दैनिक समसामयिकी 12 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 12 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 12 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

विश्व निमोनिया दिवस – 12 नवंबर

निमोनिया के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 12 नवंबर को हर साल विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाने की शुरुवात साल 2009 में की गई थी।

चीन ने लांच किया पहला 6G सैटेलाइट –

हाल ही में चीन ने विश्व का पहला 6जी उपग्रह लांच किया है। चीन ने नवंबर 2019 में 6जी तकनीक को विकसित करने हेतु अनुसंधान कार्य प्रारंभ किया था।

बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय –

केंद्र सरकार ने पोत परिवहन मंत्रालय का नाम बदलकर बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय कर दिया है।

भारत और मालदीव में समझौता –

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला ने अपने मालदीव दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चार समझौते किये।

टाटा लिटरेचर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड – 2020

भारत के प्रसिद्ध लेखक रस्किन बांड को हाल ही में टाटा लिटरेचर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?