10 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

10 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 10 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना –

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने 10 अगस्त को झारखंड राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया है। योजना के पहले चरण में राज्य के 15 लाख किसानो को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना का आरंभ झारखंड के रांची स्थित हरमू मैदान से किया गया। योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना व ऋण के कारण कृषि संबंधी समस्यओं का सामना कर रहे किसानों की सहायता करना है।

पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस सेवा बंद की –

इस बार पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस सेवा को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा की है। पाकिस्तान ने यह कदम भारत द्वारा अनुच्छेद-370 को रद्द किये जाने के फलस्वरूप उठाया है। यह घोंषणा पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद द्वारा की गई।

चीन में आया चक्रवाती तूफान लेकिमा –

आज सुबह यह चक्रवाती तूफान चीन के झेजियांग प्रांत के तट ने टकराया। उस वक्त हवाएं 187 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहीं थीं।

ईरान ने तैयार किया अपना एयर डिफेंस सिस्टम –

आज ईरान ने अपने ही देश मे निर्मित अपने एयर डिफेंस सिस्टम को लाँच किया है। यह डिफेंस सिस्टम 400 किमी (250 मील) दूरी तक मिसाइल औऱ ड्रोन का पता लगाने में सक्षम है। फलाह नाम का यह डिफेंस सिस्टम रूस से आयातित गामा सर्विलांस रडार का विकसित संस्करण है।

अजय शुक्ला बने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी –

अजय कुमार शुक्ला को राज्य का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी नुयुक्त किया गया है। ये सन् 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इस पद पर इन्होंने एल. वेंकटेश्वर की जगह ली।

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना –

प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना हेतु 09 अगस्त से पंजीकरण की शुरुवात हो चुकी है। इस योजना में 18 ने 40 वर्ष आयु वर्ग के किसान लाभ के पात्र हैं। इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को 3000 रुपये प्रति माह पेंशन का प्रावधान किया गया है। इसके लिए किसानों को 55 से 200 रुपये का योगदान देना होगा।

समग्र शिक्षा जल सुरक्षा अभियान-

इसका लक्ष्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए देश के 10 करोड़ स्कूली छात्रों को साथ जोड़ना है। इस अभियान की शुरुवात दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय से की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?