12 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

12 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 12 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप –

इस बार पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक को उनकी उपलब्धि के लिए सर एडमंड हिलेरी फेलोशिप दी गयी। उन्हें न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री द्वारा इसके लिए चुना गया। दीपा मलिक ने 2016 में हुए पैरा ओलम्पिक खेलों में गोला फेंक में हिस्सा लिया था।

नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च पुरस्कार मिला –

आज इसकी जानकारी दिल्ली स्थित रुसी दूतावास से मिली। मोदी को इससे पूर्व 4 अप्रैल को UAE के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था। आज इन्हे रूस के सर्वोच्च पुरस्कार ऑर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयू द अपोस्टल से नवाजा गया।

भारत को नाटो सहयोगी देश का दर्जा देने की कोशिश में अमेरिका –

अमेरिकी विधायिका (कांग्रेस) में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी से संबंधित एक बिल पेश हुआ है। यदि यह बिल पास हो जाता है तो भारत को नाटो सहयोगी देश का दर्जा प्राप्त हो जायेगा।

शोधकर्ताओं ने खोजी आदि मानव की नई प्रजाति –

इन शोधकर्ताओं ने फिलीपींस की एक गुफा से प्राप्त साक्ष्य के गहन अध्ययन के बाद यह घोषणा की। खोजी गयी इस नई प्रजाति का नाम होमो लूजोनेसिस रखा गया।

चाँद पर उतरने से ठीक पहले इजराइल का यान दुर्घटना ग्रस्त –

इजराइल का अंतरिक्ष यान बेरेशीट चाँद पर उतरने से कुछ मिनट पहले ही दुर्घटनाग्रस्त होकर नष्ट हो गया। इसे फॉल्कन-9 रॉकेट के माध्यम से चंद्र मिशन पर भेजा गया था। इस अभियान में कुल 10 करोड़ डॉलर की लागत आयी थी।

सूडान में लागू आपातकाल –

सूडान में हुए तख्ता पलट के बाद आज वहां आपात काल लागू कर दिया गया है। यह आपातकाल देश में तीन माह तक लागू रहेगा। कल ही हुए इस तख्ता पलट में राष्ट्रपति अल बशीर का 30 साल पुराना शासन समाप्त हो गया।

इंडोनेशिया में आया 6.8 तीव्रता का भूकंप –

आज शाम 6:40 बजे इंडोनेशिया भूकंप के झटकों से दहल गया। सिस्मोग्राफ स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गयी। भूंकंप के बाद देश में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी।

नमामि गंगे को मिला लन्दन में सम्मान –

लन्दन में हुए ग्लोबल वाटर समिट में भारत की योजना नमामि गंगे को पब्लिक वाटर एजेंसी ऑफ़ द ईयर डिंस्टिक्शन से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जल के क्षेत्र से संबंधित विश्व के बड़े कार्यक्रमों में से एक है।

CBSE ने 9वीं व 10वीं के सिलेबस से हटाए 3 चेप्टर –

स्टूडेंट्स पर बढ़ते सिलेबस के भारी बोझ को कम करने की ओर CBSE ने ये कदम उठाया है। CBSE ने 9वीं व 10वीं की सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों से तीन चेप्टर हटा दिए हैं। पहले इन किताबो में आठ-आठ चेप्टर थे, अब पांच-पांच होंगे। इसमें वर्क, लाइफ एंड लेजर, सोसाइटी एन्ड हिस्ट्री, नॉवेल, द नेशनलिस्ट मूवमेंट इन इंडो-चाइना शामिल हैं।

पाकिस्तान के क्वेटा में हजारा समुदाय को निशाना बनाकर बम धमाका –

आज पकिस्तान के क्वेटा में शिया मुस्लिम समुदाय हजारा को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया। DIG अब्दुल रज्जाक चीमा ने इस घटना की पुष्टि की। इस धमाके में 20 लोगों की मौत हो गयी और 48 लोग घायल हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी PM इमरान ने इस घटना की निंदा की और जाँच के आदेश दिए। पाक स्थित मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट के अनुसार पकिस्तान के क्वेटा में पिछले 5 साल में इस समुदाय के 509 लोगों को मारा जा चुका है। हजारा समुदाय के लोग अफगानिस्तान से तालिबानी हुकूमत के दौरान उनके अत्याचारों से तंग आकर पकिस्तान चले आये थे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?