दैनिक समसामयिकी 1 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 1 अक्टूबर (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 1 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (1 अक्टूबर) –

विश्व भर में हर साल 1 अक्टूबर को विश्व वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। बुजुर्गों की घरेलू स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाने की शुरुवात की थी। इस दिवस को मनाने की शुरुवात साल 1990 ई में की गई थी।

गीतकार अभिलाष नहीं रहे –

मशहूर गीतकार अभिलाष का मुम्बई के एक हॉस्पिटल में 74 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। इनका सर्वाधिक प्रसिद्ध गीत अंकुश फिल्म से ‘इतनी शक्ति हमे देना दाता’ था।

कुवैत के नए अमीर बने शेख नवाब –

कुवैत के राष्ट्राध्यक्ष व शासनाध्यक्ष को अमीर कहा जाता है। लंबे समय तक रक्षा सेवा में कार्य करने के बाद शेख नवाब अल अहमद अल सबा ने कुवैत के नए अमीर का पद संभाला है। इस पद पर इन्होंने अपने सौतेले भाई शेख सबा अल अहमद अल सबा का स्थान लिया है। जिनका हाल ही में निधन हो गया।

इसरो किस वर्ष अपना शुक्र मिशन लांच करेगा – 2025

हाल ही में किस देश ने अपनी संसद में भारत के साथ स्वच्छ ऊर्जा एवं जलवायु सहयोग प्राथमिकता विधेयक पेश किया – अमेरिका

किस राज्य की सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 30 प्रतिशत दुकानें महिलाओं को देने की घोषणा की – राजस्थान

हाल ही में किस राज्य की सरकार ने पर्यटन संजीवनी योजना की शुरुवात की – असम

किस देश के टेनिस स्टार स्टेन वावरिंका ने हाल ही में अपने करियर का 150वां ग्रैंड स्लैम मैच जीता – स्विजरलैंड

किस देश ने हाल ही में गौहत्या पर प्रतिबंध लगाया है – श्रीलंका

भारत ने किन देशों के साथ आपसी विमानों के आवागमन हेतु ‘एयर बबल’ व्यवस्था की शुरुवात की – केन्या व भूटान

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?