1 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

1 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 1 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

आईआईटी मद्रास के 56वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मोदी-

मानव संशाधन मंत्रालय द्वारा जारी NIRF रैंकिंग में आईआईटी मद्रास लगातार चौथी बार शीर्ष स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा। कल 30 सितंबर को आयोजित संस्थान के दीक्षांत समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। इस दौरान मोदी ने छात्रों से कहा कि वे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न काम करें पर अपने देश की जरूरतों कौ सदा याद रखें। 2019 का चुनाव जीतने के बाद यह मोदी की इस राज्य की पहली यात्रा है। आईआईटी मद्रास की स्थापना साल 1959 में हुई थी।

स्कूली शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक-

नीति आयोग द्वारा जारी देश के 20 वड़े राज्यों के इस सूचकांक में केरल को स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता हेतु शीर्ष स्थान दिया गया है। इसके बाद क्रमशः राजस्थान, कर्नाटक का नंबर आता है। इस सूचकांक में सबसे निचले पायदान पर पंजाब, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश हैं। नीति आयोग ने साल 2016-17 के आंकड़ों के आधार पर इस सूचकांक को तैयार किया। इस सूची को तीन भागों में विभाजित किया गया है। बड़े राज्य, छोटे राज्य औऱ केंद्र शासित प्रदेश।

अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस-

अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस विश्व भर में प्रति वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसको मनाये जाने का कारण उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना है, जो कॉफी को उगाने से लेकर हम तक पहुंचाने में कड़ी मेहनत करते हैं। साथ ही इसका उद्देश्य कॉफी पेय को बढ़ावा देना भी है। अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2014 में इस दिवस को प्रति वर्ष 1 अक्टूबर को मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद वर्ष 2015 में मिलान (इटली) में पहली बार विश्व कॉफी दिवस का आयोजन किया गया था। अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन की स्थापना साल 1963 में हुई थी।

कॉफी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी-

  • इथोपिया के एक बकरी चराने वाले ने विश्व में सबसे पहले कॉफी बीन्स की खोज की थी।
  • वर्तमान में भारत विश्व का 6वां सबसे बड़़ा कॉफी उत्पादक देश है।
  • भारत विश्व के कुल कॉफी उत्पादन का 4 प्रतिशत उत्पादन करता है।
  • विश्व में कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक देश ब्राजील, विएतनाम, कोलंबिया, इंडोनेशिया और इथोपिया हैं।
  • भारत में कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक (71%), केरल(21%) व तमिलनाडु(05%) हैं।
  • भारत में उत्पादित कॉफी का 70-80 प्रतिशत हिस्सा निर्यात किया जाता है।
  • भारतीय कॉफी के शीर्ष आयातक देश इटली, रूस औऱ जर्मनी हैं।

वाईएसआर कांग्रेस के नेता टी. रामरेड्डी का निधन-

वाईएसआर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी. रामरेड्डी का 84 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वे अनापारती विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं।

प्याज के निर्यात पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक-

हाल ही में प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी को इसकी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसी से निजात पाने हेतु सरकार ने प्याज के निर्यात पर हाल ही में रोक लगा दी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?