7 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

7 सितम्बर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 07 सितंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

चंद्रयान-2 के लैंडर के साथ टूटा इसरो का संपर्क –

आज चंद्रमिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की 01:30am से 02:30am के बीच चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग होनी थी। इसरो के अनुसार 01:37am पर इसकी लैंडिंग शुरु हुई और 2.1 किलो मीटर ऊपर इससे संपर्क टूट गया। इस ऐतिहासिक मौके पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी इसरो के केंद्र में उपस्थित थे।

टाइगर स्ट्राइक फोर्स-

हाल ही में मध्यप्रदेश राज्य से टाइगर स्टेट का दर्जा बापस लिये जाने के बाद राज्य सरकार अपने राज्य में टाइगर स्ट्राइक फोर्स का गठन करने जा रही है।

बजरंग पुनिया-

हाल ही में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को विश्व चैंपियनशिप में शीर्ष वरीयता प्रदान की गई है।

बहमास मेें आया जक्रवाती तूफान-

हाल ही में बहमास में आये चक्रवाती तूफान को डोरियन नाम दिया गया है। इस तूफान से वहां करीब 40 लोगों की मौत हो गई है।

विश्व यात्रा पर्यटन प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक-

हाल ही में विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी एक रिपोर्ट में भारत को विश्व यात्रा प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में 34वां स्थान दिया गया है।

विश्व में स्वर्ण के भंडार-

हाल ही में वर्ल्ड गोल्ड काउंसल द्वारा जारी एक रिपोर्ट में विश्व के स्वर्ण भंडार वाले देशों की सूची जारी की गई है। इस सूची में भारत को 10वां स्थान प्राप्त हूआ है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?