14 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

14 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 14 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला –

इस मेले का आयोजन 24 से 30 अप्रैल 2019 के बीच किया जायेगा। 2019 का ये मेला इस आयोजन का 29वां संस्करण है। इस मेले को UAE की विरासत व साहित्य और संस्कृति के समृद्ध रूप को विश्व के समक्ष रखना है। इस बार भारत को इस मेले के लिए गेस्ट ऑफ़ ऑनर के लिए चुना गया है। इसके तहत UAE भारत के प्रसिद्ध लेखकों व साहित्यकारों की मेजबानी भी करेगा। UAE द्वारा भारत को दिया गया यह सम्मान दोनों देशों के बीच दृढ संबंधों को दर्शाता है।

विश्व के सबसे बड़े विमान का कैलिफोर्नियां में परीक्षण –

विश्व के सबसे बड़े विमान ‘स्ट्रैटोलांच’ का परीक्षण अमेरिका ने कर लिया। यह विमान अंतरिक्ष में रॉकेट भी ले जाने में सक्षम है। इस विमान में 6 बोइंग 747 इंजन लगे हुए हैं। इस विमान का निर्माण स्केल्ड कम्पोजिट्स नामक एक इंजीनियरिंग कंपनी ने किया है। शनिवार को हुए परीक्षण के दौरान सबसे बड़े इस विमान ने पहली बार मोजाबे रेगिस्तान के ऊपर अपनी उड़ान भरी। इस विमान का परीक्षण अंतरिक्ष में रॉकेट ले जाकर छोड़ने के लिए किया गया है।

भारत ने किया BRI बैठक का बहिष्कार –

चीन द्वारा बेल्ट एण्ड रोड इनिशिएटिव को लेकर होने वाली इस बैठक का भारत ने बहिष्कार कर दिया है। चीन की इस परीयोजना का विरोध अमेरिका व अन्य देशों ने भी किया। ध्यातव्य है कि चीन द्वारा 2017 में पहली बार की गयी इस बैठक का भी भारत ने बहिष्कार किया था।

जीवन की उत्पत्ति से संबंधित नया शोध –

पृथ्वी पर जीवों की उत्पत्ति लाखों वर्ष पूर्व समुद्र के छिछले पानी में अत्यंत सूक्ष्म रीढ़विहीन प्राणियों के रूप में हुयी थी। ये सिद्धांत हम वर्षों से पढ़ते आ रहे हैं। परन्तु अमेरिका स्थित मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता सुकृत रंजन ने जीवन की उत्पत्ति की एक नई अवधारणा दी है। इनके अनुसार जीवों की उत्पत्ति की संभावनाएँ समुद्र से कहीं अधिक तालाब में हैं। ध्यातव्य है कि जीवन की उत्पत्ति के लिया नाइट्रोजन की भूमिका सबसे अहम् थी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?