10 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

10 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 10 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

किसान मन-धन योजना-

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 12 सितंबर को किसान मन-धन योजना की शुरुवात की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य वृद्ध किसानों के जीवन को सुरक्षित करना है। इस योजना के तहत अगले तीन साल में 10774 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इसके तहत कुल पांच करोड़ किसानों तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके तहत झारखंड में कुल 10 हजार कॉमन सेंटर शुरु किये गए हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के किसान ही अपना प्रीमियर भर पाएंगे।

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण-

12652 करोड़ लागत वाली केंद्र सरकार की इस योजना का प्रमुख उद्देश्य 500 मिलियन से अधिक पशुओं का टीकाकरण करना है। यह टीका गाय, भैंस, बकरी, भेंड़ और सुअर को मुखपका और खुरपका रोग से बचाने के लिए लगाया जाएगा।

मोदी ने किया भारत-नेपाल पाइपलाइन का उद्घाटन-

मोदी ने आज 10 सितंबर को भारत औऱ नेपाल के बीच पेट्रोलियम की पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया। यह दक्षिण एशिया की पहली क्रॉस-बार्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन है। 69 किलो मीटर लंबी यह पाइपलाइन नेपान के अमलेखगंज से बिहार के मोतिहारी के बीच बिछाई गई है। भारत औऱ नेपान के बीच पेट्रोलियम का ट्रांसपोर्ट साल 1973 में बनाए गए नियमों के आधार पर ही चल रहा है। 440 करोड़ की इस परियोजना का प्रस्ताव साल 1966 में पेश हुआ था। बाद में अप्रैल 2015 में इसके लिए दोनों देशों के बीच समझौता हुआ। इस परियोजना में भारत ने 320 करोड़ औऱ नेपाल ने 120 करोड़ का निवेश किया है।

एयर इंडिया की नमस्कार सेवा योजना-

हाल ही में एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए नमस्कार सेवा नाम की एक योजना की शुरुवात की है। इसके तहत एयर इंडिया का एक कर्मचारी प्रवेश द्वार से लेकर सीट तक पहुंचने में यात्री की मदद करेगा। अब तक यह सेवा एय़र इंडिया के सिर्फ बिजनेस क्लास के यात्रियों के  लिए ही उपलब्ध थी। यह सेवा 22 सितंबर से शुरु की जाएगी।

महाराष्ट्र की ग्रामीण सड़कों के लिए 20 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा एडीबी-

हाल ही में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने महाराष्ट्र राज्य की सड़कों को पक्का करने हेतु 20 करोड़ डॉलर का ऋण देने को मंजूरी प्रदान की है। इससे महाराष्ट्र के 34 जिलों की 2100 किलो मीटर सड़कों को पक्का किया जाएगा।

मीराबाई चानू –

मीराबाई चानू थाईलैंड में चल रही विश्व चैंपियनशिप में भारत की सात सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगी। यह आय़ोजन साल 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का क्वालिफाइंग टुर्नामेंट है। मीराबाई चानू को पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

किरोन पोलार्ड –

किरोन पोलार्ड को हाल ही में वेस्टंडीज क्रिकेट टीम का कप्तान घोषित किया गया है। इन्हें क्रिकेट के दो स्वरूपों टी-20 और वनडे के लिए टीम का कप्तान चुना गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?