दैनिक समसामयिकी 11 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 11 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 11 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (11 नवंबर) –

भारत में हर साल 11 नवंबर को मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे। ये 15 अगस्त 1947 से 2 फरवरी 1958 तक भारत के शिक्षा मंत्री रहे। इनका जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने साल 2008 में इनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

गुजरात विधानसभा उपचुनाव –

गुजरात विधानसभा की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है।

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव –

मध्यप्रदेश की 28 विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को 19 और कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली।

अजीम प्रेमजी बने देश के सबसे बड़े दानवीर –

हारुन इंडिया द्वारा जारी एक सूची के अनुसार यह आंकड़ा सामने आया है। इस वित्तीय वर्ष में एक दिन में 22 करोड़ के हिसाब से साल में 7904 करोड़ रुपये दान करने वाले अजीम प्रेमजी भारत के सबसे बड़े दानवीर बन गए हैं। दानवीरों की सूची में शिव नाडर दूसरे स्थान पर हैं। शिव नाडर ने इस साल 795 करोड़ रुपये दान किये हैं। इनके बाद नाम आता है भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का। ये दानवीरों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इन्होंने इस साल 458 करोड़ रुपये दान किये। इनके बाद क्रमशः कुमार मंगलम बिड़ला, अनिल अग्रवाल, अजय पीरामल, नंदन नीलेकणि, हिंदुजा ब्रदर्स, गौतम अडानी व 10वें स्थान पर बजाज समूह का नाम आता है।

 एससीओ परिषद् के 20वें शिखर सम्मेलन का आयोजन –

एससीओ काउंसिल ऑफ स्टेट्स के 20 वें शिखर सम्मेलन का आजोयन रूसी राष्ट्रपति ब्लीदिमीर पुतिन की अध्यक्षता में हुआ। इसमें नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

‘लॉकडाउन’ वर्ड ऑफ द् ईयर –

कॉलिंस डिक्शनरी द्वारा इस साल के लिए ‘लॉकडाउन’ को वर्ड ऑफ द् ईयर चुना गया। कालिंस ने इस शब्द को ‘यात्रा, सामाजिक संपर्क पर कड़े प्रतिबंधों’ के रूप में परिभाषित किया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?