है जिससे किसी तारे के जीवन की समाप्ति होती है। जब किसी तारे के केंद्र में उपस्थित हाइड्रोजन की पूरी मात्रा नाभिकीय संलयन प्रक्रिया के माध्यम से हीलियम में परिवर्तित हो जाती है। तब उस तारे का गुरुत्वाकर्षण अनंत हो जाता है और वह अपने पास से गुजरने वाले आकाशीय पिंडों तक को अपने में समा लेता है।

सूडान में तख्ता पलट –

सूडान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन के बाद सेना ने आज वहां के राष्ट्रपति उमर अल बशीर को पद से हटा दिया। रक्षा मंत्री इब्ने औबे ने इसकी पुष्टि की। उमर अल बशीर भी 1989 में इसी तरह तख्ता पलट करके सरकार में आये थे।

स्वीडन, नाइजीरिया व तिब्बत ने मेघालय में किया मतदान –

यह बात सुनने में बड़ी अजीब लगती है परन्तु पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में ऐसा हुआ है। दरअसल आज हुए लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में मेघालय में थाईलैंड, तिब्बत, स्वीडन व इटली नाम के व्यक्तियों ने वोट डाले। बांग्लादेश की सीमा पे बसे कुछ गाँवों में लोगो के ऐसे ही अजीब नाम रखे जाते हैं। ये नाम अन्य देशों के नाम पर होते हैं।

न्यूजीलैंड में हथियार संबंधी नया कानून संसद से पास –

न्यूजीलैंड की संसद ने घातक हथियार रखने संबंधी एक नया कानून पास किया है। यह फैसला बीते दिनों हुए क्राइस्ट चर्च हमले के कारण लिया गया। इसके तहत अब वहां के नागरिकों को असाल्ट राइफल जैसे हथियार व अन्य उच्च क्षमता वाले मैगनीजो वाले हथियार रखने पर पाबन्दी लगा दी है।

विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर –

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना विजडन लीडिंग वुमन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर बन गयी हैं। महिला वनडे रैंकिंग में पिछले वर्ष शीर्ष पर रहने वाली भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को ICC ने पिछले साल क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर के ख़िताब से भी नवाजा था। इन्होने अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ वार्मस्ली पार्क में खेला था।

मंगल पर जीवन के सबूत मिलने का हंगरी के शोधकर्ताओं का दावा –

हंगरी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्हें मंगल पर जीवन के साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने यह दावा मंगल के उल्का पिंड में मिले जीवाणुओं के साक्ष्य के आधार पर किया है। शोधकर्ताओं को यह उल्का पिण्ड सन् 1977-78 ईo में अंटार्कटिका की अल्लन पहाड़ियों पे मिला था।

इजराइल में दृष्टि बाधित मतदाताओं के लिए AI चश्मे का प्रयोग –

9 अप्रैल को इजराइल में हुए चुनाव में दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए एआई चश्मे का इस्तेमाल किया गया।

श्रीलंका में खुला चीन की मदद से बना रेलवे ट्रैक –

26.75 किमी लम्बा यह यह रेलवे ट्रैक श्रीलंका के मातारा और बेलियत्ता शहर के बीच शुरू किया गया है। यह श्रीलंका का सबसे अधिक गति (120km/hr) वाला रेलवे ट्रैक है।

आस्ट्रेलिया ने शुरू की पहली ड्रोन डिलीवरी सेवा –

ड्रोन से डिलीवरी सेवा शुरू करने वाला आस्ट्रेलिया विश्व का पहला देश बन गया है। इसकी सहायता से खाने व अन्य सामन की डिलीवरी की जा सकती है। इस सेवा को शुरू करने से सम होगी और ट्रैफिक व प्रदूषण की समस्या से निजात मिलेगी।

सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप –

इस बार पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक को उनकी उपलब्धि के लिए सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप दी गयी। उन्हें न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री द्वारा इसके लिए चुना गया। दीपा मलिक ने 2016 में हुए पैरा ओलम्पिक खेलों में गोला फेंक में हिस्सा लिया था।

नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च पुरस्कार मिला –

आज इसकी जानकारी दिल्ली स्थित रुसी दूतावास से मिली। मोदी को इससे पूर्व 4 अप्रैल को UAE के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था। आज इन्हे रूस के सर्वोच्च पुरस्कार ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल से नवाजा गया।

भारत को नाटो सहयोगी देश का दर्जा देने की कोशिश में अमेरिका –

अमेरिकी विधायिका (कांग्रेस) में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी से संबंधित एक बिल पेश हुआ है। यदि यह बिल पास हो जाता है तो भारत को नाटो सहयोगी देश का दर्जा प्राप्त हो जायेगा।

शोधकर्ताओं ने खोजी आदि मानव की नई प्रजाति –

इन शोधकर्ताओं ने फिलीपींस की एक गुफा से प्राप्त साक्ष्य के गहन अध्ययन के बाद यह घोषणा की। खोजी गयी इस नई प्रजाति का नाम होमो लूजोनेसिस रखा गया।

