7 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

7 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 7 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से –

इस बार अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से शुरू होनी है जो 46 दिन की होगी और 15 अगस्त तक चलेगी। उसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुवात आज से होगी। आज 2 बजे से 5 बजे तक आगरा रोड स्थित फर्स्ट टावर के निकट पहुंचकर सभी श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

ट्रम्प ने की भारत की आलोचना –

ट्रम्प ने भारत की आलोचना करते हुए इसे दुनिया का सर्वाधिक टैक्स लेने वाला देश कहा है। ट्रम्प ने कहा भारत बहुत से अमेरिकी उत्पादों पर 100% से भी अधिक टैक्स लेता हैं। वहीं अमेरिका द्वारा ऐसे उत्पादों पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता। आलोचना करते हुए ट्रम्प ने भारत को “टैरिफ किंग” कहा जो अमेरिका के उत्पादों पर भारी कर लगाता है।

चीन की अंतरिक्ष में बढ़ती सैन्य शक्ति अमेरिका के लिए चिंता का विषय –

आक्रामक और विस्तारवादी नीति रखने वाला चीन अपनी सैन्य शक्ति अंतरिक्ष में बढ़ने पर जूता है। इसके लिए अमेरिका ने चिंता व्यक्त की है साथ ही यह भारत के लिए भी खतरे की घंटी है। चीन ने अंतरिक्ष में हमला करने वाली ख़ास सैन्य यूनिट बना ली है और इसे स्पेस वॉर के लिए तैयार किया जा रहा है।

फेक न्यूज़ के खिलाफ कानून लाएगी सिंगापूर सरकार –

आज कल फेक न्यूज़ का दायरा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। परन्तु इस ओर सिंगापुर सरकार का खासा ध्यान गया और अब इसके विरुद्ध एक कानून लाने का निर्णय लिया है। कानून बनने के बाद इसका उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर  जुरमाना लगाया जायेगा। इसकी प्रतिक्रिया स्वरुप बड़ी-बड़ी सुचना प्रौद्योगिकी कंपनियों ने इसे अभिव्यक्ति की आजादी की स्वतंत्रता के विरुद्ध बताया है।

पाकिस्तानी पॉपकॉर्न विक्रेता ने बनाया प्लेन –

ये कारनामा पकिस्तान के एक पॉपकॉर्न विक्रेता मोहम्मद फैयाज ने किया। परन्तु उसके इस कारनामे की सराहना की वजह जेल की हवा खानी पड़ी। दरअसल फैयाज ने नेशनल ज्योग्राफिक चैनल की एयर क्रेश इन्वेस्टीगेशन सीरीज देख कर इसे 50 हजार की लागत से डेढ़ साल में तैयार किया। परन्तु जब ये इसकी टेस्टिंग के लिए सड़क पर उतरे तो स्थानीय पुलिस ने इन्हें सिविल एविएशन नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।

भारत ने लीबिया में तैनात अपने CRPF के जवानों को कल हटा लिया-

आज यह जानकारी सुषमा स्वराज ने दी कि हमने लीबिया के ट्राइपोलि से कल अपने 15 CRPF जवानो की पूरी टुकड़ी को हटा लिया है। ये टुकड़ी लीबिया में शांति बहाली के लिए तैनात की गयी थी। लीबिया में अचानक बिगड़े हालात को लेकर यह फैसला लिया गया। लीबिया पर एक बार फिर गृह युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। यहाँ के बागी खलीफा हफ्तार की सेना राजधानी ट्राइपोलि की ओर बढ़ रही है। वर्तमान में लीबिया के प्रधानमंत्री फायेज अल सिराज हैं।

स्पेन के PM ने कहा कालातुनिया को नहीं मिलेगी स्वतंत्रता –

स्पेन में 28 अप्रैल को लोकसभा चुनाव हैं। आज वहां के PM पेड्रो सांचेज ने कहा कि यदि उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आती है तो कालातुनिया को स्वतंत्रता नहीं दी जाएगी और इस सवाल पर किसी भी प्रकार का जनमत संग्रह भी नहीं होगा।

न्यायमूर्ति नंदराजोग बने बॉम्बे हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश –

आज नंदराजोग ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नरेश पाटिल का स्थान लिया। नंदराजोग मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं। 22 वर्ष तक वकालत करने के बाद 14 साल तक दिल्ली हाई कोर्ट के जज रहे। उसके बाद जोधपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने आज इन्हे पद व गोपनीयता की शप दिलाई। मुख्य न्यायाधीश के तौर पर इनका कार्यकाल 23 फरवरी 2020 तक रहेगा।

8 अप्रैल 2019 दैनिक समसामायिकी के लिए यहाँ पर click करें

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?