दैनिक समसामयिकी 9 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 9 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 9 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

प्रवासी भारतीय दिवस –

भारत में हर साल 9 जनवरी को देश में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। 9 जनवरी 1915 ई. में महात्मा गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे। महात्मा गाँधी को महान प्रवासी माना जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भारत के विकास में प्रवासियों के योगदान को समझने से है।

26वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव –

हाल ही में सात दिवसीय कोलकाला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को शुभारंभ हुआ। इसमें फिल्म निर्माता सत्यजीत रे और बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को सम्मानित किया गया। इस महोत्वस में विश्व के 45 देशों की 131 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन की शुरुवात साल 155 में की गई थी।

गुजरात के पूर्व सीएम माधव सिंह का निधन –

गुजरात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माधवसिंह सोलंकी का हाल ही में 94 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पहली बार 24 दिसंबर 1976 से 10 अप्रैल 1977 तक, दूसरी बार 7 जून 1980 से 6 जुलाई 1985 तक, तीसरी बार 10 दिसंबर 1989 से 4 मार्च 1990 तक। ये भारत के पूर्व विदेश मंत्री (21 जून 1991 से 31 मार्च 1992 तक) भी रह चुके हैं।

केंद्र सरकार ने लांच किया डिजिटल कैलेंडर व डायरी –

केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री ने हाल ही में भारत सरकार के डिजिटल कैलेंडर व डायरी को लांच किया। इन दोनो ही के एंड्रायड व iOS मोबाइल एप लांच किये गए हैं। ये 15 जनवरी से कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

‘Know Your Constitution’ अभियान –

केंद्र सरकार जल्द ही स्कूलों व कॉलेजों में ‘अपने संविधान को जानो’ अभियान की शुरुवात करने जा रहा है। इसके तहत छात्रों को संविधान के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसकी घोषणा लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला जी द्वारा उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान की।

जापान देगा कोविड-19 राहत प्रयासों हेतु 2113 करोड़ की सहातया –

जापान ने भारत को कोविड राहत प्रयासों के लिए 2113 करोड़ की ऋण सहायता प्रदान करने जा रहा है। जापान साल 1958 से ही भारत के साथ द्विपक्षीय सहायता समझौतों को मूर्त रूप देता आ रहा है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?