चाँद पर उतरने से ठीक पहले इजराइल का यान दुर्घटना ग्रस्त –

इजराइल का अंतरिक्ष यान बेरेशीट चाँद पर उतरने से कुछ मिनट पहले ही दुर्घटनाग्रस्त होकर नष्ट हो गया। इसे फॉल्कन-9 रॉकेट के माध्यम से चंद्र मिशन पर भेजा गया था। इस अभियान में कुल 10 करोड़ डॉलर की लागत आयी थी।

सूडान में लागू आपातकाल –

सूडान में हुए तख्ता पलट के बाद आज वहां आपात काल लागू कर दिया गया है। यह आपातकाल देश में तीन माह तक लागू रहेगा। कल ही हुए इस तख्ता पलट में राष्ट्रपति अल बशीर का 30 साल पुराना शासन समाप्त हो गया।

नमामि गंगे को मिला लन्दन में सम्मान –

लन्दन में हुए ग्लोबल वाटर समिट में भारत की योजना नमामि गंगे को पब्लिक वाटर एजेंसी ऑफ़ द ईयर डिंस्टिक्शन से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जल के क्षेत्र से संबंधित विश्व के बड़े कार्यक्रमों में से एक है।

CBSE ने 9 वीं व 10 वीं के सिलेबस से हटाए 3 चेप्टर –

स्टूडेंट्स पर बढ़ते सिलेबस के भारी बोझ को कम करने की ओर CBSE ने ये कदम उठाया है। CBSE ने 9वीं व 10वीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों से तीन चेप्टर हटा दिए हैं। पहले इन किताबो में आठ-आठ चेप्टर थे, अब पांच-पांच होंगे। इसमें वर्क, लाइफ एंड लेजर, सोसाइटी एन्ड हिस्ट्री, नॉवेल, द नेशनलिस्ट मूवमेंट इन इंडो-चाइना शामिल हैं।

पाकिस्तान के क्वेटा में हजारा समुदाय को निशाना बनाकर बम धमाका –

आज पकिस्तान के क्वेटा में शिया मुस्लिम समुदाय हजारा को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया। DIG अब्दुल रज्जाक चीमा ने इस घटना की पुष्टि की। इस धमाके में 20 लोगों की मौत हो गयी और 48 लोग घायल हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी PM इमरान ने इस घटना की निंदा की और जाँच के आदेश दिए। पाक स्थित मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पकिस्तान के क्वेटा में पिछले 5 साल में इस समुदाय के 509 लोगों को मारा जा चुका है। हजारा समुदाय के लोग अफगानिस्तान से तालिबानी हुकूमत के दौरान उनके अत्याचारों से तंग आकर पकिस्तान चले आये थे।

जलियांवाला बाग़ हत्याकांड

इस काण्ड को आज 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 13 अप्रैल 1919 को यह दुखद घटना घटी थी।

लैन कॉग्निटो –

लैन कॉग्निटो ब्रिटेन के स्टेंडअप कॉमेडियन थे जिनका देहांत हो गया। अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए स्टेज पर ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गयी। इनका प्रारंभिक नाम पॉल बारबियरी था। जब इन्होने स्टेज शो करना शुरू किया तो ये लैन कॉग्निटो के नाम से मशहूर हुए।

नजमा अख्तर –

नज्म अख्तर को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर नियुक्त किया गया। मणिपुर की राज्यपाल नज्म हेपतुल्ला इस विश्वविद्यालय की कुलाधिपति हैं।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ –

हाल ही में इलाहबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

डेविड मालपस –

डेविड मालपस को विश्व बैंक का 13 वां अध्यक्ष चुना गया।

CRPF वीर परिवार –

CRPF वीर परिवार नाम की मोबाइल एप को शहीद परिवारों के लिए बनाया गया है।

मिरांडा हाउस –

NIRF रैंकिंग 2019 में पहला स्थान पाने वाला स्कूल बना।

नीरज चोपड़ा –

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को ESPN India Multy Sports – 2018 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।

पी. वी. सिंधु –

ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन में रजत पदक हासिल करने वाली पी. वी. सिंधु को ESPN India Multy Sports – 2018 में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।

अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला –

इस मेले का आयोजन 24 से 30 अप्रैल 2019 के बीच किया जायेगा। 2019 का ये मेला इस आयोजन का 29वां संस्करण है। इस मेले को UAE की विरासत व साहित्य और संस्कृति के समृद्ध रूप को विश्व के समक्ष रखना है। इस बार भारत को इस मेले के लिए गेस्ट ऑफ़ ऑनर के लिए चुना गया है। इसके तहत UAE भारत के प्रसिद्ध लेखकों व साहित्यकारों की मेजबानी भी करेगा। UAE द्वारा भारत को दिया गया यह सम्मान दोनों देशों के बीच दृढ संबंधों को दर्शाता है।

विश्व के सबसे बड़े विमान का कैलिफोर्नियां में परीक्षण –

विश्व के सबसे बड़े विमान ‘स्ट्रैटोलांच’ का परीक्षण अमेरिका ने कर लिया। यह विमान अंतरिक्ष में रॉकेट भी ले जाने में सक्षम है। इस विमान में 6 बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं। इस विमान का निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नामक एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। शनिवार को हुए परीक्षण के दौरान सबसे बड़े इस विमान ने पहली बार मोजाबे रेगिस्तान के ऊपर अपनी उड़ान भरी। इस विमान का परीक्षण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाकर छोड़ने के लिए किया गया है।

