दैनिक समसामयिकी 30 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 30 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 30 सितम्बर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (30 सितंबर)

विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 30 सितंबर को सेंट जेरोम की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सेंट जेरोम बाइबल के अनुवादक थे। इस साल इस दिवस की थीम ”संकट में दुनिया के लिए शब्दों की तलाश” रखी गई है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने भारत में कामकाज बंद किया –

वैश्विक मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने हाल ही में भारत में अपना काम काज रोक दिया है। संस्था ने भारत सरकार पर आरोप लगाया है कि इन्होंने एक कार्यवाही के तहत इस साल के शुरुवात में ही उसके अकाउंट फ्रीज कर दिये। जिसके चलते संस्था को अपने अधिकतक स्टॉफ को निकालना पड़ा। हालांकि 40 लाख से अधिक भारतीयों ने पिछले आठ साल के इस संस्था के कार्यों का समर्थन किया है।

फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन बने शेखर कपूर –

शेखर कपूर को हाल ही में पुणे स्थित FTII का चेयरमैन बनाया गया है। शेखर कपूर फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर हैं। इस पद पर ये बी. पी. सिंह का स्थान लेंगे। इस पद पर इनका कार्यकाल 3 मार्च 2023 तक का होगा।

सैय्यदा अनवरा तैमूर का निधन –

असम की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रही सैय्यदा अनवर तैमूर का हार्ट अटैक से 83 वर्ष की अवस्था में आस्ट्रेलिया में निधन हो गया। ये असम की एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री भी थीं। ये 6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक असम की मुख्यमंत्री रहीं।

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट – 2020 में लगातार कौनसे वर्ष मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने – 9वें वर्ष

रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक जागरुकता अभियान के लिए किस फिल्म अभिनेता को चुना गया – अमिताभ बच्चन

बाबरी मस्जिद मामले में लखनऊ के स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सभी कितने आरोपियों को बरी कर दिया – 32

किस देश के शीर्ष राजनयिक व शासक शेख सबाह अल अहमद का अमेरिका के एक अस्पताल में 91 वर्ष की अवस्था में हाल ही में निधन हो गया – कुवैत

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?