दैनिक समसामयिकी 9 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 9 अक्टूबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 9 अक्टूबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

विश्व डाक दिवस (9 अक्टूबर)

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन द्वारा हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस साल 1840 ई. से मनाया जा रहा है।

World Food Programme को मिला शांति का नोबल पुरस्कार –

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में भुखमरी से लड़ने व शांति कायम करने संबंधी सराहनीय कार्य के लिए इस संस्था को नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नोबल शांति का पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है। इस बार शांति नोबल पुरस्कार के लिए ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप सहित विश्व भर के 300 से अधिक लोगों को नामित किया गया था।

युद्ध सेवा पदक से सम्मानित की गईं मिंटी अग्रवाल –

मिंटी अग्रवाल को एयरफोर्स डे के सुअवसर पर एयर चीफ मार्शल आर. के. एस . भदौरिया द्वारा युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किय गया। युद्ध सेवा पदक पाने वाली यह पहली महिला हैं। बालाकोट एयर स्ट्राइक में मिंटी अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई थी।

जम्मू-कश्मीर बैंक के चेयरमैन का कार्यकाल बढ़ा –

भारतीय रिजर्ब बैंक ने जम्मू कश्मीर बैंक के चेयरमैन व सीएमडी आर. के. छिब्बन का कार्यकाल 6 माह के लिए बढ़ा दिया है।

यूरोपीय संघ साल 2030 तक 60 प्रतिशत उत्सर्जन में करेगा कटौती –

यूरोपीय संघ की संसद में हाल ही में 60 प्रतिशत तक कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए मतदान किया गया। ये मतदान जर्मनी की अध्यक्षता में हुआ। संसद ने साल 1990 के उत्सर्जन की तुलना में साल 2030 तक उत्सर्जन में 60 प्रतिशत की कटौती करने की प्रतिबद्धता जताई है। हालांकि विश्व वन्यजीव कोष व अन्य गैर सरकारी संगठन इसमें 65 प्रतिशत तक कटौती करने की मांग कर रहे थे।

रुद्रम – 1

भारत ने पहली एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम – 1 का सफल परीक्षण कर लिया है। यह मिसाइल शत्रु के रडार व सर्विलांस सिस्टम को ध्वस्त करने में सक्षम है। यह भारत में निर्मित पहली एंटी रेडिएशन मिसाइल है। इसे डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। इसकी गति 2 मैक अर्थात ध्वनि की गति से दोगुनी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?