दैनिक समसामयिकी 29 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 29 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 29 सितम्बर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

चेन्नई, इम्फाल व राँची में खुलेंगी NIA की नई शाखाएं –

केंद्र सरकार ने National Investigation Agency (NIA) की नई शाखाएं खोलने को मंजूरी प्रदान कर दी है। ये शाखाएं तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, झारखंड की राजधानी रांची, और मणिपुर की राजधानी इम्फाल में होंगी। NIA भारत में आतंकवाद से लड़ने हेतु एक केंद्रीय जाँच एजेंसी है।

नमामि गंगे के तहत उत्तराखंड में 6 परियोजनाएं शुरु –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में नमामि गंगे मिशन के तहत 6 परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुभारंभ किया है। साथ ही गंगा को समर्पित एक म्यूजियम का भी लोकार्पण किया। यह म्यूजियम चांदनी घाट, हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे है।

चीन में छाया ब्यूबेनिक प्लेग का खतरा –

ब्यूबेनिक प्लेग एक बेहद घातक व संक्रामक बीमारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यह बैक्टीरिया यर्सिनिया पेस्टिस के कारण फैलती है। इस बीमारी के चलते चीन के दक्षिण पश्चिम इलाके में आपातकाल लगा दिया गया है।

2290 करोड़ रुपयों के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी –

केंद्र सरकार ने हाल ही में 2290 करोड़ रुपयों की कीमत के हथियार व सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसमें अमेरिका से 72000 सिग ऑसर असॉल्ट राइफलों की खरीद भी शामिल है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?