भारत ने किया BRI बैठक का बहिष्कार –

चीन द्वारा बेल्ट एण्ड रोड इनिशिएटिव को लेकर होने वाली इस बैठक का भारत ने बहिष्कार कर दिया है। चीन की इस परीयोजना का विरोध अमेरिका व अन्य देशों ने भी किया। ध्यातव्य है कि चीन द्वारा 2017 में पहली बार की गयी इस बैठक का भी भारत ने बहिष्कार किया था।

जीवन की उत्पत्ति से संबंधित नया शोध –

पृथ्वी पर जीवों की उत्पत्ति लाखों वर्ष पूर्व समुद्र के छिछले पानी में अत्यंत सूक्ष्म रीढ़विहीन प्राणियों के रूप में हुयी थी। ये सिद्धांत हम वर्षों से पढ़ते आ रहे हैं। परन्तु अमेरिका स्थित मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता सुकृत रंजन ने जीवन की उत्पत्ति की एक नई अवधारणा दी है। इनके अनुसार जीवों की उत्पत्ति की संभावनाएँ समुद्र से कहीं अधिक तालाब में हैं। ध्यातव्य है कि जीवन की उत्पत्ति के लिया नाइट्रोजन की भूमिका सबसे अहम् थी।

भारत ने क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का किया सफल परीक्षण – रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों ने ओडिशा के समुद्री तट से एक सब-सोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार निर्भय मिसाइल 1000 किलोमीटर तक मार करने में पूरी तरह सक्षम है। इस मिसाइल का पहला परीक्षण 12 मार्च 2013 को किया गया था।

चीन ने बनाई विश्व की पहली जमीन व पानी पर चलने वाली नौका –

चीन ने विश्व की पहली जमीन व जल पर चलने वाली नौका का परीक्षण किया। इसकी रेंज 1200 किमी है और इसे मरीन लिजर्ड नाम दिया गया है।

पेरिस के नोट्रडाम चर्च में भीषण आग से 800 साल पुरानी इमारत जली –

फ़्रांस की राजधानी पेरिस के नोट्र डाम चर्च में भीषण आग लग गयी। इसमें 800 साल पुरानी इमारत बुरी तरह जल गयी। जलके इसका एक हिस्सा भी जमीन पर आ गिरा। यह इमारत 13 वीं सदी में बनी थी। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो और अन्य नेताओं ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

क्रिकेट विश्वकप 2019 के लिए आस्ट्रेलिया की टीम घोषित –

आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने विश्वकप 2019 के लिए आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। 1 वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय निलंबन के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को इसमें जगह दी। इस टीम के 6 खिलाड़ियों ने विश्वकप 2015 भी खेला था।

 मेरठ में बनेगा विश्व का पहला बया प्रजनन केंद्र –

चिड़िया पहाड़ी बया के संरक्षण हेतु अब उत्तर प्रदेश के मेरठ में बया प्रजनन केंद्र बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश वन विभाग ने मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में यह केंद्र बनाने की घोषणा की। इसे बनाने की जिम्मेदारी बॉम्बे हिस्ट्री सोसाइटी को दी गयी है। ध्यातव्य है कि पिछले 15 वर्षों में इस चिड़िया की आवादी 5% से भी कम रह गयी है।

शिवा रेड्डी को सरस्वती सम्मान से नवाजा गया –

के. के. बिरला फाउंडेशन की ओर से शिवा रेड्डी को  इस बार के 28वें सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया है। 76 वर्षीय शिवा रेड्डी तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध कवि हैं। इन्हे यह सम्मान उनके काव्य संग्रह पक्की ओट्टीगिलिते के लिए दिया गया। इस सम्मान के साथ एक प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 15 लाख रूपये की राशि दी जाती है। ध्यातव्य है कि सरस्वती सम्मान पहली बार हरिवंश राय बच्चन को दिया गया था।

हर्षिल दानी ने जीता बैडमिंटन का डच ओपन खिताब –

इन्होने यह ख़िताब विश्व रैंकिंग में 149वें खिलाड़ी डेनमार्क के मैड्स क्रिस्तोफरसन को हरा कर जीता।

टाइगर वुड्स ने जीता 15 वां मेजर खिताब –

टाइगर वुड्स ने मास्टर्स गोल्फ ख़िताब जीता जो कि उनके करियर का 15 वां ख़िताब है।

पुलित्जर पुरस्कार – 2019

न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल को मिला वर्ष 2019 का पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इन्हे यह पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके परिवार से संबंधित जानकारी देने के लिए दिया गया।

GSLV के चौथे चरण को जारी रखने को मिली मंजूरी –

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्लोबल Geosynchronous Satellite Launch Vehicle के चौथे चरण को जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इसमें अंतर्गत 2021-24 के बीच 5 उड़ानों को शामिल किया गया है।

तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट का चुनाव रद्द –

वेल्लोर सीट पर द्वितीय चरण के तहत 18 अप्रैल को चुनाव होना था। परन्तु कुछ दिन पहले ही यहाँ के DMK उम्मीदवार के कार्यालय से भारी मात्रा में शराब व नगदी प्राप्त होने के चलते यह कदम उठाया गया है। चुनाव आयोग की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने यहाँ का चुनाव रद्द करने की घोषणा की।

भारत व डेनमार्क के बीच समझौता –

भारत व डेनमार्क के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर यह समझौता हुआ है। इस योजना में पवन ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पृथ्वी जैसे पहले गृह की खोज –

NASA ने हमारे सौर मण्डल के बाहर पृथ्वी जैसे एक गृह की खोज की है। यह गृह पृथ्वी के आकार का है। यह हमारे तारे से 53 प्रकाशवर्ष की दूरी पर अवस्थित एक तारे का गृह है। परन्तु इस गृह पर जीवन के आसार नहीं है। इसकी वजह यह है कि यह गृह अपने तारे की वेहद करीब से परिक्रमा कर रहा है।

भारत और बोलीबिया के बीच करार –

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय चिकित्सा की परंपरागत पद्यति और होम्योपैथी के क्षेत्र में बोलीबिया के साथ एक समझौता किया है। दोनो देशों के बीच यह समझौता खनिज संसाधनों और भू-विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए हुआ है।

TIME की विश्व के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची –

टाइम द्वारा जारी 100 लोगों की इस लिस्ट में 3 भारतीयों को जगह दी गयी है। ये तीन लोग है – मुकेश अम्बानी, अरुंधति काटजू, मेनका गुरुस्वामी हैं।

पैरों से हवाई जहाज उड़ाने वाली पहली महिला पायलट का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल –

34 वर्ष की जेसिका कॉक्स पहली महिला पायलट हैं जिनके हाथ नहीं हैं और वे पैरों से प्लेन उड़ाती है। पायलट के साथ ही वे एक बेहतरीन स्कूबा डाइवर, तैराक और घुड़सवार भी हैं। विश्व की बिना हाथों वाली पहली महिला पायलट के रूप में इनका नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल किया गया है।

ईरान ने US आर्मी को आतंकी घोषित किया –

अमेरिका द्वारा ईरान के विरुद्ध की गयी क्रिया की यह प्रतिक्रिया है। कुछ दिनों पहले ही अमेरिका ने ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर को आतंकी घोषित किया था। तब से ही ईरान भी ऐसा ही कुछ करने का सोच रहा था। इसके बाद ईरानी संसद ने भी अमेरिकी सेना सेन्ट्रल कमांड को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ने खुद को गोली मारी –

रिश्वत लेने के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर पहुंची थी। तभी एलन गार्सिया ने खुद को गोली मार ली। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाय जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां के वर्तमान राष्ट्रपति मार्टिन विसाकरा ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। गार्सिया 1985 से 90 तक और उसके बाद 2006 से 11 तक पेरू के राष्ट्रपति रहे।

नेपाल ने अपना पहला सैटेलाइट लांच किया –

भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने कल दोपहर 2:31 बजे देश का पहला उपग्रह नेपालीसैट-1 लांच किया। नेपाल ने ये उपग्रह अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के वर्जीनिया स्थित सेंटर से लांच किया। इस सैटेलाइट को नेपाल के हरिराम श्रेष्ठ और आभाष मस्की द्वारा जापान की सहायता से विकसित किया गया है।

विश्व का सबसे बड़ा इनडोर वाटरफॉल –

सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर विश्व के सबसे बड़े इनडोर वाटरफॉल का उद्घाटन किया गया है। इसकी कुल ऊंचाई 130 फ़ीट है।

टाइटन पर मेथेन की छोटी व गहरी झीलों का अस्तित्व –

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन पर मेथेन की छोटी व गहरी झीलों के होने के साक्ष्य पाए हैं। नासा ने ये साक्ष्य अपने अंतरिक्ष यान कैसिनी की मदद से जुटाए हैं। इस खबर को विज्ञान क्षेत्र से संबंधित पत्रिका नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित किया गया है।

EVM की जगह वैलेट पेपर की ओर लौटा देश –

इंडोनेशिया में लंबे समय से EVM को लेकर विवाद चल रहा था। इस बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में राजनीतिक पार्टियों में आम सहमति न बन पाने के बाद यह फैसला लिया गया। इसके बाद यहाँ EVM को हटाकर वैलेट पेपर से चुनाव कराये गए।

क्रिकेट विश्वकप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन –

30 मई से शुरू होने जा रहे वन डे क्रिकेट विश्वकप के लिए BCCI ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस टीम के कप्तान विराट कोहली होंगे। इस बार टीम इंडिया में शामिल 15 खिलाड़ी निम्नलिखित हैं। विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, केदार जाधव, बुमराह, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी।

