दैनिक समसामयिकी 10 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 10 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 10 फरवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

एक भारत श्रेष्ठ भारत –

भारत सरकार द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना की शुरुवात 10 फरवरी से हो गई है। इसके तहत सांस्कृतिक आदान प्रदान को बढ़ावा देने और भावनात्मक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो अलग अलग राज्यों को जोड़ीदार बनाया गया है। 18 दिनो तक चलने के बाद इस आयोजन का समापन 28 फरवरी 2020 को होगा। इसके तहत जम्मूकश्मीर-तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश-केरल, दिल्ली-सिक्किम, उत्तराखंड-कर्नाटक को साथ जोड़ा गया है। इस योजना को शुरु करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के मौके पर साल 2015 में की गई थी।

पुलेला गोपीचंद को मिला आईओसी का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड –

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने हाल ही में खेल के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए भारत के बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा है। इससे पहले इन्हें द्रोणाचार्य अवार्ड, पद्मश्री व पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

एस. एस. वासन की अगुवाई में बन रही कोरोना वायरस की वैक्सीन –

भारतीय मूल के वैज्ञानिक एस. एस. वासन की अगुवाई में आस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार की जा रही है।

काम्या कार्तिकेयन –

हाल ही में काम्या कार्तिकेयन दक्षिण अमेरिका के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट अकांकागुआ पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गई हैं।

अंडर – 19 क्रिकेट विश्वकप –

हाल ही में बांग्लादेश की टीम ने अंडर – 19 क्रिकेट विश्वकप जीत लिया है। बांग्लादेश की टीम ने यह विश्वकप पहली बार जीता है। फाइनल में भारत को हराकर बांग्लादेश ने यह उपलब्धि हासिल की।

विख्यात साहित्यकार गिरिराज किशोर का निधन –

भारत के मशहूर साहित्यकार व आलोचक गिरिराज किशोर का 83 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। 8 जुलाई 1937 को इनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुआ था। साल 2007 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इनके द्वारा लिखा गया पहला उपन्यास ‘पहला गिरमिटिया’ गाँधी जी के अफ्रीका प्रवास पर आधारित था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?