9 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

9 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 9 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर दिल्ली में दो दिवसीय सम्मलेन –

विश्व होम्योपैथी दिवस होम्योपैथी के जनक डॉ सैम्युल हैनीमैन के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को मनाया जाता है। डॉ सैम्युल का जन्म 1755 में हुआ था। वे जर्मन चिकित्सक थे, उनकी मृत्यु 1843 में हुयी थी। इस बार विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद् ने दिल्ली के डॉo आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 9 व 10 अप्रैल को दो दिवसीय सम्मलेन करने की घोषणा की।

रूस से 464 T-90 टैंक खरीदेगा भारत –

भारत के पास T-55 और T-72 जैसे टैंक पहले से ही मौजूद हैं। अब भारत रूस से T -90 टैंक खरीदने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 13500 करोड़ के इस रक्षा सौदे को आज हरी झंडी दे दी।

फ़्रांस ने लगाया GAFA टैक्स –

न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च हमले की लाइव स्ट्रीमिंग के बाद फ़्रांस ने विश्व की चार दिग्गज कंपनियों पर GAFA टैक्स लगाया है। इस टैक्स के अंतर्गत आने वाली कंपनियां Google, Apple, Facebook, Amazon हैं। आज फ़्रांस की संसद ने इन कंपनियों पर टैक्स को मंजूरी दे दी है। वहीं ब्रिटेन व आस्ट्रेलिया में इन कंपनियों पर लगाम लगाने के बिल पर बात चल रही है।

अमेरिका ने H-1 B वीजा की संख्या को किया सीमित –

अमेरिका ने अगले वित्त वर्ष के लिए विदेशियों के बीच लोकप्रिय इस वीजा की संख्या अब मात्र 65000 तक सीमित कर दी है।

दक्षिण अफ्रीका में गांधी वॉक –

महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर दक्षिण अफ्रीका के लेनसिया में गाँधी वॉक का आयोजन किया गया। गाँधी वॉक का ये 34वां संस्करण है। इस बार इसमें 5 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में कल्याणकारी कार्यों के लिए चंदा जुटाया जाता है फिर उसे अनाथों व बुजुर्गों के हित के लिए खर्च किया जाता है।

भारत अब श्रीलंका की सेना को देगा प्रशिक्षण –

भारत और श्रीलंका के बीच हुए द्विपक्षीय रक्षा समझौते के तहत यह करार हुआ है। इसके तहत अब भारत श्रीलंका की सेना को प्रशिक्षण देगा। ध्यातव्य है कि श्रीलंकाई सेना को प्रशिक्षित करने का मुद्दा तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता के कार्यकाल में भी उठा था।

जीन एडिटिंग के जरिये पैदा की गयी विश्व की पहली छिपकली –

यह कारनामा अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कर दिखाया है। यह जीन में बदलाव करके जन्मा पहला रेप्टाइल है। अब तक यह प्रयोग चूहों, सूअरों, तितलियों, मुर्गियों व बकरियों पर किया जा चुका है। परन्तु यह पहली बार रेंगने वाले जीवों (रेप्टाइल) पर किया गया सफल परीक्षण है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?