15 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

15 अप्रैल 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 15 अप्रैल 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

भारत ने क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का किया सफल परीक्षण –रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (DRDO) के वैज्ञानिकों ने ओडिशा के समुद्री तट से एक सब-सोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार निर्भय मिसाइल 1000 किलोमीटर तक मार करने में पूरी तरह सक्षम है। इस मिसाइल का पहला परीक्षण 12 मार्च 2013 को किया गया था।

चीन ने बनाई विश्व की पहली जमीन व पानी पर चलने वाली नौका –

चीन ने विश्व की पहली जमीन व जल पर चलने वाली नौका का परीक्षण किया। इसकी रेंज 1200 किमी है और इसे मरीन लिजर्ड नाम दिया गया है।

पेरिस के नोट्रडाम चर्च में भीषण आग से 800 साल पुरानी इमारत जली –

फ़्रांस की राजधानी पेरिस के नोट्र डाम चर्च में भीषण आग लग गयी। इसमें 800 साल पुरानी इमारत बुरी तरह जल गयी। जलके इसका एक हिस्सा भी जमीन पर आ गिरा। यह इमारत 13 वीं सदी में बनी थी। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो और अन्य नेताओं ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

क्रिकेट विश्वकप 2019 के लिए आस्ट्रेलिया की टीम घोषित –

आस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने विश्वकप 2019 के लिए आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। 1 वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय निलंबन के बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर को इसमें जगह दी। इस टीम के 6 खिलाड़ियों ने विश्वकप 2015 भी खेला था।

 मेरठ में बनेगा विश्व का पहला बया प्रजनन केंद्र –

चिड़िया पहाड़ी बया के संरक्षण हेतु अब उत्तर प्रदेश के मेरठ में बया प्रजनन केंद्र बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश वन विभाग ने मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में यह केंद्र बनाने की घोषणा की। इसे बनाने की जिम्मेदारी बॉम्बे हिस्ट्री सोसाइटी को दी गयी है। ध्यातव्य है कि पिछले 15 वर्षों में इस चिड़िया की आवादी 5% से भी कम रह गयी है।

शिवा रेड्डी को सरस्वती सम्मान से नवाजा गया –

के. के. बिरला फाउंडेशन की ओर से शिवा रेड्डी को  इस बार के 28वें सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया है। 76 वर्षीय शिवा रेड्डी तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध कवि हैं। इन्हे यह सम्मान उनके काव्य संग्रह पक्की ओट्टीगिलिते के लिए दिया गया। इस सम्मान के साथ एक प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 15 लाख रूपये की राशि दी जाती है। ध्यातव्य है कि सरस्वती सम्मान पहली बार हरिवंश राय बच्चन को दिया गया था।

हर्षिल दानी ने जीता बैडमिंटन का डच ओपन खिताब –

इन्होने यह ख़िताब विश्व रैंकिंग में 149वें खिलाड़ी डेनमार्क के मैड्स क्रिस्तोफरसन को हरा कर जीता।

टाइगर वुड्स ने जीता 15 वां मेजर खिताब –

टाइगर वुड्स ने मास्टर्स गोल्फ ख़िताब जीता जो कि उनके करियर का 15 वां ख़िताब है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?