दैनिक समसामयिकी 22 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 22 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 22 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

गौ गैबिनेट –

गाय व गौवंश पर आधारित अर्थव्यवस्था को गति देने व राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार ने आज 22 नवंबर को गो कैबिनेट की पहली बैठक का आयोजन किया।

आपराधिक वित्त व क्रिप्टोकरेंसी पर वैश्विक सम्मेलन –

यूरोपोल, इंटरपोल, व बेसेल इंस्टीट्यूट ऑन गवर्नेंस ने आपराधिक वित्त और क्रिप्टो करेंसी पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किया।

आर. के. चिब्बरका का निधन –

सेवानिवृत्त मेजर जनरल आर. के. चिब्बरका का आज 22 नवंबर 2020 को 86 वर्ष की अवस्था में जम्मू में निधन हो गया। इन्हें विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार –

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। इस बार इसके लिए भूटान की रानी मदर ग्यालियम संगे चोडेन वांग चुक को चुना गया है। इन्हें इस सम्मान के लिए व्यक्तिगत श्रेणी में चुना गया है।

राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह –

भारतीय फार्मास्युटिकल एसोसिएशन ने 16 से 22 नवंबर तक राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह मनाया। इसकी थीम ‘फार्मासिस्ट : फ्रंटलाइन हेल्थ प्रोफेशनल्स’ रखी गई।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?