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक – 2019

रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स द्वारा आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 रिपोर्ट जारी की है। इसमें भारत को 140वां स्थान प्राप्त हुआ है जो  पिछड़ा हुआ है। पिछले वर्ष 2018 में भारत को 138वां स्थान प्राप्त हुआ था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मानसिक रोगी को फांसी नहीं दी जा सकती –

जस्टिस एनवी रमन और तीन जजों वाली बेंच ने यह ऐतिहासिक फैसला दिया।

भारत और विएतनाम की नौसेना का संयुक्त अभ्यास संपन्न –

इस बार भारतीय नौसेना और विएतनाम पीपुल्स नौसेना का संयुक्त सैन्याभ्यास 13 से 16 अप्रैल के बीच संपन्न हुआ। दोनों देशों के बीच होने वाले सैन्य अभ्यास का यह दूसरा संस्करण था। इस बार यह कैमरन की खाड़ी में संपन्न हुआ।

ब्रिटेन की रॉयल सोसाइटी में शामिल भारतीय महिला वैज्ञानिक –

रॉयल सोसाइटी में शामिल होने वाली भारतीय मूल की महिला वैज्ञानिक गगनदीप पहली भारतीय महिला बनी हैं। गगनदीप फरीदाबाद (हरियाणा) की रहने वाली हैं।

LOC के जरिये पाकिस्तान से व्यापार बंद –

केलिफोर्निया के बादाम का भारत में व्यापार LOC (पाकिस्तान) के जरिये किया जाता है। रक्षा सूत्रों की मानें तो इसके मुनाफे का प्रयोग पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में कर रहा है। यही नहीं बल्कि बादामों की इतनी बड़ी खेंप के जरिये हथियारों, नशीले पदार्थों और मुद्रा की भी तस्करी की जाती है। इसी को मध्य नजर रखते हुए भारत ने यह अहम् फैसला लिया है।

कोलंबिया के एक गाँव में दबा है 680 टन सोना –

कोलंबिया के काजामारका गाँव में इतनी बड़ी मात्रा में सोना दबा है कि हर व्यक्ति को करोड़पति बना सकता है। यह दक्षिण अमेरिका का अब तक का सबसे बड़ा स्वर्ण भण्डार है। इस खदान को नाम दिया गया है “ला कोलोसा”। परन्तु इसके खनन के लिए हुए जनमत संग्रह में गाँव वालों ने इसके खनन का विरोध किया है। 19000 की आवादी वाले इस गाँव में मात्र 79 लोगों ने ही इसके खनन के पक्ष में वोट दिया।

उत्तर कोरिया ने टैक्टिक गाइडेड हथियार का किया परीक्षण –

अपनी परमाणु शक्ति के विकास से दुनिया को चिंतित करने वाले नार्थ कोरिया ने एक बार फिर एक हथियार का परीक्षण किया है। यह परीक्षण वहां के तानाशाह किम जोंग उन की उपस्थिति में हुआ। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी KCNA ने इसकी जानकारी दी।

वीर चक्र

विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान का नाम वीर चक्र के लिए भेजा गया है। वीर चक्र भारतीय सेना में दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च सम्मान है। ध्यातव्य है कुछ समय पहले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनन्दन वर्तमान ने मिग-21 से पाकिस्तानी विमान F-16 को मार गिराया था। इसके बाद वे पाकिस्तानी सेना द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए थे। इसके बाद उनकी भारत बापसी हुयी थी।

ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग चलाने की अपील –

डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद एलिजाबेथ बॉरेन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग चलाये जाने की अपील की है।

अबू धाबी में हुआ पहले हिंदू मंदिर का शिलान्यास –

अबूधाबी में हुए इस शिल्यान्यास कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक व राजनीतिक व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। इस मंदिर के निर्माण के लिए राजस्थान के गुलाबी पत्थरों का प्रयोग किया जायेगा। इस मंदिर की नक्काशी का जिम्मा भी भारतीय कारीगरों को दिया गया। इस मंदिर के अंदर हॉल, लाइब्रेरी और गैलरी के साथ जिम भी होगा।

जयदीप सरकार दo अफ्रीका में भारत के नए उच्चायुक्त नियुक्त –

भारत सरकार ने जयदीप सरकार को दक्षिण अफ्रीका में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। वर्तमान में ये भूटान में भारत के उच्चायुक्त के पद पर तैनात हैं।

संयुक्त नौसेना अभ्यास “वरुण-19”

भारत और फ़्रांस की सेना के मध्य वरुण-2019 उच्च स्तरीय संयुक्त नौसेना अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। इस बार इसका आयोजन अरब सागर में किया जायेगा। इसमें भारतीय नौसेना का मिग 29 K लड़ाकू विमान और आईएनएस विक्रमादित्य भाग लेंगे। वहीं फ़्रांस की ओर से राफेल-M नैवेल जेट्स और एयरक्राफ्ट कॅरियर FNS चार्ल्स डी गॉल भाग लेंगे।

जीनोम का अनुक्रमण करने की परियोजना CSIR ने की तैयार –

इस परियोजना के तहत एक हजार ग्रामीण युवाओं का जीनोम एकत्रित किया जायेगा। इसके बाद स्वदेशी जेनेटिक मैपिंग के माध्यम से इसके जीनोम का अनुक्रमण किया जायेगा।

