10 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

10 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 10 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

वेनेजुएला में सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर –

वेनेजुएला इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता के कारण भारी विद्युत् कटौती से गुजर रहा है। इसके कारण पानी, यातायात व दूरसंचार जैसी मूलभूत जरूरतें तक ठप्प पड़ी हैं। इस स्थिति का कोई समाधान न मिलने के बाद अब लोग सरकार के खिलाफ विरोध करने सड़कों पर निकल आये हैं।

प्रशांत महासागर में मिला जापान के विमान F-35 का मलबा –

कल विमान प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ते वक्त राडार से अचानक गायब हो गया था। आज उसका मलबा प्रशांत महासागर से मिला। पायलेट की खोज अभी भी जारी है।

अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर बनेगी दीवार –

अमेरिका में बढ़ते प्रवासियों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह निर्णय लिया। ट्रम्प ने इसके लिए अमेरिकी विधायिका (कांग्रेस) में फंडिंग की मांग को रखा। दीवार बनाने तक सीमा की सुरक्षा का जिम्मा मिलिशिया ने लिया है।

रूस ने पिछले FIFA विश्वकप में इस्तेमाल हुयी बियर की बोतलों को रिसाइकिल कर बनाया फुटबॉल का मैदान –

यह कारनामा रूस ने कर दिखाया है। विश्वकप के बाद लगभग 50 हजार बोतलें स्टेडियम के बाहर पड़ी मिली थीं। हम जो बियर की बोतल पीने के बाद फेंक देते हैं रूस ने उसका बेहतरीन इस्तेमाल किया है। यह पहल बियर कंपनी प्रबंधक द्वारा ही की गयी।

ब्रिटेन में सोशल मीडिया कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए बिल संसद में पेश –

यह बिल पास होने के बाद यह कंपनियों के शीर्ष अधिकारीयों को गलत खबर के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराएगा।

बोल्ड कुरुक्षेत्र युद्ध अभ्यास –

बोल्ड कुरुक्षेत्र युद्ध अभ्यास भारत और सिंगापुर के बीच संपन्न होगा। इसका आयोजन 8 से 11 अप्रैल के बीच झांसी के बबीना में हो रहा है।

उच्चतम न्यायालय का नया आदेश : दहेज़ उत्पीड़न की शिकार महिलाऐं अब कहीं भी FIR लिखा सकती हैं –

कल सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय दिया कि अब महिलाऐं मायके के साथ-साथ उस जगह से भी FIR दर्ज करा सकती हैं जहाँ उन्होंने शरण ले रखी हो।

YouTube का सबसे बड़ा बाजार बना भारत –

इसकी घोषणा यूट्यूब की CEO सुसैन वोजसिकी ने यूट्यूब के सालाना कार्यक्रम ब्रॉडकास्ट इंडिया में की। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई में किया गया था।

ब्लैक होल की घटना की पहली तस्वीर जारी –

आज खगोलिकी के क्षेत्र में वैज्ञानिको ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व में पहली बार आज दुनिया ने ब्लैक हॉल की घटना की तस्वीर को देखा है। इस तस्वीर को एक साथ वाशिंगटन, शंघाई, ताइपे, ब्रसेल्स, टोक्यो व सेंटियागो से वैज्ञानिकों ने जारी किया। यह तस्वीर पृथ्वी से 5.4 करोड़ प्रकाशवर्ष (9.5 लाख करोड़ किलो मीटर) दूरी पर स्थित तारे की है। यह तारा M-87 गैलेक्सी में स्थित था। ब्लैक होल ब्रह्माण्ड में होने वाली वह घटना है जिससे किसी तारे के जीवन की समाप्ति होती है। जब किसी तारे के केंद्र में उपस्थित हाइड्रोजन की पूरी मात्रा नाभिकीय संलयन प्रक्रिया के माध्यम से हीलियम में परिवर्तित हो जाती है। तब उस तारे का गुरुत्वाकर्षण अनंत हो जाता है और वह अपने पास से गुजरने वाले आकाशीय पिंडों तक को अपने में समा लेता है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?