दैनिक समसामयिकी 23 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 23 नवंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 23 नवंबर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

मोदी ने रखी ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

जल निकायों के संरक्षण हेतु नोडल एजंसियां होंगी नामित –

नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल ने देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिये हैं कि वे जल निकायों की सुरक्षा हेतु एक नोडल एजेंसी को नामित करें।

SITMEX-20

सिंगापुर, थाईलैंड और भारत के बीच त्रिपक्षीय नौसेनाभ्यास सिटमैक्स-20 का आयोजन अंडमान-निकोबार सागर में किया गया।

सिमबैक्स-20

भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय नौसेनाभ्यास का आयोजन 23 से 25 नवंबर के बीच किया जाएगा। इस आयोजन की शुरुवात साल 1994 में की गई थी।

आरबीआई के ट्विटर पर हुए 10 लाख फालोअर –

भारत के केंद्रीय बैंक ‘आरबीआई’ के ट्विटर पर 10 लाख फालोअर हो गए हैं। ट्विटर पर 10 लाख फालोअर पूरे करने वाला यह विश्व का पहला केंद्रीय बैंक है। इसके बाद अमेरिका का केंद्रीय बैंक ‘यूएस फेडरल रिजर्व’ 6.67 लाख फालोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?