8 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

8 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 8 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

आज के ही दिन 8 अप्रैल 1857 को मंगल पांडे की फांसी दी गयी थी –

1857 की क्रांति की लौ जलाने वाले भारतीय क्रान्तिकारी मंगल पांडे को अंग्रेजो ने आज के ही दिन फांसी दे दी थी। मंगल पांडे बंगाल रेजिमेंट की 34 वीं नेटिव इन्फेंट्री के सिपाही थे। इन्होने गाय व सुअर की चर्बीयुक्त कारतूस का प्रयोग करने से मना कर दिया और 2 अंग्रेज अधिकारीयों को गोली मार दी। इसके लिए इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया और फांसी दे दी गयी। इन्होने परतंत्र देश में क्रांति की वो चिंगारी लगाई जिसने आगे चलकर आग का रूप लिया और देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया।

अफगानिस्तान में तालिबान हमले के पश्चात हुयी मुठभेड़ में 99 आतंकी ढेर, 12 जवान भी शहीद –

आज अफगानी रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। यह मुठभेड़ अफगानिस्तान के बदघिस प्रांत में हुयी जिसमे 99 आतंकवादी मार गिराए। साथ ही इस मुठभेड़ में 12 सैनिक भी शहीद हो गए। मुठभेड़ वाला क्षेत्र तुर्कमेनिस्तान की सीमा पर अवस्थित होने के कारण अपना एक कूटनीतिक महत्त्व रखता है।

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मार्केल आज कल सुर्ख़ियों में हैं –

ब्रिटेन का भारत पर सदियों तक शासन रहने के कारण वहां की राजशाही व्यवस्था में होने वाले परिवर्तनों की ओर हमारी नजरें रहती हैं। हाल ही में पता चला है की ब्रिटेन के प्रिंस पिता बनने वाले हैं। राजशाही में जन्मे, पले-बड़े और विवाह भी उसी अंदाज में हुआ। परन्तु इस बार मेगन मर्केल की डिलीवरी शाही परिवार के डॉक्टर्स द्वारा नहीं कराई जायेगी। ये फैसला मेगन ने स्वयं लिया है। इस फैसले के बाद शाही परिवार की सदियों से चली आ रही परंपरा टूट जाएगी।

ब्लूमबर्ग की सेहतमंद देशों की लिस्ट में भारत्त 120वें नंबर पर –

कल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर जारी 169 देशों की इस लिस्ट में स्पेन को सबसे ऊपर स्थान मिला है। स्पेन की आवादी कुल साढ़े चार करोड़ है। स्पेन में प्रति व्यक्ति सेहत पर रोजाना 650 रूपये खर्च होता है। यदि भारत की तुलना इससे की जाए तो हम उनसे कोसों दूर हैं। क्योंकि भारत में प्रति दिन प्रति व्यक्ति मात्र 4.50 रूपये ही स्वास्थ्य के लिए खर्च किये जाते हैं। टॉप 5 देश – स्पेन > इटली > आइसलैंड > जापान > स्विजरलैंड हैं।

रूस आजाद करेगा पिंजरे में कैद 98 व्हेल –

रूस के इस काम के लिए उसकी दुनिया भर में आलोचना हो रही थी। इसके चलते रूस ने आज इन्हे आजाद करने का फैसला लिया है। चीन से इनकी बड़ी मांग के चलते एक खाड़ी में इन्हे कैद करके रखा गया था।

अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रेवोलुशनरी गार्ड्स को आतंकी संगठन घोषित किया –

काफी दिनों से अमेरिका के इस काम को किये जाने को लेकर चर्चा थी। आज अमेरिका ने इसे घोषित कर ही दिया। रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प ईरान की सेना का ही हिस्सा हैं इसका गठन ईरान ने 1979 में किया था।

साऊथ अफ्रीका की क्रिकेटर एलरीसा टी फोरी की सड़क दुर्घटना में मौत –

मात्र 25 वर्ष की अवस्था में उनके साथ यह हादसा हो गया जिसमे उनकी और उनके बच्चे की मौत हो गयी। एलरीसा 2013 का क्रिकेट विश्वकप भी खेल चुकी हैं। इन्होने साऊथ अफ्रीका के लिए तीन वनडे और एक T-20 मैच खेल चुकी हैं।

इंडोनेशिया का कोमोडो आयलैंड बंद होने वाला है –

यही पर सबसे बड़ी प्रजाति की छिपकली पायी जाती है। इंडोनेशिया के कोमोडो आयलैंड को सैलानियों के लिए अस्थाई रूप से एक वर्ष के लिए बंद किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारीयों के अनुसार इसकी वजह एक तस्कर गेंग का पकड़ा जाना है। यह तस्कर गैंग यहाँ से 41 कोमोडो छिपकली पकड़कर ले जा कर 35000 डॉलर प्रति छिपकली बेच चुका है।

उच्च शिक्षण संस्थानों की लिस्ट में IIT मद्रास शीर्ष पर –

आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मद्रास IIT को पहला स्थान दिया गया है। इसके बाद क्रमशः भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगुलुरू और उसके बाद IIT दिल्ली का नाम आता है। इस लिस्ट के टॉप 10 संस्थानों में से 7 IIT हैं।

EVM और वीवीपैट को लेकर उच्चतम न्यायलय का निर्देश –

अभी लोकसभा चुनाव के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में से सिर्फ एक बूथ पर ही पर्चियों का मिलान होता है। 21 विपक्षी दलों ने याचिका दायर कर के 50% EVM व VVPAT का मिलान करने की मांग की थी। आज सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को EVM और VVPAT के मिलान का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सारी विधानसभाओं के 5 बूथों पर EVM और VVPAT की पर्चियों के मिलान करने को कहा। प्रतीकात्मक तौर पर आयोग ने इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव को पूरी तरह से VVPAT के जरिये पूर्ण कराने का निर्णय लिया है।

ग्राहम रीड बने भारतीय फुटबॉल टीम के नए कोच –

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी व कोच रहे ग्राहम रीड को आज भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया गया। भारतीय हॉकी टीम के कोच का पद पिछले साल भुवनेश्वर में हुए हॉकी विश्व कप के कुछ समय बाद से ही खाली पड़ा था। इनसे पहले हरेंद्र सिंह भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थे, इन्हे पद से बर्खास्त कर दिया गया था।

विदेश से धन भेजने में भारतीय सबसे आगे –

आज 8 अप्रैल 2019 को विश्व बैंक ने माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी। पिछले साल 2018 में प्रवासी भारतीयों ने कुल 79 अरब डॉलर भारत में भेजे। भारत के बाद चीन का नंबर आता है जिसके प्रवासियों ने पिछले साल 67 अरब डॉलर अपने देश भेजे। इनके बाद मेक्सिको > फिलीपींस > मिश्र का नाम आता है।

मित्र शक्ति – 6 का समापन –

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले संयुक्त युद्ध अभ्यासों का 6 वां संस्करण आज 8 अप्रैल को समाप्त हो गया। इन युद्ध अभ्यासों की शुरुवात 2012 में हुयी थी। इस बार युद्ध अभ्यास का प्रारंभ 26 मार्च को हुआ था। इस बार के युद्ध अभ्यास में भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट ने हिस्सा लिया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?