13 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

13 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 13 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

जलियांवाला बाग़ हत्याकांड

इस काण्ड को आज 100 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 13 अप्रैल 1919 को यह दुखद घटना घटी थी।

लैन कॉग्निटो –

लैन कॉग्निटो ब्रिटेन के स्टेंडअप कॉमेडियन थे जिनका देहांत हो गया। अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए स्टेज पर ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गयी। इनका प्रारंभिक नाम पॉल बारबियरी था। जब इन्होने स्टेज शो करना शुरू किया तो ये लैन कॉग्निटो के नाम से मशहूर हुए।

नजमा अख्तर –

नज्म अख्तर को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की पहली महिला वाइस चांसलर नियुक्त किया गया। मणिपुर की राज्यपाल नज्म हेपतुल्ला इस विश्वविद्यालय की कुलाधिपति हैं।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ –

हाल ही में इलाहबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

डेविड मालपस –

डेविड मालपस को विश्व बैंक का 13 वां अध्यक्ष चुना गया।

CRPF वीर परिवार –

CRPF वीर परिवार नाम की मोबाइल एप को शहीद परिवारों के लिए बनाया गया है।

मिरांडा हाउस –

NIRF रैंकिंग 2019 में पहला स्थान पाने वाला स्कूल बना।

नीरज चोपड़ा –

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को ESPN India Multy Sports – 2018 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया।

पी. वी. सिंधु –

ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन में रजत पदक हासिल करने वाली पी. वी. सिंधु को ESPN India Multy Sports – 2018 में सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?