महाराष्ट्र में शुरू किया गया  इंटरेक्टिव बर्ड पार्क –

यह पार्क मुंबई के गोराई में शुरू किया किया गया है। 1.4 एकड़ में बना यह अपने प्रकार का पहला पक्षी विहार है। इस पार्क को अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर पक्षियों के लिए अनुकूल बनाया गया है। जिससे लोग पक्षियों के बारे में अधिक जान सकें और उनके बारे में जागरूक हो सकें। इस पार्क में तैरने वाले पक्षियों के लिए विशेष तालाब भी बनाये गए हैं। यहाँ पर पक्षियों के लिए एक रसोई बनाई गयी है और एक शेफ की भी व्यवस्था की गयी है। साथ ही एक स्वास्थ्य केंद भी बनाया गया है।

श्रीलंका में हुआ बम धमाका –

आज ईस्टर के मौके पर  श्रीलंका में चर्च व होटलों में आठ धमाके हुए। इसके बाद पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया। पहला बम धमाका कोलंबो के कोच्चि कड़े के नजदीक सेंट एंथनी चर्च में हुआ था। इन धमाकों मे कुल 290 लोगों की मौत हो गयी। मरने वालों में छः भारतीय समेत कुल 33 विदेशी शामिल हैं। कर्नाटक के जेडीएस के सात नेताओं का दल श्रीलंका गया हुआ था। इनमे से दो नेताओं हनुमंतरायप्पा और रंगप्पा की भी मृत्यु हो गयी।

यूक्रेन में हुए राष्ट्रपति चुनाव –

यूक्रेन में 31 मार्च और आज 21 अप्रैल को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ। इस बार वहां के मशहूर कॉमेडियन जेलिंस्की के राष्ट्रपति बनने की संभावना है। इन्होने एक कॉमेडी शो “सर्वेंट ऑफ़ द पीपल” से अपनी पहचान बनाई। इस शो में वह तुक्के से ही देश के राष्ट्रपति बन जाते हैं।

व्लादिमीर जेलेंस्की बने यूक्रेन के नए राष्ट्रपति –

यूक्रेन में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वहां के टीवी के हास्य कलाकार जेलेंस्की को जीत हांसिल हुयी। इन्हे कुल 73.19 % वोट प्राप्त हुए। इनके विरुद्ध वहां के वर्तमान राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को 24.48 % वोट प्राप्त हुए।

स्पेस-एक्स के यात्री कैप्सूल का अंतिम परीक्षण फेल –

इसके अब तक के शुरुवाती परीक्षण सफल रहे थे। पैसेंजर केप्सूल क्रू-ड्रैगन के इंजन से धुंआ निकलने के कारण अंतिम परीक्षण असफल हो गया।

जेट एयरवेज के बोर्ड से नसीम जैदी का इस्तीफ़ा –

नसीम जैदी भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। ये अगस्त 2018 में जेट एयरवेज से जुड़े थे। बैंक का कर्ज न चुका पाने के कारण जेट एयरवेज कंपनी भारी आर्थिक संकटो से जूझ रही है।

IPL में 500 चौके लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने शिखर धवन –

दिल्ली केपिटल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन आईपीएल में 500 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इन्होने यह मुकाम किंग्स-11 पंजाब के विरुद्ध मैच खेलते समय हासिल किया। उन्होंने यह उपलब्धि आईपीएल के 153 वे मैच खेलते समय हासिल की।

क्रिकेट विश्वकप 2019 के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित –

अफगानिस्तान ने इस बार होने वाले वनडे क्रिकेट विश्कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। गुलबदीन नैब इस टीम के कप्तान होंगे। इस विश्कप का पहला मैच अफगानिस्तान आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलेगा।

लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण का मतदान आज –

आज भारत के 14 राज्य व दो केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की 116 सीटों पर मतदान होंगे।

अल्जीरिया के सबसे अमीर व्यक्ति रबराब को जेल –

74 वर्षीय रबराब अल्जीरिया के निजी क्षेत्र के समूह सेविटल के CEO है। इन्हे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए जेल में रखा गया।

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 –

यह आयोजन एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का 23वां संस्करण है। जिसकी शुरुवात क़तर की राजधानी दोहा में रविवार को हो गयी है। इस बार इस आयोजन में 63 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह चैंपियनशिप चार दिन तक चलेगी।

युद्धपोत आईएनएस इम्फाल –

सभी आधुनिक हथियारों से लैस आईएनएस इम्फाल को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। इसे भारत में ही डिजाइन किया और बनाया गया है। अभी इसका बजन 3037 टन है जो बाद में 7300 टन तक पहुंच सकता है। इसकी लंबाई 163 मीटर और चौङाई 17.4 मीटर है। इस पर एक साथ दो हेलीकॉप्टर तैनात किये जा सकते हैं।

रामायण पर विशेष टिकट जारी –

यह कारनामा भारत ने नहीं बल्कि इंडोनेशिया ने किया है। भारत से अपने अच्छे संबंधों को प्रदर्शित करने के लिए उसने यह कदम उठाया है। इस विशेष स्मारक टिकट का डिजायन बपक न्योमन नुआर्ता ने तैयार किया है।

