जरीब किसे कहते है | जरीब के प्रकार | एकड़ बीघा सम्बन्ध

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग मापों की जरीबें (Chains) प्रयोग होती हैं। जरीब (جریب‎) लम्बाई नापने की एक इकाई होती है। कड़ियों के समूह या जिस जंजीर से यह दूरी नापी जाती है उसे भी जरीब कहते हैं। मुख्य रूप से जरीब तीन प्रकार की होती हैं – दाशमिक जरीब, गन्ट्री जरीब और शाहजहानी जरीब। अब हम इन जरीबों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

जरीब के प्रकार

जरीब (दाशमिक प्रणाली वाली)

एक जरीब = 20 मीटर = 10 गट्ठा = 100 कड़ी

एक गट्ठा = 2 मीटर

एक कड़ी = 20 सेंटीमीटर

जरीब गन्ट्री (एकड़ वाली)

एक कड़ी = 7.92 इंच

एक गट्ठा = 10 कड़ी = 2.2 गज या 2

गज

एक जरीब = 22 गज = 66 फीट = 10 गट्ठा = 100 कड़ी

10 जरीब = 1 फर्लांग = 220 गज

80 जरीब = 1 मील = 1760 गज

जरीब शाहजहानी

शाहजहानी जरीब (Shahjahani Jarib) लम्बाईयों के आधार पर 8 प्रकार की होती हैं। मानक (Standard) बीघा वाली पूरी जरीब 55 गज की होती है, परन्तु भारी होने के कारण शाहजहानी जरीब का आधा भाग ही प्रयोग किया जाता है। प्रयोग होने वाली जरीब आधी अर्थात 27.5 गज की होती है।

पूरी जरीब x पूरी जरीब = 1 बीघा (मानक / पक्का)

55 गज x 55 गज = 3025 वर्ग गज = एक मानक पक्का बीघा

विभिन्न जिलों में अलग-अलग मापों की जरीब प्रयोग में लायी जाती थीं। इनको नीचे तालिका में दिया गया है।क्षेत्रानुसार  एकड़ बीघा सम्बन्ध भी तालिका में दिया गया है।

क्रमांकमाप शाहजहानी जरीब (पूरी)माप शाहजहानी जरीब (आधी)बीघा का आकारबीघा का क्षेत्रफल (वर्ग गज में)एकड़ बीघा का अनुपातजिलों के नाम / क्षेत्र
144 गज22 गज44 गज x 44 गज19364840 : 1936 = 5 : 2फतेहपुर जनपद पूर्ण, मथुरा जिले में भरतपुर रियासत से बदले में ग्रामों तथा हमीरपुर जिले की चरखारी तहसील
245 (3/4) गज22 (7/8) गज45 (3/4) गज x 45 (3/4) गज2093 (1/16)4840 : 2093 (1/16) = 302 : 131बाँदा पूर्ण एवं हमीरपुर जनपद के भाग
347 (1/2) गज23 (3/4) गज47 (1/2) गज x 47 (1/2) गज2258 (1/4)4840 : 2258 (1/4) = 151 : 70जालौन पूर्ण तथा ललितपुर जनपद ललितपुर तहसील
449 (1/2) गज24 (3/4) गज49 (1/2) गज x 49 (1/2) गज2450 (1/4)4840 : 2450 (1/4) = 121 : 61कानपुर (नगर/देहात) सहारनपुर तथा मुजफ्फरनगर जनपद
552 (1/4) गज26 (1/8) गज52 (1/4) गज x 52 (1/4) गज2730 (1/16)4840 : 2730 (1/16) = 91 : 61इलाहाबाद (प्रयागराज) तथा आजमगढ़ जनपद के उन ग्रामों में जहाँ स्थाई बंदोबस्त नहीं हुआ है
652 (1/2) गज26 (1/4) गज52 (1/2) गज x 52 (1/2) गज2756 (1/4)4840 : 2756 (1/4) = 7 : 4आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, फर्रुखाबाद पूर्ण तथा एटा एवं इटावा के भागों में
755 गज27 (1/2) गज55 गज x 55 गज3025 (मानक बीघा)4840 : 3025 = 8 : 5मेरठ, बुलन्दशहर, गाजियाबाद, बिजनौर, बरेली, बदायूँ, रामपुर, नैनीताल, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, फैज़ाबाद, बस्ती, आज़मगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्ज़ापुर
856 गज28 गज56 गज x 56 गज31364840 : 3136 = 202 : 131बनारस, जौनपुर और आजमगढ़ जनपद के स्थाई बंदोबस्ती ग्रामों में

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?