दैनिक समसामयिकी 10 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 10 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 10 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

विश्व हिन्दी दिवस –

भारत में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भाषा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2006 में इसे प्रति वर्ष मनाने की घोषणा की थी। साल 2006 में ही पहली बार विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया था। सबसे पहले 1975 ई. में 10 जनवरी को नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस आयोजन का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने किया था। इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

भारत के बाहर पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश के साथ साथ अमेरिका, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, मॉरीशस व दक्षिण अफ्रीका में भी हिंदी बोली जाती है। फिजी ने तो हिंदी को ही अपनी अधिकारिक भाषा का दर्जा दिया है। ध्यान रहे जिस तरह विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। वैसे ही हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है।

NFHS-5 के प्रतिकूल परिणामों की जांच हेतु पैनल का गठन –

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण – 5 के प्रतिकूल परिणामों की जाँच के लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। इसका प्रमुख प्रीति पंत को बनाया गया है। इनके अतिरिक्त इस पैनल में दवा व पोषण विशेषज्ञ और राज्य कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल किये गए हैं।

धीयां दी लोहड़ी –

पंजाब की राज्य सरकार ने हाल ही में किसानों हेतु एक कार्यक्रम ‘धीयां दी लोहड़ी’ की शुरुवात की है। यह कल्याणकारी योजना बालिकाओं को समर्पित है। इसके तहत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर गिल ने हाई स्कूल व कॉलेज की छात्राओं को सैनेटरी पैड देने की घोषणा की है।

फतह – 1

पाकिस्तान ने स्वदेशी रूप से विकसित रॉकेट तकनीक ‘फतह-1’ का हाल ही में परीक्षण किया है। यह प्रणाली 140 किलोमीटर तक लक्ष्य भेदने में सक्षम है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?