CJI रंजन गोगोई पर यौन शोषण की जांच

भारत के CJI रंजन गोगोई पर लगे यौन शोषण के आरोप की जांच तीन जजों की एक समिति करेगी। ये तीन जज हैं – एस. ए. बोबड़े, इंदिरा बनर्जी और एन. वी. रमन। ध्यातव्य है कि गोगोई के बाद एस. ए. बोबड़े ही सुप्रीम कोर्ट में सबसे वरिष्ठ जज हैं।

अक्षय कुमार ने लिया PM नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू

इस इंटरव्यू के दौरान मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा का भी जिक्र किया और उनसे अच्छे संबंधों की बात कही।

सऊदी अरब में 37 लोगों को सर काट कर दी सजा –

सऊदी अरब विश्व भर में अपने कठोर इस्लामिक कानूनों के लिए जाना जाता है। ये सभी 37 लोग सऊदी अरब के ही नागरिक थे। इन सभी लोगों को रियाद, पूर्वी प्रान्त, कासिम प्रान्त, मक्का और मदीना में सजा दी गई। ये सभी लोग आतंकवादी और चरमपंथी विचारधारा से जुड़े हुए थे।

विश्व मलेरिया दिवस –

25 अप्रैल को पूरे विश्व भर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसके तहत लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक और सचेत करने संबंधी कार्यक्रम किये गए।

विश्व में मलेरिया का पहला टीका हुआ लांच –

अफ्रीका के देश मलावी में विश्व का पहला मलेरिया का टीका शुरू किया गया। विगत 30 वर्षों से इस टीके को लाने के प्रयास किये जा रहे थे। यह टीका 5 माह से 2 साल तक के बच्चों को लगाया जा सकता है।

पहली बार मंगल गृह पर भूकंप की माप –

नासा ने मंगल गृह पर पहली बार भूकंप आने के साक्ष्य प्रस्तुत किये हैं। NASA द्वारा प्रक्षेपित रोबोटिक लैंडर इनसाइट द्वारा वहां भूकंम को दर्ज किया गया। इनसाइट 26 नवंबर 2018 को मंगल की सतह पर उतरा था। वैज्ञानिकों द्वारा इस कंपन को मार्सक्वेक नाम दिया गया है।

दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार –

इस बार यह पुरस्कार हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध लेखक सलीम खान को दिया गया। यह इस पुरस्कार का 77 वां संस्करण है। इन्हे यह पुरस्कार RSS प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिया गया।

किम जोंग उन पहुंचे रूस –

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस से अपने रिश्ते सुधारने के मकसद से रूस की यात्रा पर गए। वहां पर उनकी मुलाकात राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से होनी है। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच की ये मुलाकात आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने की ओर पहला कदम है। इससे पहले आठ साल पूर्व दोनों देशों के प्रमुखों के बीच वार्ता हुयी थी ।

फिलीपींस में भूकंप से 16 लोगों की मौत –

फिलीपींस में लगातार दो दिन आये भूकंप से भयानक हादसे हुए। पहले सोमवार को 6.1 तीव्रता का उसके बाद मंगलवार को 6.5 का भूकंप आया। भूकंप में कुल 16 लोगो के मारे जाने की पुष्टि हुयी है।

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस – 2019

आज 26 अप्रैल को विश्व भर में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया गया।

दलबीर सिंह सुहाग सेशल्स में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त –

पूर्व सेना प्रमुख रहे जनरल दलबीर सिंह सुहाग को भारत सरकार ने सेशल्स में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग –

भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रमादित्य में आज आग लग गई। इस आग को बुझाने की कोशिस में एक कर्मी की मौत हो गयी। इस घटना की जांच के लिए बोर्ड गठित कर दिया गया है।

मारुती सुजुकी अब नहीं बनाएगी डीजल कार –

अगले साल अप्रैल से मारुती सुजुकी डीजल कारों के उत्पादन को बंद करने जा रही है। इसकी घोषणा मारुती सुजुकी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने की। इस कंपनी ने 1998 में पहली बार डीजल इंजन को बनाया था। अभी कंपनी कुल आठ मॉडल में डीजल इंजन उपलब्ध करा रही है।

RBI ने की 20 रूपये के नए नोट जारी करने की घोषणा –

रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) जल्द ही महात्मा गाँधी सीरीज का 20 का नोट जारी करने जा रहा है। इसके जारी होने के बाद भी पुराने नोट भी प्रचलन में रहेंगे। 20 का नोट नोटबंदी के बाद जारी होने वाला 7 वां नोट होगा।

2027 तक मलेरिया मुक्त होगा भारत –

विश्व मलेरिया दिवस पर भारत ने खुद को सन् 2027 तक मलेरिया से मुक्त होने का लक्ष्य रखा है। साथ ही सन् 2030 तक मलेरिया को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य भी रखा है।

ISSF शूटिंग विश्व कप 2019 –

चीन के बीजिंग में चल रहे ISSF विश्वकप में भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी और मनु भाकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

