8 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

8 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 08 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

रामजेठमलानी का 96 वर्ष की अवस्था में निधन –

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी का आज उनके दिल्ली स्थित आवास पर 96 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। इनकी गिनती देश के सबसे बड़े क्रिमिनल लॉयर्स में की जाती है। इन्हें साल 2016 में राष्ट्रीय जनता दल ने राज्यसभा भेजा था। वे वर्तमान में राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा सांसद थे। ये अटल जी की सरकार में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। ये पहले दो बार मुंबई लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भी रह चुके हैं। इन्होंने साल 2004 में अटल जी के विरुद्ध चुनाव भी लड़ा था। इनका जन्म 14 सितंबर 1923 को सिंध प्रांत के शिकारपुर (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। इन्होंने 17 साल की अवस्था में वकालत की डिग्री हासिल कर ली थी। उस समय प्रैक्टिस करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष थी। परंतु इस नियम में परिवर्तन कर इन्हें 18 वर्ष की उम्र में ही प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई। एक समय इनका नाम भारत में सर्वाधिक टैक्स देने बालों की सूची में शामिल था।

जरपाल क्वीन –

जरपाल क्वीन एक विल्लीज जीप है जिसे भारत-पाक युद्ध के समय भारतीय सेना ने पाकिस्तान से छुड़ाया था। यह लेह से 40 किलो मीटर दूर थ्री ग्रेनेडियर रेजीमेंट शिविर में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लगभग 50 साल बाद यह आज भी अच्छी स्थिति में है, यह भारत में भारत-पाक युद्ध-1971 की जीत का प्रतीक स्वरूप है। यह जीप अमेरिका में निर्मित है।

अलीबाबा के संस्थापक जैक-मा होंगे सेवानिवृत्त –

हाल ही में चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक-मा ने कंपनी ले विदा लेने का ऐलान किया है। ये 10 सितंबर 2019 को अपने 55वें जन्मदिवस के मौके पर कंपनी से विदा लेंगे। इन्होंने मात्र दो दशक पहले अपने एक मित्र के साथ मिलकर इस कंपनी की शुरुवात की थी। जैक-मा वर्तमान में 41 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ चीन के सबसे अमीर व्याक्ति हैं ।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?