13 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

13 अगस्त 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 13 अगस्त 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

मोटर स्पोर्ट्स विश्वकप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं ऐश्वर्या पिस्सी –

दुबई मे चल रही इस प्रतियोगिता में भारत की ऐश्वर्या पिस्सी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। यह खिताब जीतने वाली वे पहली भारतीय महिला बनीं हैं। यह ईवेंट विश्व में मोटरसाइकिस रेसिंक की शासकीय इकाई अंतरराष्ट्रीय मोटरसाइकिलिंग संघ द्वारा आयोजित किया गया था। ऐश्वर्या बेंग्लुरु की रहने वाली हैं।

गीगाफइबर ब्रांडबैंड –

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने हाल ही में जियो गीगाफइबर ब्रांडबैंड लांच किया है। जियो गीगाफइबर एक हाई स्पीड इंटरनेट सेवा है। इसके नए कनेक्शन पर एक साथ 40 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इसे कॉमर्शियल तौर पर इस साल 05 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। यह 100एमबी प्रति सेकेंड से शुरु होकर 01 जीबी प्रति सेकेंड तक की डाटा स्पीड देगा। ग्राहकों को 700 रुपये प्रति माह की शुरुवाती कीमत पर इस ब्रांडबैंड सुविधा का लाभ मिलेगा। इसकी रेंज 10 हजार रुपये प्रति माह तक जाएगी।

विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनीं चंद्रिमा शाह –

चंद्रिमा शाह को विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इनके पास विज्ञान को जनसमूहों के बीच प्रचलित करने की जिम्मेदारी होगी। ये अगले वर्ष 2020 से अपना कार्यभार संभालेंगी औऱ इस पद पर इनका कार्यकाल 2022 तक रहेगा। ये अजय कुमार सूद की जगह लेंगी। चंद्रिमा का जन्म 14 अक्टूबर 1952 को हुआ था। इससे पूर्व 2016 से 2018 के बीच ये इस संस्थान की उपाध्याक्ष भी रह चुकी हैं।

मनमोहन सिंह ने राजस्थान से किया राज्यसभा के लिए नामांकन –

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने आज 13 अगस्त को राज्यसभा की सदस्यता हेतु नामांकन किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी की मृत्यु के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर 26 अगस्त को उपचुनाव हैं। मनमोहन सिंह लगातार 05 बार असम से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। ये सन् 1991 से 2019 तक असम से राज्यसभा सांसद रहे हैं।

कॉमनवेल्थ में 24 साल बाद खेला जाएगा क्रिकेट –

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने वर्ष 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार महिला टी-20 को भी शामिल किया गया है। इसमें 08 महिला क्रिकेट टीम भाग लेंगी। 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 07 अगस्त के बीच किया जाएगा। इसमें 18 खेलों में एथलीट भाग लेंगे। इससे पूर्व सन् 1998 में कुंआलालमपुर में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट की पुरुष टीमों में दक्षिण अफ्रीका ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?