एशियन चैंपियनशिप –

52 Kg भार वर्ग में भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने इस बार स्वर्ण पदक जीता।

कोलम्बो ब्लास्ट के बाद हेमसिरी फर्नांडो का इस्तीफ़ा –

कोलंबो में हुए आतंकी बम धमाकों के बाद श्रीलंका के रक्षा सचिव हेमसिरी फर्नांडो ने पद से स्तीफा दे दिया।

BRI समिट में चीन ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया –

इस बार चीन में हुयी BRI समिट का भारत ने बहिष्कार किया था। इस समिट के दौरान चीन का रुख कुछ बदला नजर आया। हमेशा से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा ठोकने वाले चीन ने इस बार इसे भारत का हिस्सा बताया है। साथ ही POK को भी भारत का हिस्सा बताया। चीन ने अपने नक़्शे में अरुणाचल प्रदेश को भारत के हिस्से के रूप में दर्शाया है।

कार्य स्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस –

आज 28 अप्रैल को विश्व भर में “कार्य स्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस” मनाया गया। इसका उद्देश्य दुनिया भर में काम के समय होने वाले हादसों के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

क्लेयर पोलोसाक –

क्लेयर पोलोसाक पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अम्पायरिंग करने वाली विश्व की पहली महिला अम्पायर बनीं।

रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड –

रोहित शर्मा ने आईपीएल क्रिकेट में सर्वाधिक बार मैन ऑफ़ द मैच बनने का रिकॉर्ड बनाया है। ये अब तक कुल 17 बार मैन ऑफ़ द मैच चुने जा चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड धोनी और युसूफ पठान के नाम था जो 16-16 बार मैन ऑफ़ द मैच रह चुके हैं।

BCCI ने अर्जुन पुरस्कार हेतु चार क्रिकेटरों के नाम की सिफारिश की –

अर्जुन अवार्ड खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाता है। इस बार इस अवार्ड के लिए चार क्रिकेटरों जडेजा, बुमराह, मोo शमी और पूनम यादव के नाम की शिफारिश की गयी है।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान कल –

कल 29 अप्रैल को देश के 09 राज्यों में कुल 71 सीटों पर मतदान होंगे। इस चरण में 945 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है।

चिली में मिला 15600 वर्ष पुराना मानव पदचिन्ह –

शोधकर्ताओं के अनुसार यह उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका महाद्वीपों पर मिलने वाले सबसे प्राचीन मानवों का पदचिन्ह है। इस पदचिन्ह को 2010 में खोजा गया था। परन्तु शोधकर्ता इस बात की पुष्टि कर रहे थे कि यह मानव का ही पदचिन्ह है न कि किसी जानवर का।

वैश्विक खाद्य नीति – 2019

अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान द्वारा यह रिपोर्ट जारी की गयी है।

फुटबॉल की स्पेनिश लीग में बार्सिलोना आठवीं बार बना चैंपियन –

स्पेनिश लीग में बार्सिलोना का यह 26वां ला लीगा खिताब है। इस मैच का निर्णायक गोल अर्जेंटीना के खिलाडी लियोन मैसी ने किया। इसके साथ ही लियोन मेसी 10 बार स्पेनिश लीग का खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनके करियर का कुल 34वां खिताब है।

GST E-चालान निकालने की सुविधा –

कर चोरी की समस्या को कम करने के लिए अधिकारी इस प्रणाली पर काम कर रहे हैं।

श्रीलंका में चेहरा ढकने पर लगा प्रतिबन्ध –

कोलंबो बम धमाके के बाद सुरक्षा कारणों से श्रीलंकाई सरकार ने यह कदम उठाया है। सिर्फ बुरका ही नहीं इसके अतिरिक्त चेहरा ढकने के अन्य सभी साधनों पर भी प्रतिबन्ध लगाया गया है। इसके बाद अब मुस्लिम महिलाऐं चेहरे को नहीं ढक सकेंगी।

WFI ने राजीवगांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए दो पहलवानों के नाम की सिफारिश की –

खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है। Wrestling Federation of India ने राजीवगांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के नाम की सिफारिश की है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ ने हिना सिद्धू और अंकुर मित्तल के नाम की सिफारिश इस पुरस्कार के लिए की।

क्या जिन्दा है IS सरगना बगदादी ?

इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक और सीरिया का सरगना पिछले पांच वर्षों से दुनिया की नजरों से दूर था। इस बीच किसी के पास उसके जीवित या मृत होने के पुख्ता सबूत नहीं थे। परन्तु हाल ही में हुए कोलंबो बम धमाके के एक हफ्ते बाद इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। आतंकी संगठन द्वारा जारी इस प्रोपगेंडा वीडियो में एक बार फिर अबू बकर अल बगदादी देखा गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर दुनिया के सामने सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बाकई बगदादी अभी जिन्दा है ?

समसामयिकी घटनाक्रम अप्रैल 2019 निःशुल्क पीडीएफ डाउनलोड (Current Affairs April 2019 Free pdf Download)

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?