दैनिक समसामयिकी 13 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 13 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 13 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

कोविड-19 के अनुसंधान हेतु 900 करोड़ का अनुदान –

केंद्र सरकार ने कोविड-19 के टीके के शोध के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग को 900 करोड़ रुपये के अनुदान की घोषणा की है।

भारतीय नौसेना ने लांच की 5वीं स्कार्पियन पनडुब्बी ‘वागीर’ –

यह कलवरी श्रेणी की 6 पनडुब्बियों का हिस्सा है। भारतीय नौसेना ने इसे महाराष्ट्र के मुम्बई के मझगांव डाकयार्ड से लांच किया। इसे फ्रांस की नौसेना एवं ऊर्जी कंपनी सीडीएनएस द्वारा डिजाइन किया गया है।

6 राज्यों को 4382 करोड़ की सहायता –

केंद्र सरकार ने इस साल प्राकृतिक आपदा झेल चुके 6 राज्यों महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, सिक्किमपश्चिम बंगाल के लिए 4382 करोड़ रुपये की आर्थिक सहातया की घोषणा की।

वैष्णों देवी बोर्ड को जल संरक्षण प्रबंधन में प्रथम पुरस्कार –

माता वैष्णों देवी बोर्ड को हाल ही में जल संरक्षण और जल के उचित प्रबंधन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार जल शक्ति मंत्रालय की ओर से बोर्ड को प्रदान किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?