दैनिक समसामयिकी 10 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 10 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 10 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

लुइस ग्लूक को मिला साहित्य का नोबेल –

अमेरिका की कवयित्री लुईस ग्लूक को इस साल के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नोबेल समिति ने कहा कि लुईस ग्लूक को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। साल 1913 में रवींद्रनाथ टैगोर अपनी रचना गीतांजलि के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई बने थे।

अब दिल्ली में 24 घंटे खुलेंगे रेस्तरां –

दिल्ली की राज्य सरकार ने राज्य में अब 24 घंटे रेस्तरां खोलने संबंधी फैसला किया है। इसके लिए स्थानीय निकायों से स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस व पुलिस लाइसेंस लेने की अनिवार्यता को भी समाप्त करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए एक समिति गठित की है। यह समिति 10 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। यह समिति परमिट राज को समाप्त करने व लाइसेंस प्रकिया को समाप्त करने संबंधी सिफारश देगी।

प्रदीप कुमार रावत नीदरलैंड में होंगे भारत के अगले राजदूत –

प्रदीप कुमार रावत 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी हैं। इन्हें हाल ही में नीदरलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। ये वर्तमान में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत हैं।

एम. राजेश्वर राव होंगे आरबीआई के नए डिप्टी गवर्नर –

हाल ही में केंद्र सरकार ने एम. राजेश्वर राव को भारतीय रिजर्ब बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। ये वर्तमान में आरबीआई के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं। अब ये भारतीय रिजर्ब बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर एन. एस. विश्वनाथन का स्थान लेंगे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?