9 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

9 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 09 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

इसरो ने चांद पर खोज निकाला लैॆडर विक्रम –

हाल ही में चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से लैंडिंग के दौरान इसरो का संपर्क टूट गया था। इसके बाद से ही इसरो के वैज्ञानिक लैंडर से संपर्क साधने की कोशिस कर रहे हैं। इसी बीच राहत की खबर मिली है कि वैज्ञानिकों ने लैंडर को खोज निकाला है, यह पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि अभी तक इससे कोई संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। यह खबर इसरो के चेयरमैन के सिवान द्वारा दी गई। इसे अपने निर्धारित स्थान से 500 मीटर की दूरी पर खोज निकाला है। चांद से 100 किलो मीटर दूरी पर चक्कर लगा रहे ऑर्बिटर ने थर्मल इमेज कैमरा से इसकी तस्वीर ली है।

राफेल नडाल ने जीता ग्रैंड स्लैम खिताब –

राफेल नडाल ने हाल ही में यूएस ओपन-2019 का खिताब अपने नाम किया है। यह उनके करियर का 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब औऱ चौथा यूएस ओफन खिताब है। इससे पूर्व इसी साल वे फ्रेंच ओपन का खिताब भी जीत चुके हैं। अब ये रोजर फ्रेडरर से मात्र एक खिताब पीछे हैं, रोजर फ्रेडरर के नाम अभी कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?